- Hindi News »
- Technology »
- Samsung Galaxy Z Flip Fe Launch Will Be Delayed Reasons Revealed
Samsung Galaxy Z Flip FE की लॉन्चिंग में होगी देरी, सामने आई वजहें
- Written By: सिमरन सिंह
यह स्मार्टफोन अब कंपनी के फ्लैगशिप फोल्डेबल डिवाइसेज़ जैसे Galaxy Z Flip 7 के साथ नहीं आएगा, बल्कि इसे 2025 की चौथी तिमाही में पेश किया जा सकता है।

Samsung Galaxy Z Flip FE में क्या कुछ है खास। (सौ. AI)
नवभारत टेक डेस्क: Samsung के बहुप्रतीक्षित और बजट फ्रेंडली फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Flip FE की लॉन्चिंग अब और भी आगे खिसक सकती है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह स्मार्टफोन अब कंपनी के फ्लैगशिप फोल्डेबल डिवाइसेज़ जैसे Galaxy Z Flip 7 के साथ नहीं आएगा, बल्कि इसे 2025 की चौथी तिमाही में पेश किया जा सकता है।
डिस्प्ले प्रोडक्शन में देरी बनी बड़ी वजह
कोरियन पब्लिकेशन The Bell की रिपोर्ट के अनुसार, Galaxy Z Flip FE की देरी का मुख्य कारण इसके डिस्प्ले प्रोडक्शन में हो रही देरी है। Samsung फिलहाल अपने प्रमुख फ्लैगशिप फोल्डेबल फोन के पैनल्स के मास प्रोडक्शन की तैयारी कर रहा है, जो इसी महीने शुरू हो जाएगा। ऐसे में सप्लायर्स ने Flip FE के लिए डिस्प्ले पैनल का निर्माण फिलहाल रोक दिया है। इस वजह से संभावना है कि Flip FE में वही डिस्प्ले टेक्नोलॉजी न हो जो फ्लैगशिप फ्लिप फोन्स में दी जाती है, जिससे Samsung इस मॉडल की कीमत को कम रखने में सफल हो सकता है।
प्रोसेसर को लेकर भी है असमंजस
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि Samsung को Galaxy Z Flip FE के प्रोसेसर को लेकर भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी इसमें Exynos 2500 चिपसेट देना चाहती थी, लेकिन गुणवत्ता संबंधी समस्याएं अब तक दूर नहीं हो पाई हैं। ऐसे में कंपनी अब Exynos 2400e जैसे विकल्प पर विचार कर रही है। हालांकि अभी तक प्रोसेसर को लेकर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है, जो लॉन्च में देरी की एक और बड़ी वजह बन सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Samsung का नया FE फोन मचाएगा धूम, Galaxy S26 FE का डिजाइन लीक
बुजुर्गों की जिंदगी बदल रहे ये Smart Gadgets, SOS Stick से Robot Cleaner तक, अब हर काम होगा आसान
Samsung का बड़ा दांव, अब सस्ते में मिलेगा Premium Galaxy Phone, कंपनी खुद बेच रही Refurbished Smartphones
Vivo X300 Ultra Vs Samsung S26 Ultra Vs Pixel 10 Pro: कौन-सा फ्लैगशिप फोन है सबसे दमदार?
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
बजट सेगमेंट में फोल्डेबल लाने की कोशिश
Samsung का Galaxy Z Flip FE कंपनी का पहला किफायती फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा, जिसे खास तौर पर मेनस्ट्रीम यूज़र्स के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह फ्लैगशिप फ्लिप सीरीज़ की तुलना में कुछ प्रीमियम फीचर्स की कटौती कर सकता है ताकि इसकी कीमत को कम रखा जा सके। कंपनी की योजना है कि इस बजट फ्रेंडली फोल्डेबल से फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की पहुंच आम यूज़र्स तक बढ़ाई जा सके।
Samsung galaxy z flip fe launch will be delayed reasons revealed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
लोगों ने जूते मारे, शर्ट फाड़ा…अभिषेक बनर्जी को भीड़ ने पीटा, पुलिस ने किसी तरह बचाई जान- देखें VIDEO
May 30, 2026 | 05:07 PMविनेश फोगाट को सेमीफाइनल में मिली हार, मीनाक्षी से नहीं पा सकीं पार; टूट गया एशियन गेम्स में खेलने का सपना
May 30, 2026 | 05:06 PMगोंदिया जिले की इस तहसील में बस के लिए तरस रहे लोग, कई गांवाें में सिर्फ वोटिंग के दिन दिखती है ‘लाल परी’
May 30, 2026 | 05:05 PMक्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PMRRB Grade 3 Result: रेलवे भर्ती बोर्ड ने 6055 पदों के लिए टेक्नीशियन ग्रेड 3 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी किया
May 30, 2026 | 05:02 PMकान्हा में बाघ के शावकों की अटखेलियों ने मोहा मन, वन्यजीवों के लिए बनाए गए जल स्रोत बने जीवनदायिनी
May 30, 2026 | 05:01 PMKargil War: चोरबाट ला युद्ध के नायकों को भारतीय सेना ने दी श्रद्धांजलि, याद किया कारगिल का गौरवशाली इतिहास
May 30, 2026 | 04:53 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














