Google Pixel 10 सीरीज में सैटेलाइट-बेस्ड WhatsApp कॉलिंग फीचर लॉन्च
WhatsApp Satellite Calling: Google ने Pixel 10 सीरीज पेश कर दी है और इसमें एक ऐसा क्रांतिकारी फीचर भी लॉन्च किया है, जो स्मार्टफोन जगत में नया इतिहास रच सकता है।
- Written By: सिमरन सिंह
Google Pixel 10 में WhatsApp का शानदार फीचर। (सौ. Google)
Google Pixel 10 Features: Google ने अपनी नई Pixel 10 सीरीज पेश कर दी है और इसके साथ ही एक ऐसा क्रांतिकारी फीचर भी लॉन्च किया है, जो स्मार्टफोन जगत में नया इतिहास रच सकता है। अब Pixel 10 यूजर्स को WhatsApp पर सैटेलाइट-बेस्ड वॉयस और वीडियो कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इस फीचर की घोषणा Google ने अपने X अकाउंट पर की, जिसके बाद WhatsApp ने भी इसकी पुष्टि कर दी। जानकारी के मुताबिक, यह फीचर 28 अगस्त से यूजर्स तक पहुंचना शुरू होगा।
नेटवर्क न होने पर भी चलेगी कॉल
इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि जहां मोबाइल नेटवर्क नहीं मिलता या सिग्नल बेहद कमजोर होते हैं, वहां भी लोग आसानी से WhatsApp कॉल कर सकेंगे। Google ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें Pixel डिवाइस सैटेलाइट मोड में रहते हुए WhatsApp कॉल रिसीव करता दिखाया गया है। इसका मतलब है कि अब पहाड़ी इलाकों, जंगलों और दूर-दराज़ के गांवों में भी कनेक्टिविटी आसान हो जाएगी।
किन्हें और कहां मिलेगा फायदा?
- यह सुविधा फिलहाल कुछ सेलेक्टेड कैरियर्स पर उपलब्ध होगी।
- नॉर्मल बिल के अलावा यूजर्स को एक्स्ट्रा चार्ज भी देना पड़ सकता है।
- सैटेलाइट कॉलिंग के लिए ज़रूरी होगा कि फोन खुले आसमान के नीचे हो।
- कॉल का अनुभव सामान्य मोबाइल नेटवर्क जितना स्मूद और तेज़ नहीं होगा।
Pixel 10 सीरीज का यह फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगा जो अक्सर यात्रा करते हैं या कमज़ोर नेटवर्क वाले क्षेत्रों में रहते हैं। इससे WhatsApp कॉलिंग का दायरा और मज़बूत होगा।
सम्बंधित ख़बरें
अब DSLR जैसा कैमरा फोन में, सस्ता नहीं लेकिन धांसू फीचर्स, अब फोन बनेगा कैमरा
69,000 का AI वाला नकली चेक वायरल, खाते से पैसे उड़ने का डर, सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे
अब काम खुद करेगा AI, ChatGPT 5.5 लॉन्च, बिना बताए पूरे करेगा टास्क, मिलेगी बड़ी राहत या खतरा?
अब नहीं भरना पड़ेगा बेकार डेटा का पैसा, 28 अप्रैल से बदलेगा नियम, सस्ते कॉल प्लान मिलेंगे या बढ़ेगा खर्च?
WhatsApp का नया कमाल: Ask Meta AI
सिर्फ सैटेलाइट कॉलिंग ही नहीं, बल्कि WhatsApp भी अपने यूजर्स के लिए लगातार नए फीचर्स ला रहा है। कंपनी बीटा वर्जन में एक ऐसा फीचर टेस्ट कर रही है जिससे किसी भी मैसेज की सच्चाई जांचना आसान हो जाएगा। इस फीचर का नाम होगा Ask Meta AI।
इस विकल्प पर क्लिक करते ही यूजर्स को फॉरवर्डेड मैसेज से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी मिलेगी। यह फीचर गलत सूचनाओं पर रोक लगाने में अहम भूमिका निभा सकता है।
ये भी पढ़े: इंटरनेट से लेकर चिकित्सा तक, तकनीक में आएगी नई क्रांति
भविष्य की कनेक्टिविटी की झलक
Google और WhatsApp के इन नए फीचर्स से यह साफ है कि आने वाले समय में कमज़ोर नेटवर्क भी कनेक्टिविटी में बाधा नहीं बनेंगे। सैटेलाइट कॉलिंग जहां आपातकालीन परिस्थितियों में मददगार होगी, वहीं Ask Meta AI जैसी सुविधा यूजर्स को अधिक सुरक्षित और भरोसेमंद डिजिटल अनुभव देगी।
