-
मंगल, 30 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Technology »
- Realme 16 Pro Plus India Price Leaked Ahead Of January 2026 Launch Might Case
Realme 16 Pro Series Launch: नए साल की धमाकेदार शुरुआत, भारत में एंट्री से पहले कीमत और डिजाइन लीक
- Written By: सिमरन सिंह
Realme Smartphone Launch 2026: 2026 की शुरुआत स्मार्टफोन बाजार के लिए काफी धमाकेदार होने वाली है। Realme 16 Pro सीरीज अगले महीने की शुरुआत में भारत में लॉन्च होने जा रही है।

Realme 16 Pro Series (Source. Realme)
Realme Upcoming Smartphone: साल 2026 की शुरुआत स्मार्टफोन बाजार के लिए काफी धमाकेदार होने वाली है। Realme 16 Pro सीरीज अगले महीने की शुरुआत में भारत में लॉन्च होने जा रही है और लॉन्च से पहले ही इस फोन को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ चुकी है। ब्रांड की तरफ से जहां फोन के डिजाइन की झलक मिल चुकी है, वहीं भारतीय बाजार के लिए इसकी कीमत भी लीक हो गई है। Realme 16 Pro सीरीज में Realme 16 Pro और Realme 16 Pro+ दो मॉडल शामिल होंगे, जिनमें से एक की कीमत पहले से कहीं ज्यादा बताई जा रही है।
बढ़ती मेमोरी कीमतों का असर
हाल के महीनों में मेमोरी की कीमतों में तेजी देखी गई है और इसका असर स्मार्टफोन की कीमतों पर साफ नजर आने लगा है। Realme 16 Pro सीरीज इस बदलाव का ताजा उदाहरण बन सकती है। कंपनी अपने मिड-रेंज सेगमेंट में अब ज्यादा प्रीमियम प्राइसिंग की ओर बढ़ती दिख रही है।
Realme 16 Pro+ की भारत में लीक कीमत
टिप्सटर Paras Guglani के मुताबिक, Realme 16 Pro+ की रिटेल बॉक्स इमेज सामने आई है। इस लीक के अनुसार, 512GB वेरिएंट की बॉक्स कीमत 43,999 रुपये बताई गई है, जो Realme के अब तक के मिड-रेंज फोन्स से काफी ज्यादा है।
सम्बंधित ख़बरें
जानें मोबाइल और लैपटॉप चार्ज करने में कितनी बिजली खर्च होती है, 99% लोग हैं इस सच से अनजान
iPhone Fold भी रह जाएगा पीछे! Apple iPhone Ultra 2 की स्क्रीन देख उड़ जाएंगे होश, जानें कब होगा लॉन्च
Meta पर पूर्व महिला एग्जीक्यूटिव का बड़ा हमला, Careless People किताब को दबाने का आरोप
WhatsApp का नया फीचर करेगा स्कैमर्स की छुट्टी, Hello भाई, नया नंबर है वाले मैसेज से पहले ही मिल जाएगी चेतावनी
Tested by Vicky. Trusted in portraits. From subtle details to confident frames, the #realme16ProSeries is built for portraits that feel real on Vicky, and on you. Launching on 6th Jan, 12 PM. Know More:https://t.co/Vk3a5ORmvH https://t.co/Ar1BcHr0iw… pic.twitter.com/ilBqhD8bnE — realme (@realmeIndia) December 19, 2025
हालांकि, बॉक्स पर लिखी कीमत हमेशा असली बिक्री मूल्य नहीं होती। बैंक ऑफर्स और लॉन्च डिस्काउंट के बाद इसकी प्रभावी कीमत लगभग 37,999 रुपये तक आ सकती है। बॉक्स पर फोन के डिस्प्ले साइज और डाइमेंशन की जानकारी भी दी गई है।
Realme 16 Pro Series के संभावित फीचर्स
Realme 16 Pro में टेक्सचर्ड पैनल और ग्लास पर मैट फिनिश देखने को मिल सकती है, जो इसे प्रीमियम लुक देगी। फोन में Snapdragon चिपसेट मिलने की उम्मीद है, जो संभवतः 7 Gen 4 सीरीज का हो सकता है। कैमरा डिजाइन की बात करें तो इसका लेआउट OnePlus 15 से प्रेरित नजर आता है, हालांकि Realme ने इसकी ओरिएंटेशन में बदलाव किया है।
सॉफ्टवेयर और AI फीचर्स
Realme 16 Pro सीरीज में Android 16 पर आधारित Realme UI 7 दिया जाएगा। कंपनी ने इसमें 3 OS अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी पैच देने का वादा किया है। इसके साथ ही फोन में AI Edit Genie 2.0 जैसे AI फीचर्स मिलेंगे, जिससे फोटो एडिटिंग और इमेज क्रिएशन पहले से ज्यादा आसान हो जाएगी।
ये भी पढ़े: अब ठग नहीं कर पाएंगे चालाकी, 2026 के नए टेलीकॉम नियम से आम यूजर्स सुरक्षित
मुकाबले में Redmi Note 15 भी तैयार
Realme 16 Pro सीरीज के अलावा, इस सेगमेंट में Redmi Note 15 भी जल्द दस्तक देने वाला है। Xiaomi ने इस फोन को लेकर टीजर जारी कर दिया है और माना जा रहा है कि कंपनी 2026 के पहले हफ्ते में ही बड़ा लॉन्च करेगी।
Realme 16 pro plus india price leaked ahead of january 2026 launch might case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जर्मनी के स्टाड शहर में अंधाधुंध गोलीबारी, 5 लोगों की मौत; 8 महीनों में चौथी बड़ी वारदात
Jun 30, 2026 | 08:09 AMसंभाजीनगर के लेमन ट्री होटल में युवकों का हाईवोल्टेज ड्रामा: नियम टोकने पर स्टाफ को पीटा, 9 पर केस दर्ज
Jun 30, 2026 | 08:08 AMनवभारत विशेष: शादी से पहले विरोध क्यों नहीं? सिया और सोनम के खौफनाक कृत्य की वजह क्या ?
Jun 30, 2026 | 08:00 AMLG कंपनी में नौकरी का झांसा, जबलपुर के 45 ITI छात्रों से 6-6 हजार की वसूली, पैसे और जॉब नहीं मिलने पर प्रदर्शन
Jun 30, 2026 | 07:54 AMTET Paper Leak Case में जांच तेज, दिल्ली और आगरा से जुड़े तार; अंतरराज्यीय गिरोह के संकेत
Jun 30, 2026 | 07:51 AMनासिक युवती दुष्कर्म और जबरन धर्मांतरण मामले में SIT का बड़ा खुलासा, इंटरनेट पर सर्च हुआ था बदला नाम ‘हानिया’
Jun 30, 2026 | 07:46 AMपुतिन के मिसाइल हमलों से दहला यूक्रेन, 12 की मौत; रूस ने औद्योगिक शहरों को बनाया निशाना
Jun 30, 2026 | 07:46 AMवीडियो गैलरी

प्रसव पीड़ा में तड़पती रही महिला, भाई ने तोड़ा अस्पताल का गेट; 20KM बाइक से तय किया सफर, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:15 PM
राम मंदिर दान चोरी पर भड़के हुसैन दलवाई, चंपत राय पर साधा निशाना; UCC पर दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:10 PM
चीन-पाकिस्तान में सस्ता हुआ पेट्रोल, तो भारत में क्यों नहीं घट रहे दाम? सामने आई इसके पीछे की असली वजह- VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:09 PM
3 साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी को मिली फांसी की सजा, नवभारत न्यूजरूम में छिड़ी तीखी बहस; देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:47 PM
UP Electricity Crisis: UP में बिजली कटौती पर भड़के मंत्री अनिल कुमार, चीफ इंजीनियर की फोन पर लगाई क्लास- VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:28 PM
Russia Oil Crisis: रूस में Petrol Diesel का संकट! Putin परेशान, आखिर हुआ क्या?, VIDEO
Jun 29, 2026 | 07:06 PM














