Siri (Source. Apple)
Gemini AI Apple: Apple इस साल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अपने वर्चुअल असिस्टेंट Siri को iOS 27 के साथ पूरी तरह बदलने जा रही है। नया Siri पहले से ज्यादा स्मार्ट, तेज और मल्टी-टास्किंग में माहिर होगा, जिससे iPhone यूजर्स का अनुभव पूरी तरह बदल सकता है।
Apple एक नया फीचर “Siri Extensions” लॉन्च कर सकता है, जो इस अपडेट का सबसे बड़ा आकर्षण होगा। इसके जरिए यूजर्स Siri के अंदर ही अलग-अलग AI चैटबॉट्स का इस्तेमाल कर सकेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें Anthropic का Claude जैसे एडवांस AI टूल्स भी शामिल हो सकते हैं। इसका मतलब है कि अब आपको अलग-अलग ऐप्स खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी सिर्फ Siri के जरिए ही कई AI सर्विसेज का फायदा लिया जा सकेगा। यह फीचर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा, जो एक ही प्लेटफॉर्म पर कई AI टूल्स इस्तेमाल करना चाहते हैं।
Apple एक खास “AI App Store” भी पेश कर सकता है, जो मौजूदा App Store का एक अलग सेक्शन होगा। यहां अलग-अलग कंपनियों के AI टूल्स और चैटबॉट्स उपलब्ध होंगे। यूजर्स इन टूल्स को सीधे Siri से कनेक्ट कर पाएंगे और उनका इस्तेमाल आसान तरीके से कर सकेंगे। इससे AI कंपनियों को ज्यादा यूजर्स मिलेंगे और Apple को कमीशन के जरिए नई कमाई का मौका मिलेगा। यह कदम ऐसे समय में उठाया जा रहा है जब Apple अपने AI मॉडल्स में थोड़ा पीछे माना जा रहा है और कई एक्सपर्ट्स अन्य प्लेटफॉर्म्स की ओर रुख कर रहे हैं।
Apple ने हाल ही में Google के Gemini AI के साथ पार्टनरशिप की है। इसका सीधा फायदा नए Siri में देखने को मिलेगा। नया Siri, जिसे “Campo” कोडनेम दिया गया है, Gemini AI की ताकत से काम करेगा। इसे WWDC 2026 में 8 जून को पेश किया जा सकता है। हालांकि आम यूजर्स को इसका पूरा फायदा उठाने के लिए iOS 27 के लॉन्च का इंतजार करना होगा, जो साल के आखिर में नए iPhones के साथ आ सकता है।
ये भी पढ़े: सरकार का सख्त संदेश: नियम नहीं माने तो रुकेगा पैसा, कंपनियों पर 15 दिन का अल्टीमेटम
अपग्रेडेड Siri सिर्फ सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं रहेगा। यह आपके लिए ऐप्स खोलना, जानकारी ढूंढना और कई काम खुद से पूरा करने में सक्षम होगा। Apple एक अलग Siri ऐप पर भी काम कर रहा है, जो इसे एक चैटबॉट जैसा अनुभव देगा बिल्कुल वैसा जैसा आज के AI टूल्स में देखने को मिलता है।
नए फीचर्स के साथ Apple AI की रेस में मजबूत वापसी करने की तैयारी में है। आने वाला Siri यूजर्स के लिए एक पर्सनल असिस्टेंट से बढ़कर एक स्मार्ट AI पार्टनर बन सकता है।