Emirates Airlines का बड़ा फैसला, अब फ्लाइट में नहीं कर सकेंगे पावर बैंक का इस्तेमाल
Emirates Flight Guidelines: Emirates Airlines ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए Power Bank के इस्तेमाल पर सख्त पाबंदी लगा दी है।
- Written By: सिमरन सिंह
Emirates Flight में क्या है खास। (सौ. Emirates)
Emirates Airlines Power Bank Rules: Emirates Airlines ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए Power Bank के इस्तेमाल पर सख्त पाबंदी लगा दी है। नए नियमों के तहत यात्री केवल एक पावर बैंक (100 वॉट-ऑवर से कम क्षमता वाला) अपने कैरी-ऑन बैग में रख सकेंगे, लेकिन फ्लाइट के दौरान उसका इस्तेमाल या चार्ज करना पूरी तरह प्रतिबंधित होगा। इस नियम का उल्लंघन करने पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
क्या कहती हैं नई गाइडलाइंस?
- यात्री केवल वही पावर बैंक कैरी कर पाएंगे जिनकी क्षमता 100Wh से कम हो और जिस पर यह जानकारी स्पष्ट रूप से लिखी हो।
- पावर बैंक का उपयोग किसी भी डिवाइस को चार्ज करने या विमान की पावर सप्लाई से चार्ज करने के लिए नहीं किया जा सकेगा।
- पावर बैंक केवल कैरी-ऑन बैग में रखा जा सकता है, चेक-इन लगेज में नहीं।
- इसे सीट पॉकेट या सामने की सीट के नीचे रखना होगा, ओवरहेड बिन में नहीं।
- किसी भी खराबी, धुआं या ओवरहीटिंग की स्थिति में यात्रियों को तुरंत क्रू को सूचित करना होगा।
Emirates ने क्यों उठाया यह कदम?
Emirates का कहना है कि यह कदम पावर बैंक से जुड़ी संभावित खतरनाक घटनाओं को रोकने के लिए उठाया गया है। लिथियम-आयन बैटरियों वाले पावर बैंक में थर्मल रनअवे का खतरा बना रहता है। यह वह स्थिति है जब बैटरी का तापमान अचानक और अनियंत्रित रूप से बढ़ जाता है, जिससे उसमें आग लग सकती है या धमाका हो सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि सस्ते और कम गुणवत्ता वाले Power Bank इस जोखिम को और बढ़ा देते हैं क्योंकि उनमें सुरक्षा फीचर्स जैसे ऑटो शट-ऑफ और टेंपरेचर कंट्रोल नहीं होते।
अन्य Airline का भी सख्त रुख
Emirates अकेली Airline नहीं है जिसने Power Bank पर रोक लगाई है। सिंगापुर एयरलाइंस, कैथे पैसिफिक, कोरियन एयर, ईवीए एयर, चाइना एयरलाइंस और एयरएशिया पहले ही इस तरह के नियम लागू कर चुकी हैं। 2023 में एयर बुसान की एक फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग की वजह से 27 यात्री घायल हुए थे। इसी तरह की घटनाओं के बाद एयरलाइंस कंपनियां यात्रियों की सुरक्षा को लेकर और सख्त हो गई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
6500mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आ रहा Xiaomi 17T, DSLR जैसे कैमरे से iPhone को देगा टक्कर?
Meta ने चुपके से लॉन्च किया Forum ऐप, Reddit को देगा सीधी टक्कर
Mobile Data तुरंत खत्म? घबराइए नहीं, फोन की ये 3 सेटिंग्स बचाएंगी इंटरनेट और पैसा
नहीं खा पाएगा इंसानों की नौकरी AI, Starbucks में दूध पहचानने में फेल हुआ स्मार्ट सिस्टम, कंपनी ने किया फायर
ये भी पढ़े: OpenAI ने ChatGPT के जरिए शुरू की ऑनलाइन शॉपिंग सर्विस, Amazon और Google को मिलेगी सीधी चुनौती
यात्रियों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- सफर से पहले अपने डिवाइस पूरी तरह चार्ज कर लें।
- फ्लाइट में उपलब्ध इन-सीट चार्जिंग पॉइंट्स का इस्तेमाल करें।
- सुनिश्चित करें कि पावर बैंक पर उसकी क्षमता (100Wh से कम) लिखी हो।
- पावर बैंक कभी भी चेक-इन लगेज में न डालें।
- क्रू के निर्देशों का पालन करें, वरना पावर बैंक जब्त हो सकता है या बोर्डिंग से रोका जा सकता है।
Emirates का यह नया नियम पूरी तरह यात्रियों की सुरक्षा पर केंद्रित है। अब यात्रियों को यात्रा से पहले इन गाइडलाइंस का पालन करना अनिवार्य होगा ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।
