Instagram का बड़ा अपडेट, अब कमेंट में भेज सकेंगे अपनी गैलरी की फोटो, मीम्स और Screenshots, जानिए पूरा तरीका
Gallery-to-Comment: Instagram अपने यूजर्स को खास और नया अनुभव देने के लिए लगातार नए फीचर्स ला रहा है और अब कंपनी ने कमेंट सेक्शन को पहले से कहीं ज्यादा इंटरैक्टिव बनाने की तैयारी कर ली है।
- Written By: सिमरन सिंह
Gallery-to-Comment (Source. Navbharat Desk)
Instagram Photo Comment Feature: Instagram अपने यूजर्स को खास और नया अनुभव देने के लिए लगातार नए फीचर्स ला रहा है और अब कंपनी ने कमेंट सेक्शन को पहले से कहीं ज्यादा इंटरैक्टिव बनाने की तैयारी कर ली है। जानकरी के लिए बता दें कि नए अपडेट के तहत यूजर्स अब किसी पोस्ट या रील के कमेंट बॉक्स में सीधे अपनी फोन गैलरी से फोटो, मीम्स और स्क्रीनशॉट शेयर कर सकेंगे। वहीं इस फीचर के आने से कमेंट्स को सिर्फ टेक्स्ट तक सीमित नहीं रखा जाएगा बल्कि उन्हें विजुअल बातचीत का नया मंच बनाया जाएगा।
अब कमेंट में सीधे अपलोड करें गैलरी की फोटो
Instagram का नया Gallery-to-Comment फीचर यूजर्स को अपनी कैमरा रोल से तस्वीरें चुनकर कमेंट में पोस्ट करने की सुविधा देता है। यह प्रक्रिया काफी हद तक डायरेक्ट मैसेज में फोटो भेजने जैसी है देखने को मिल रही है।
इस फीचर की मदद से फोटो अपलोड करने के लिए कुछ चीजों का ध्यान रखना है:
सम्बंधित ख़बरें
बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही META को पड़ी भारी! US कोर्ट ने लगाया ₹5,000 करोड़ का जुर्माना, बदलाव के आदेश
चांद पर फैक्ट्री बनाएंगे रोबोट, Elon Musk का नया प्लान सुनकर रह जाएंगे हैरान, स्पेस की इकोनॉमी बदलने का दावा
Google के 27 साल पुराने दिग्गज इंजीनियर समेत 4 AI एक्सपर्ट्स ने छोड़ी कंपनी, अब बनाएंगे नया AI स्टार्टअप
मोबाइल रिचार्ज होगा और महंगा, Jio, Airtel और Vi यूजर्स को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक होगा बदलाव
- किसी भी पोस्ट या रील के कमेंट सेक्शन में जाएं।
- Add a comment बार के पास दिखाई देने वाले नए Gallery आइकन पर टैप करें।
- आपकी गैलरी खुल जाएगी जहां से आप मनचाही फोटो चुन सकते हैं।
- फोटो पोस्ट करने से पहले उस पर टेक्स्ट, स्टिकर या फिल्टर भी जोड़े जा सकता हैं।
फीचर नहीं दिख रहा? ऐसे करें एक्टिव
वहीं यह भी देखा जा रहा है कि कई यूजर्स को यह फीचर अभी दिखाई नहीं दे रहा है। इसकी वजह Instagram का चरणबद्ध अपडेट सिस्टम है। कंपनी सभी अकाउंट्स पर एक साथ फीचर जारी नहीं करती। अगर आपके अकाउंट में यह विकल्प नहीं दिख रहा है तो Instagram ऐप को अपडेट करें। साथ ही फोन की Settings में जाकर Instagram को Photos और Storage की अनुमति देना भी जरूरी है। इसके साथ ही Android यूजर्स ऐप कैश क्लियर करके भी इस समस्या को दूर करने की कोशिश कर सकते हैं।
प्राइवेसी और सुरक्षा पर भी खास फोकस
वहीं बता दें कि Instagram ने इस फीचर के साथ कई सुरक्षा उपाय भी जोड़े हैं। जिसमें कोई भी यूजर तभी फोटो कमेंट कर पाएगा, जब पोस्ट करने वाले क्रिएटर ने अपने अकाउंट में Photo Comments की अनुमति दी होगी। इसके अलावा प्लेटफॉर्म के ऑटोमेटेड सेफ्टी फिल्टर्स आपत्तिजनक, हिंसक या स्पैम कंटेंट वाली तस्वीरों को स्वतः ब्लॉक कर देंगे। वहीं फीचर में पोस्ट मालिक चाहें तो किसी भी फोटो कमेंट को हटा सकते हैं या कुछ यूजर्स को मीडिया कमेंट करने से रोक सकते हैं।
ये भी पढ़े: 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए क्लासरूम में AI बैन, इस देश ने लिया चौंकाने वाला फैसला
Android और iPhone दोनों पर मिलेगा फीचर
वही नए फीचर को लेकर अच्छी बात यह है कि यह नया फीचर Android और iPhone दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। लेकिन अपडेट सभी डिवाइस पर अलग-अलग समय पर पहुंच सकता है। ऐसे में अगर अभी यह फीचर नहीं दिख रहा है तो घबराने की जरूरत नहीं है, जल्द ही आपके अकाउंट पर भी इस फीचर का दिखना शुरु हो जाएगा।
