TECNO ने लॉन्च किया नया फोन! कीमत और फीचर्स जान विश लिस्ट में करें शामिल

TECNO ने अपने नए फोन TECNO Phantom Ultimate 2 को सभी के सामने पेश कर दिया है। जिसमें कई चीजे नई देखने को मिलेगी। इस फोन के बाकी फीचर्स के बारें में हम इस खबर के माध्यम से आपको बताएंगे।
TECNO Phantom Ultimate 2 (सौ.सोशल मीडिया)
TECNO Phantom Ultimate 2 (सौ.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

TECNO ने अपने नए फोन TECNO Phantom Ultimate 2 को सभी के सामने पेश कर दिया है। इस फोन में आपको अल्ट्रा-थिन कॉन्सेप्ट डिवाइस के साथ कॉम्पैक्ट डिवाइस की बड़ी स्क्रीन मिलती है। ये फोन अब तक का सबसे पतला ट्रिपल-फोल्डिंग हैंडसेट है, जिसको अगर फोल्ड किया जाएं तो सिर्फ 11मिमी का रह जाता है। इस फोन के बाकी फीचर्स के बारें में हम इस खबर के माध्यम से आपको बताएंगे।

TECNO Phantom Ultimate 2

TECNO का ये फोन कई तगड़े फीचर्स के साथ आता है। इस में 6.78 इंच का कवर OLED डिस्प्ले है। इस फोन के अंदर 3K रिजॉल्यूशन और 4:3 आस्पेक्ट के साथ 10 इंच OLED पैनल के साथ आता है।

कैसा है फोन का डिजाइन?

TECNO Phantom Ultimate 2 की डिजाइन की बात करें तो ये फोन तीन बार फोल्ड होते है। इस स्मार्टफोन को टैबलेट जैसी डिवाइस में बदला जा सकता है। फोन स्लिम होने के साथ नए हिंज डिजाइन के साथ भी आता है। जो 2100MPA की पावर के साथ 3,00,000 से अधिक बार फोल्ड करके टेस्ट किया गया है। लेकिन इन फीचर्स के साथ इस फोन में बहुत कम क्रीज हैं।

कई मोड के साथ आता है फोन

TECNO Phantom Ultimate 2 ट्राई-फोल्ड कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन में कई मोड को भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें लैपटॉप मोड, मीडिया व्यूइंग मोड और डुअल-स्क्रीन ट्रांसलेशन के लिए टेंट मोड शामिल हैं। स्मार्टफोन में आपको 50MP कैमरों वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इसके साथ ही ये पतले बैटरी कवर का इस्तेमाल भी करता है। ये फोन अगले साल में बाजार में आ सकता है। हालांकि इसकी कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।