इस कारण से जल्दी खराब हो जाते हैं Android Smartphone के चार्जर, आप भी करें इन चीजों को चेक
Android फोन यूजर्स की संख्या हमेशा से ही ज्यादा रही है। आपको तमाम घरों में Android स्मार्टफोन यूजर्स मिल ही जाएंगे, लेकिन आपको इस फोन के साथ कई दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है, जिसमें स्लो चार्जिंग भी शामिल है। Android स्मार्टफोन की चार्जिंग कई बार धीमी पड़ जाती है, जिसके बाद आपको समझ नहीं आता कि आखिर क्या करें। हम इसके लिए कुछ सॉल्यूशंस आपके लिए लेकर आए हैं।
- Written By: सिमरन सिंह
Android Phone में चार्जिग की काफी परेशानी आती है और इस का कारण जाना जरूरी है (सौ. Freeopik)
Android फोन यूजर्स की संख्या हमेशा से ही ज्यादा रही है। आपको तमाम घरों में Android स्मार्टफोन यूजर्स मिल ही जाएंगे, लेकिन आपको इस फोन के साथ कई दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है, जिसमें स्लो चार्जिंग भी शामिल है। Android स्मार्टफोन की चार्जिंग कई बार धीमी पड़ जाती है, जिसके बाद आपको समझ नहीं आता कि आखिर क्या करें। हम इसके लिए कुछ सॉल्यूशंस आपके लिए लेकर आए हैं।
क्या है स्लो चार्जिंग का कारण
आमतौर पर पावर सोर्स का कमजोर या फिर गड़बड़ होना, वायरलेस चार्जिंग अथवा चार्जिंग पोर्ट पर गंदगी होने से स्मार्टफोन की चार्जिंग स्लो होती है। इसके अलावा, चार्जिंग पर लगातार फोन इस्तेमाल करने से या फिर बैकग्राउंड में ऐप खुला छोड़ देने से भी पुरानी बैटरी का तापमान बढ़ जाता है, जिससे चार्जिंग धीमी पड़ जाती है।
कभी-कभार सॉफ्टवेयर अपडेट करने के कारण भी चार्जिंग में समस्या पैदा होती है। यदि सॉफ्टवेयर में बग्स हों तो बैटरी पर प्रभाव पड़ता है और चार्जिंग स्लो हो जाती है, जिसके कारण सॉकेट या फिर बिजली का उपयोग करने के बाद भी चार्जिंग पावर की समस्या दूर नहीं होती।
सम्बंधित ख़बरें
ICC Rankings: शुभमन गिल ने छीना नंबर-1 का ताज, वैभव सूर्यवंशी ने भी मचाया गदर, लगाई 230 पायदान की छलांग
रेपिस्ट का समर्थन करने वाले को बनाया शिक्षा मंत्री, खोट PM की अक्ल में है, संजय राउत का तीखा हमला
जेडपी का 333 करोड़ रुपये का बजट पेश, कृषि-शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला-बाल विकास पर विशेष फोकस
436 लोगों की जान लेने वाली चंपावत बाघिन की खौफनाक कहानी, विश्व बाघ दिवस पर जानिए पुरा सच
ये भी पढ़े: Automatic और Manual में से किसका गियरबॉक्स है अच्छा, नए ड्राइवर के लिए जानना जरूरी
इस तरह करें सुरक्षा
- अगर आप अपने फोन की चार्जिंग को बेहतर करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप चार्ज में लगाने से पहले अपने फोन में चलने वाले बैकग्राउंड की सभी ऐप को बंद करें, उसके बाद फोन को चार्जिंग में लगाएं।
- आप एयरप्लेन मोड पर भी फोन को रखकर चार्ज कर सकते हैं, जिससे कोई भी तरह की नोटिफिकेशन न आए और फोन दूसरे काम न करे।
- हमेशा इंटरनेट को बंद रखकर ही अपने फोन को चार्ज करें ताकि वह गर्म न हो।
- फोन को चार्ज में लगाने के दौरान न चलाएं, इससे भी चार्जिंग खराब हो सकती है।
