Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 9 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

WhatsApp पर आया Meta Business Agent, अब AI करेगा ग्राहकों से बात, बुकिंग से लेकर सेल तक संभालेगा पूरा काम

Meta Business Agent: WhatsApp ने भारत के कारोबारियों के लिए एक बड़ा AI अपडेट पेश किया है। कंपनी ने Meta Business Agent लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है जो AI पर आधारित एक स्मार्ट टूल है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Jul 09, 2026 | 09:08 PM

Meta Business Agent (Source. Meta)

Follow Us
Follow Us:

Meta Business Platform: WhatsApp ने भारत के कारोबारियों के लिए एक बड़ा AI अपडेट पेश किया है। बता दें कि कंपनी ने Meta Business Agent लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित एक स्मार्ट टूल है। वहीं इसका उद्देश्य बिजनेसेस को ग्राहकों के साथ तेज, आसान और अधिक व्यक्तिगत तरीके से बातचीत करने में मदद करना है। इसके साथ ही Meta का दावा है कि यह AI एजेंट पहली ही बातचीत से ग्राहकों को उनकी जरूरत के मुताबिक बेहतर अनुभव देने में सक्षम होगा। ऐसे में डिजिटल कारोबार के तेजी से बढ़ते दौर में यह फीचर छोटे और बड़े दोनों तरह के व्यवसायों के लिए ग्राहक सेवा को पहले से कहीं अधिक स्मार्ट बना सकता है।

बुकिंग, कैटलॉग और सेल AI संभालेगा पूरा प्रोसेस

Meta Business Agent के बारे में बताए तो यह सिर्फ चैट का जवाब देने तक सीमित नहीं रहेगा। यह ग्राहकों के सवालों का जवाब देने, सही प्रोडक्ट या कैटलॉग सुझाने, अपॉइंटमेंट बुक करने और खरीदारी की प्रक्रिया पूरी कराने जैसे कई काम करेगा। इसके अलावा यह बिजनेस ओनर्स के लिए एक डिजिटल असिस्टेंट की तरह भी काम करेगा।

इसके साथ ही यह AI टूल बातचीत का सार तैयार करेगा, जरूरी इनसाइट्स देगा, ग्राहक सहभागिता पर नजर रखेगा और रोजमर्रा के बिजनेस ऑपरेशन को बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद करेगा। इससे कारोबारियों का समय बचेगा और ग्राहक सेवा की गुणवत्ता भी बेहतर हो सकती है।

सम्बंधित ख़बरें

OpenAI को झटका? Microsoft ने बदली AI रणनीति, Excel और Outlook में अब अपने मॉडल्स का बढ़ा इस्तेमाल

1.34 लाख का BSNL का बिना कैमरा वाला फोन, न टावर की जरूरत, न मोबाइल नेटवर्क फिर भी हर जगह करेगा कॉल

मुंबई को ग्लोबल सिटी बनाने की तैयारी: बाढ़ रोकने के लिए 13,000 करोड़ रुपए का प्रस्ताव, 2047 तक बड़ा विजन

नवभारत संपादकीय: क्या AI मानवता पर हावी हो रही है? UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की गंभीर चेतावनी

Meta ने बड़े बिजनेस के लिए लॉन्च किया नया प्लेटफॉर्म

इसके साथ ही Meta ने Meta Business Agent Platform भी पेश किया है। इस प्लेटफॉर्म से बड़े व्यवसायों को अपने AI एजेंट तैयार करने और उन्हें अपनी जरूरत के अनुसार कस्टमाइज़ करने की सुविधा मिलेगी। साथ ही इसे Shopify, Zendesk और Shopee जैसे मौजूदा बिजनेस सिस्टम्स से भी जोड़ा जा सकेगा। इतना ही नहीं Meta India के मैनेजिंग डायरेक्टर और कंट्री हेड अरुण श्रीनिवास ने कहा, “पूरी दुनिया में बातचीत के जरिए व्यापार करने के मामले में भारत सबसे तेजी से बढ़ता हुआ बाज़ार बन गया है। आज लोग और कंपनियां आपस में जुड़ने के लिए मैसेजिंग को सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। अब जबकि एआई कंपनियों के काम करने के तरीके को पूरी तरह बदल रहा है, तो मेटा बिजनेस एजेंट इस बदलाव में एक अगला बड़ा कदम है।”

ये भी पढ़े: OpenAI को झटका? Microsoft ने बदली AI रणनीति, Excel और Outlook में अब अपने मॉडल्स का बढ़ा इस्तेमाल

WhatsApp पर बिजनेस ढूंढना भी होगा आसान

WhatsApp जल्द ही एक नया बिजनेस डिस्कवरी फीचर भी शुरू करने वाला है। इसके बाद यूजर्स सीधे WhatsApp सर्च में किसी बिजनेस का नाम लिखकर उसे खोज सकते है। इतना ही नहीं, वे अपने दोस्तों और परिवार के साथ बिजनेस कॉन्टैक्ट्स भी आसानी से शेयर कर पाएंगे। इससे भरोसेमंद कारोबारियों तक पहुंच आसान होगी और WhatsApp एक मैसेजिंग ऐप से आगे बढ़कर बिजनेस प्लेटफॉर्म के रूप में और मजबूत हो सकता है।

Meta business agent arrives on whatsapp ai will now interact with customers

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 09, 2026 | 09:08 PM

Topics:  

  • AI
  • Meta
  • Tech News
  • WhatsApp

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.