Amazon की बड़ी सेल शुरू: मोबाइल, लैपटॉप, AC और फ्रिज पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, जानिए कब और क्या होगा सस्ता
Amazon Electronic Premier League 2026: नया स्मार्टफोन, लैपटॉप, AC या स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon अपनी बड़ी टेक सेल लग चुकी है।
- Written By: सिमरन सिंह
Amazon Electronic Premier League 2026 (Source. Amazon)
Amazon Sale 2026: अगर आप नया स्मार्टफोन, लैपटॉप, AC या स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon अपनी बड़ी टेक सेल “Amazon Electronic Premier League 2026” शुरू करने जा रहा है। इस सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स और टेक एक्सेसरीज पर भारी छूट मिलने वाली है।
यह सेल 5 मार्च की रात 12 बजे यानी 6 मार्च से शुरू होगी और 12 मार्च तक लाइव रहेगी। इस दौरान ग्राहक स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप, कैमरा, हेडफोन, ईयरबड्स, AC, स्मार्ट टीवी और फ्रिज जैसे हजारों प्रोडक्ट्स को कम कीमत में खरीद पाएंगे।
सेल शुरू होने से पहले सामने आई डील्स
सेल शुरू होने से पहले ही कई बड़ी डील्स का खुलासा हो गया है। जानकारी के मुताबिक इस सेल में अलग-अलग कैटेगरी पर जबरदस्त डिस्काउंट मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
1 लाख करोड़ का चिप प्लान, अब नहीं पड़ेगा महंगा मोबाइल, सरकार का बड़ा कदम
AI भी खा गया धोखा, नकली बीमारी ने खोली टेक्नोलॉजी की पोल, कैसे भविष्य के लिए है खतरा
भारत बना टेक एक्सपोर्टर, अब दुनिया खरीदेगी देसी 5G, देश के लिए गर्व की बात
8550mAh बैटरी वाला Redmi K90 Max लॉन्च, पावरफुल फोन में चार्जिंग की टेंशन खत्म
- लैपटॉप और टैबलेट पर 45% तक की छूट
- लैपटॉप और ऑडियो प्रोडक्ट्स पर 80% तक का डिस्काउंट
- कैमरा, हेडफोन और स्पीकर पर 80% तक की छूट
- मोबाइल एक्सेसरीज पर 65% तक की छूट
इसका मतलब है कि जो प्रोडक्ट अभी महंगे लग रहे हैं, सेल के दौरान काफी सस्ते में मिल सकते हैं।
इन प्रोडक्ट्स पर मिलेंगे खास ऑफर
सेल में कई पॉपुलर प्रोडक्ट्स पर आकर्षक कीमत देखने को मिलेगी।
- HP Omnibook 5 OLED लैपटॉप: अभी 66,326 रुपये में मिल रहा है, लेकिन सेल में इसकी कीमत 62,490 रुपये हो जाएगी।
- Panasonic 1.5 Ton 5 Star AC: अभी 45,990 रुपये का यह AC सेल में 41,990 रुपये में मिलेगा।
- iQOO 15R (8GB RAM + 256GB): अभी 44,999 रुपये में उपलब्ध यह फोन सेल में 40,999 रुपये में मिलेगा।
- Xiaomi Pad 7 (12GB RAM + 256GB): अभी 32,999 रुपये का यह टैबलेट सेल में 27,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
- Samsung 653L फ्रिज: जिसकी कीमत 77,990 रुपये है, सेल में यह सिर्फ 41,990 रुपये में मिल सकता है।
- Sony Alpha ILCE-7M4K Full-Frame Hybrid Camera: अभी 1,96,989 रुपये का यह कैमरा सेल में 1,93,990 रुपये में उपलब्ध होगा।
ये भी पढ़े: PF का पैसा निकालना हुआ आसान, ऑनलाइन और ऑफलाइन का क्या है प्रोसेस? कब और कैसे निकलेगा पैसा?
अतिरिक्त बचत का भी मिलेगा मौका
अगर आप सेल के दौरान और ज्यादा पैसे बचाना चाहते हैं, तो इसके लिए भी खास ऑफर रखा गया है। HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्शन के जरिए खरीदारी करने पर ग्राहकों को 4500 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इससे प्रोडक्ट की कीमत और भी कम हो जाएगी।
टेक खरीदने का सही समय
कुल मिलाकर अगर आप लंबे समय से कोई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट खरीदने का प्लान बना रहे थे, तो Amazon Electronic Premier League 2026 आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकता है। सीमित समय के लिए मिलने वाली ये डील्स कई महंगे प्रोडक्ट्स को काफी किफायती बना सकती हैं।
