Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 10 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Netflix ने 6 साल बाद लौटाया Free Trial, नए यूजर्स को मिल रहा 0 रुपये में सब्सक्रिप्शन, ऐसे करें चेक

Free Netflix: आप भी लंबे समय से Netflix का सब्सक्रिप्शन लेने की सोच रहे थे तो आपके लिए अच्छी खबर हो सकती है। क्योंकि अब Netflix Free Trial लेकर आ गए है जो नए यूजर्स को मिल रहा है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Jul 10, 2026 | 09:15 PM

Netflix Free Trial (Source. Gemini)

Follow Us
Follow Us:

Netflix Subscription Offer For Free Trial: आप भी लंबे समय से Netflix का सब्सक्रिप्शन लेने की सोच रहे थे तो आपके लिए अच्छी खबर हो सकती है। बता दें कि दुनिया की सबसे बड़ी स्ट्रीमिंग सर्विस Netflix एक बार फिर अपने लोकप्रिय Free Trial ऑफर को चुनिंदा यूजर्स के लिए वापस लाती हुई दिखाई दे रही है। इसको लेकर कंपनी ने पुष्टि भी कर दी है। इसमें खास बात यह है कि करीब छह साल पहले बंद किया गया यह बेनिफिट अब कुछ नए यूजर्स को दोबारा मिलने लगा है जिससे वे बिना कोई शुल्क दिए Netflix की फिल्में और वेब सीरीज देख सकते हैं। अभी के लिए यह ऑफर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है और इसे चुनिंदा अकाउंट्स पर ही टेस्ट किया जा रहा है।

भारत में भी दिखा 0 रुपये Free Trial का ऑफर

जानकारी के लिए बता दें कि Netflix के हेल्प सेंटर ने बताया है कि अगर किसी यूजर का अकाउंट, डिवाइस और लोकेशन इस ऑफर के लिए योग्य हैं तो नया अकाउंट बनाते समय फ्री ट्रायल का विकल्प अपने आप दिखाई देगा। अगर यह ऑफर नजर नहीं आता तो इसका मतलब है कि फिलहाल आपका अकाउंट इस प्रमोशन के लिए एलिजिबल नहीं है। इसको लेकर दिलचस्प बात यह है कि भारत में भी नए ईमेल आईडी से अकाउंट बनाने पर कई यूजर्स को Try 30 days for 0 Rupees का ऑफर दिखाई दिया है। इससे संकेत मिलता है कि कंपनी भारतीय बाजार में भी इस फीचर की टेस्टिंग कर रही है।

किसी को 30 दिन तो किसी को 15 दिन का ट्रायल

रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सभी यूजर्स को एक जैसा ऑफर नहीं मिल रहा है। कुछ लोगों को 30 दिन जबकि कुछ को 15 दिन का फ्री ट्रायल दिखाई दे रहा है। इसको लेकर माना जा रहा है कि Netflix इस समय A/B Testing कर रहा है ताकि यह समझा जा सके कि कौन-सा ऑफर ज्यादा नए सब्सक्राइबर्स को अपनी तरफ खीच रहा है। वहीं ध्यान देने वाली बात है कि Netflix ने साल 2020 के आसपास दुनियाभर में अपना 30 दिन का फ्री ट्रायल बंद कर दिया था। अब कंपनी यह आकलन कर रही है कि इस सुविधा की वापसी से नए ग्राहकों की संख्या बढ़ती है या नहीं।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp Username फीचर पर सरकार की सख्ती, Meta ने भेजा जवाब, अब IT मंत्रालय करेगा बड़ी जांच

Alliance Controversy: ‘यहां का माहौल नेगेटिव है…’ सोहेल खान का छलका दर्द, शो में कही दिल की बात

सुपरस्टार प्रभास की लगी लॉटरी, रिलीज से पहले ही फिल्म ने छापे 240 करोड़ रुपये

Lock Upp 2 Show: आकांक्षा चमोला संग रिश्ते पर खुलकर बोले गौरव खन्ना, इमोशनल होकर कही ये बड़ी बात

ये भी पढ़े: 3 साल बाद X पर लौटे Mark Zuckerberg, AI मॉडल Muse Spark 1.1 लॉन्च करते ही मिला Elon Musk की टीम से खास ऑफर

ऐसे चेक करें मिलेगा या नहीं Free Trial

ऐसे में अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका अकाउंट इस ऑफर के लिए योग्य है या नहीं तो Netflix की वेबसाइट या ऐप पर जाकर नए ईमेल एड्रेस से अकाउंट बनाएं। साइन-अप के दौरान अगर Try 30 days for 0 Rupees या 15-day free trial का बैनर दिखाई देता है तो आप इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। वहीं इसके लिए रजिस्ट्रेशन के समय वैध पेमेंट मेथड जोड़ना जरूरी होगा।

वहीं इसमें आपको एक बात का खास ध्यान रखना है कि Netflix में AutoPay डिफॉल्ट रूप से चालू रहता है। यदि आप ट्रायल अवधि समाप्त होने से पहले सब्सक्रिप्शन रद्द नहीं करते हैं तो आपका चुना हुआ प्लान अपने आप रिन्यू हो जाएगा और खाते से शुल्क कट जाएगा।

Netflix brings back free trial after 6 years netflix free trial

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 10, 2026 | 09:15 PM

Topics:  

  • Netflix
  • OTT News
  • Tech News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.