-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Technology »
- Reliance Jios Big Announcement Jio Airfiber Will Be Launched On September 19
रिलायंस जियो का बड़ा ऐलान, 19 सितंबर को लॉन्च होगा जियो AirFiber
- Written By: सुनीता पांडे

मुंबई: रिलायंस जियो ने आगामी 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी के दिन जियो एयरफाइबर लॉन्च करने का ऐलान किया है। कंपनी रिटेल कस्टमर्स के लिए फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (एफडब्ल्यूए) डिवाइस- जियो एयरफाइबर को मार्केट रेट के मुकाबले सस्ती दरों के साथ लॉन्च करेगी। जिससे यूजर्स बिना वायर के इसमें 5G इंटरनेट का इस्तेमाल कर पाएंगे।
मुकेश अंबानी ने अपने AGM भाषण में दावा किया, ‘भारतीय 5G नेटवर्क उपयोग के लिए अंतिम मील की आवश्यकता को पूरा करने के लिए Jio AirFiber आवश्यक है। ऑप्टिकल फाइबर के जरिए हम प्रतिदिन केवल 15,000 कैम्पस को जोड़ सकते हैं, लेकिन Jio AirFiber के साथ हम प्रतिदिन 150,000 कनेक्शन तक इस विस्तार को सुपर चार्ज कर सकते हैं।’
रिपोर्ट्स की मानें तो ये सेवा ग्रामीण इलाकों में रिलायंस की पहुंच को विस्तार देगा। देश में लाखों ऐसी जगहें हैं जहां पर वायर के जरिए इंटरनेट की कनेक्टिविटी देना संभव नहीं है। ऐसी जगहों पर Jio AirFiber इंटरनेट की कमी को पूरा करेगा। अंबानी ने आगे बताया कि, ‘Jio Airfiber के जरिए हम करीब 20 करोड़ घरों में इंटरनेट पहुंचने की उम्मीद कर रहे हैं। इस सेवा से इंटरनेट की दुनिया में जबरदस्त बदलाव देखने को मिल सकता है।’
सम्बंधित ख़बरें
मोहन भागवत से लेकर राहुल गांधी और अंबानी-अडानी तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब
Reliance Succession Plan: मुकेश अंबानी ने किया बड़ा ऐलान, बच्चों को मिला रिलायंस का साम्राज्य
AGM में मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान: जियो IPO को मिली बोर्ड की मंजूरी, आज SEBI के पास दाखिल होगा DRHP
काशी पहुंचे Anant Ambani: विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के बाद किया मां अन्नपूर्णा का विशेष कुमकुम पूजा
जानिए क्या है Airfiber?
Airfiber हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा का लक्ष्य किसी भी तार का उपयोग किए बिना हवा में फाइबर जैसी गति प्रदान करना है। जियो वेबसाइट पर मौजूद डेटा के मुताबिक, Airfiber को प्लग इन करके ही इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ ही यूजर्स अपने घर में अपना निजी वाई-फाई हॉटस्पॉट रख सकते हैं, जो ट्रू 5जी का उपयोग करके अल्ट्रा-हाई-स्पीड इंटरनेट से कनेक्ट हो सकता है। Airfiber के साथ, अपने घर या कार्यालय को तुरंत gigabit-speed इंटरनेट से कनेक्ट करना वास्तव में आसान है।
Reliance jios big announcement jio airfiber will be launched on september 19
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Digital FIR Process: 1 जनवरी 2027 से डिजिटल FIR प्रोसेस लागू, थानों के चक्कर से मिलेगी बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 10:14 AMग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
Jul 02, 2026 | 10:13 AMग्वालियर के आंतरी गांव में रहस्यमयी आग से दहशत, एक ही परिवार के पांच घरों में बार-बार जल रहा सामान
Jul 02, 2026 | 10:12 AMWeight Loss Tips: वजन घटाना है तो स्वाद से समझौता किए बिना ट्राई करें ये 8 हेल्दी इंडियन डिशेज
Jul 02, 2026 | 10:12 AMLock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Jul 02, 2026 | 10:11 AMशिवसेना UBT के बागियों पर बरसे राज ठाकरे, महाराष्ट्र की राजनीति को बताया गंदा और बीजेपी को दी बड़ी चेतावनी
Jul 02, 2026 | 09:59 AMGold-Silver Rate Today: सोने के भाव में 2000 रुपये की भारी गिरावट, चांदी के रेट बढ़े, जानें आज का भाव
Jul 02, 2026 | 09:57 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














