Samsung का पुराना मैसेज ऐप होगा बंद, अब नहीं भेज पाएंगे SMS, जल्दी करें ये काम वरना पड़ेगा महंगा
SMS App Changes: Samsung ने अपने करोड़ों यूजर्स को बड़ा झटका देते हुए एक अहम बदलाव का ऐलान किया है। कंपनी ने साफ कर दिया है कि उसका लोकप्रिय Samsung Messages App जुलाई 2026 बंद हो जाएगा।
- Written By: सिमरन सिंह
Samsung Messages (Source. Android Police)
Samsung Messages Discontinued: स्मार्टफोन बाजार की दिग्गज कंपनी Samsung ने अपने करोड़ों यूजर्स को बड़ा झटका देते हुए एक अहम बदलाव का ऐलान किया है। कंपनी ने साफ कर दिया है कि उसका लोकप्रिय Samsung Messages App जुलाई 2026 से पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। यानी इसके बाद यूजर्स को मैसेज भेजने और प्राप्त करने के लिए Google Messages का इस्तेमाल करना होगा।
क्यों बंद किया जा रहा है Samsung Messages ऐप?
Samsung का यह मैसेजिंग ऐप लंबे समय से Galaxy स्मार्टफोन्स का हिस्सा रहा है, लेकिन अब कंपनी इसे पूरी तरह खत्म करने की तैयारी में है। जुलाई 2026 के बाद यह ऐप ज्यादातर डिवाइसेज पर काम करना बंद कर देगा। हालांकि, इमरजेंसी नंबर या जरूरी कॉन्टैक्ट्स के लिए सीमित उपयोग संभव रहेगा, लेकिन सामान्य मैसेजिंग के लिए यह ऐप लगभग बेकार हो जाएगा। यह बदलाव खासतौर पर उन स्मार्टफोन्स को प्रभावित करेगा जो Android 12 या उससे ऊपर के वर्जन पर चलते हैं। वहीं, Android 11 या उससे नीचे वाले डिवाइसेज में यह ऐप कुछ समय तक चलता रहेगा।
Google Messages की ओर क्यों बढ़ रहा Samsung?
दरअसल, Samsung पिछले कुछ सालों से धीरे-धीरे अपने यूजर्स को Google के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म की ओर शिफ्ट कर रहा था। अब कंपनी ने इसे पूरी तरह लागू कर दिया है। नए Galaxy स्मार्टफोन्स में पहले से ही Google Messages ऐप इंस्टॉल आ रहा है और इसे डिफॉल्ट मैसेजिंग ऐप के रूप में सेट किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Google का बड़ा सरप्राइज, अब फोन पर शुरू किया काम टैबलेट पर होगा तुरंत जारी, Android 17 का नया फीचर मचाएगा धूम
PhonePe बनाएगा छोटे दुकानदार को हाईटेक, SmartPod में मिलेंगे QR, कार्ड और आवाज़ वाला पेमेंट सिस्टम
Motorola के धमाकेदार फोन की सेल हुई शुरू, मिलेगा 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाले 5G फोन का वादा
X पर कॉपी-पेस्ट क्रिएटर्स की अब खैर नहीं, Viral Video चुराकर कमाई करने वालों को होगा भारी नुकसान
यूजर्स को क्या करना होगा?
अगर आप Galaxy फोन इस्तेमाल करते हैं, तो आपको जुलाई 2026 से पहले ही Google Messages ऐप डाउनलोड करके उसे डिफॉल्ट मैसेजिंग ऐप बनाना होगा। ऐसा करने से आपकी SMS और MMS सेवाएं बिना किसी रुकावट के चलती रहेंगी और आपको नए फीचर्स का भी फायदा मिलेगा।
ये भी पढ़े: AI की चोरी रोकने के लिए एकजुट हुए दिग्गज, अब सस्ते मॉडल बनाना होगा मुश्किल
Google Messages के फायदे क्या हैं?
Google Messages के साथ यूजर्स को कई एडवांस फीचर्स मिलते हैं। इसमें RCS (Rich Communication Services) सपोर्ट शामिल है, जिससे आप हाई-क्वालिटी फोटो-वीडियो भेज सकते हैं, ग्रुप चैट कर सकते हैं और रियल-टाइम टाइपिंग इंडिकेटर देख सकते हैं। इसके अलावा AI आधारित स्मार्ट रिप्लाई, स्पैम मैसेज पहचानने की सुविधा और मल्टी-डिवाइस सपोर्ट जैसे फीचर्स भी इसमें मिलते हैं।
यूजर्स की चिंताएं भी आई सामने
हालांकि इस बदलाव से सभी यूजर्स खुश नहीं हैं। कुछ लोगों को Samsung Messages का इंटरफेस और कस्टमाइजेशन ज्यादा पसंद था। वहीं, कुछ यूजर्स को यह भी चिंता है कि अब उन्हें Google के इकोसिस्टम पर ज्यादा निर्भर होना पड़ेगा।
