-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Hios 15 Update Old Tecno Smartphones Will Get New Look And Smartness Know What Are The New Features
HiOS 15 अपडेट: पुराने टेक्नो स्मार्टफोन को मिलेगा नया लुक और स्मार्टनेस, जानें क्या हैं नए फीचर्स
- Written By: सिमरन सिंह
सिर्फ आपके फोन की परफॉर्मेंस को बढ़ाएगा, बल्कि इसमें कई शानदार AI फीचर्स भी जोड़े गए हैं जो आपके मोबाइल अनुभव को पूरी तरह से बदल देंगे। अगर आप टेक्नो स्मार्टफोन यूजर हैं।

Techno users के लिए ये काफी अच्छा होने वाला है। (सौ. Techno)
नवभारत टेक डेस्क: अगर आप टेक्नो स्मार्टफोन यूजर हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। टेक्नो ने अपने स्मार्टफोन यूजर्स के लिए लेटेस्ट HiOS 15 सॉफ्टवेयर अपडेट लॉन्च कर दिया है, जो न सिर्फ आपके फोन की परफॉर्मेंस को बढ़ाएगा, बल्कि इसमें कई शानदार AI फीचर्स भी जोड़े गए हैं जो आपके मोबाइल अनुभव को पूरी तरह से बदल देंगे।
वॉइस असिस्टेंट ‘एला’ हुई और भी स्मार्ट
टेक्नो की वॉइस असिस्टेंट ‘एला’ अब पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट बन गई है। अब यह हिंदी के अलावा बंगाली, गुजराती, तमिल और मराठी जैसी भाषाओं में भी काम करेगी। जो यूजर अपनी मातृभाषा में तकनीक का लाभ उठाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेहद काम का फीचर है।
रियल-टाइम ट्रांसलेशन से बातचीत होगी आसान
एला में अब ऐसा फीचर शामिल किया गया है जो कॉल के दौरान एक भाषा को तुरंत दूसरी भाषा में ट्रांसलेट कर सकता है। इसके अलावा, यह स्मार्ट चैटबॉट अब सिर्फ जवाब नहीं देता बल्कि बातचीत का सार भी निकालकर बताता है।
सम्बंधित ख़बरें
जेब में रखें AI Translator, Google का नया डिवाइस बिना इंटरनेट करेगा भाषा का अनुवाद, जानिए कैसे करता है काम
अब WhatsApp से बनेंगे जाति-निवास प्रमाण पत्र, घर बैठे मिलेंगी 27 सरकारी सेवाएं, इस राज्य को मिला फायदा
X ने बदला कमाई का खेल, Creator Revenue Share बंद, अब Original Content पर मिलेगा पैसा
OpenAI ला रहा है अपना पहला AI गैजेट, डोनट जैसा दिखेगा डिवाइस, बिना स्क्रीन करेगा ये बड़े काम
बेहतर परफॉर्मेंस और हल्का सिस्टम
HiOS 15 अपडेट में ब्लोटवेयर की संख्या कम कर दी गई है जिससे स्टोरेज बचेगा और फोन तेजी से काम करेगा। साथ ही MemFusion 3.0 और नए एनिमेशन की मदद से मल्टीटास्किंग और स्मूद हो गई है।
AI फीचर्स से प्राइवेसी भी टॉप लेवल पर
अब कोई भी ऐप आपकी निजी जानकारी चोरी नहीं कर पाएगा क्योंकि नया ‘ब्लैंक डाटा’ फीचर नकली जानकारी भेजता है। इसके अलावा, AI स्क्रीनशॉट ऑटो-ब्लर फीचर संवेदनशील जानकारी को खुद ही छिपा देता है।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
फोटोग्राफी के दीवानों के लिए भी खुशखबरी
HiOS 15 में शामिल AI Eraser 2.0 से अब फोटो से अनचाहे ऑब्जेक्ट हटाना आसान हो गया है। Image Extender, Vogue Portrait और AI Wallpapers जैसे टूल्स से आपकी तस्वीरें और भी शानदार दिखेंगी।
यह केवल अपडेट नहीं, एक नया अनुभव है
HiOS 15 आपके टेक्नो स्मार्टफोन को पूरी तरह नया लुक और स्मार्ट परफॉर्मेंस देने वाला अपडेट है। नया इंटरफेस, भाषाई सपोर्ट, सुरक्षा और फोटोग्राफी फीचर्स इसे खास बनाते हैं। तो तुरंत सेटिंग्स में जाएं और इस अपडेट को इंस्टॉल करें।
Hios 15 update old tecno smartphones will get new look and smartness know what are the new features
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अहमदाबाद में दहला देने वाली वारदात, PG की छत पर वॉक करने गई छात्रा के गले में बांधा तार, गार्ड ने की हैवानियत
Aug 09, 2026 | 01:45 PMLanka Premier League 2026: गेंदबाजों के कहर से गॉल गैलेंट ने रचा इतिहास; पहली बार जीता LPL खिताब
Aug 09, 2026 | 01:44 PMबारामती एयरपोर्ट के रनवे पर बड़ा हादसा, कारवार एविएशन का ट्रेनी प्लेन क्रैश, सामने आया पहला VIDEO
Aug 09, 2026 | 01:42 PMनागपुर मनपा की ₹32 करोड़ की ई-लाइब्रेरी योजना सुस्त! 5 में से सिर्फ 1 का ही काम जारी; छात्रों का इंतजार लंबा
Aug 09, 2026 | 01:34 PMYRKKH Spoiler: गुंड़ों के बीच फंसेगा कबीर, मायरा बचाएगी जान, अरमान पर लगेगा गंभीर आरोप
Aug 09, 2026 | 01:28 PMकनाडा के टॉरंटो एयरपोर्ट से Himanshi Murder केस का आरोपी अब्दुल गिरफ्तार
Aug 09, 2026 | 01:27 PMसायन के लोकमान्य तिलक अस्पताल में अब डिजिटल पेमेंट, POS मशीन और अलग खिड़की की सुविधा
Aug 09, 2026 | 01:22 PMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM














