नए साल 2026 से पहले हैप्पी न्यू ईयर स्कैम का खतरा, एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
Happy New Year Scams: पूरी दुनिया नए साल 2026 के स्वागत की तैयारी में जुटी है, वहीं साइबर अपराधी भी लोगों को ठगने के नए तरीके अपना रहे हैं। सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स पर मैसेज भेजे जा रहे है।
- Written By: सिमरन सिंह
Happy New Year Scams (Source. X)
Happy New Year 2026 APK File Alert: जैसे-जैसे पूरी दुनिया नए साल 2026 के स्वागत की तैयारी में जुटी है, वैसे-वैसे साइबर अपराधी भी लोगों को ठगने के नए तरीके अपना रहे हैं। सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स पर भेजे जा रहे ‘हैप्पी न्यू ईयर’ शुभकामना संदेश अब जश्न नहीं, बल्कि बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं। पुलिस और साइबर एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि एक गलत क्लिक आपका बैंक अकाउंट तक खाली करा सकता है।
क्या है हैप्पी न्यू ईयर 2026 विशेज स्कैम?
यह साइबर ठगी आमतौर पर WhatsApp, SMS और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए फैल रही है। जालसाज लोगों को आकर्षक मैसेज भेजते हैं, जिनमें लिखा होता है ‘आपका खास न्यू ईयर गिफ्ट देखने के लिए क्लिक करें’ या ‘डिजिटल न्यू ईयर ग्रीटिंग कार्ड अभी खोलें’।
जैसे ही यूजर इस लिंक या फोटो पर क्लिक करता है, वह फर्जी वेबसाइट पर पहुंच जाता है या फोन में मालिशियस APK फाइल डाउनलोड हो जाती है। यह फाइल वायरस की तरह काम करती है और हैकर्स को फोन का रिमोट एक्सेस दे देती है।
सम्बंधित ख़बरें
Fake Traffic Challan से सावधान, एक क्लिक में खाते से उड़ गए पैसे, ICICI ने जारी किया बड़ा अलर्ट
महाराष्ट्र पुलिस में बड़ा स्कैम! लातूर SP ऑफिस के कर्मचारियों ने डकारे 2.38 करोड़, ऐसे खुला 10 साल पुराना राज
मुंबई के कॉलेज में 132 छात्रों के साथ बड़ी धोखाधड़ी, फर्जी डिग्री थमाई, मंत्री चंद्रकांत पाटिल का सख्त एक्शन
54 दिन तक डिजिटल अरेस्ट में फंसा रहा रिटायर्ड बैंक मैनेजर, खाते से उड़ गए 40 लाख, ऐसे चलता है नया साइबर जाल
कई राज्यों की पुलिस ने जारी की हाई अलर्ट एडवाइजरी
तेलंगाना स्टेट साइबर सिक्योरिटी ब्यूरो (TSCSB) समेत बेंगलुरु, पंजाब और अन्य राज्यों की पुलिस ने इस स्कैम को लेकर हाई-प्रायोरिटी अलर्ट जारी किया है। पुलिस का कहना है कि त्योहारों की आड़ में भेजे जा रहे ये मैसेज व्यक्तिगत डेटा चोरी और बैंक फ्रॉड के लिए तैयार किए गए हैं।
న్యూ ఇయర్ విషెస్ కోసం అపరిచిత లింక్స్ అస్సలు క్లిక్ చేయొద్దు. వాట్సాప్, టెలిగ్రాం గ్రూపుల్లో బ్యాచ్ లింక్స్ తో జాగ్రత్త. న్యూ ఇయర్ పేరిట జరిగే సైబర్ మోసాలపై మీ సన్నిహితులను అప్రమత్తం చేయండి.#TelanganaPolice #NewYearWishesScam #CyberCrime pic.twitter.com/WBSFkM79o5 — Telangana Police (@TelanganaCOPs) December 30, 2025
NEW YEAR WISHES SCAM ALERT !!
Don’t Click On Suspicious APK Greeting Files! pic.twitter.com/9QhLdmlYVa — VIJAYAPURA Police station BNG (@VijaypuraPS) December 24, 2025
कैसे बचें ‘हैप्पी न्यू ईयर’ स्कैम से?
पुलिस ने नागरिकों को कुछ जरूरी सुरक्षा दिशा-निर्देश अपनाने की सलाह दी है
- अनवैरिफाइड लिंक्स से दूरी बनाएं: अनजान नंबर से आए किसी भी लिंक पर क्लिक न करें।
- भेजने वाले की पहचान जांचें: ठग अक्सर दोस्तों या रिश्तेदारों की प्रोफाइल फोटो का इस्तेमाल करते हैं।
- URL जरूर जांचें: शॉर्ट लिंक (bit.ly, tinyurl) से सतर्क रहें, वेबसाइट ‘https://’ से शुरू होनी चाहिए।
- APK या थर्ड-पार्टी ऐप डाउनलोड न करें: चैट के जरिए आई किसी भी फाइल को इंस्टॉल न करें।
गोल्डन ऑवर में शिकायत करना है बेहद जरूरी
अगर आप साइबर ठगी का शिकार हो जाते हैं, तो पहले दो घंटे यानी ‘गोल्डन ऑवर’ सबसे अहम होते हैं। इस दौरान शिकायत करने पर बैंक अकाउंट फ्रीज होने और पैसे वापस मिलने की संभावना ज्यादा रहती है।
- हेल्पलाइन नंबर: 1930 पर तुरंत कॉल करें
- ऑनलाइन शिकायत: cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट दर्ज करें
सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा
साइबर अपराधी दिवाली, क्रिसमस और नए साल जैसे मौकों पर ज्यादा सक्रिय रहते हैं। पुलिस का कहना है कि उत्सव की खुशी में डिजिटल लापरवाही भारी पड़ सकती है। इसलिए नए साल की शुभकामनाएं स्वीकार करें, लेकिन संदिग्ध लिंक और फाइल से दूरी बनाए रखें।
