कम बजट में प्रीमियम फोन, 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला Motorola Edge 70 Fusion आज होगा लॉन्च
Motorola Edge 70 Fusion launch: Motorola अपने नए स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Fusion को आज आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले ही इस फोन के कई अहम फीचर्स कंफर्म हो चुके हैं।
- Written By: सिमरन सिंह
Motorola Edge 70 Fusion launch (Source. Flipkart)
7000mAh Battery Phone: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में आज एक और दमदार एंट्री होने जा रही है। टेक कंपनी Motorola अपने नए स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Fusion को आज आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले ही इस फोन के कई अहम फीचर्स कंफर्म हो चुके हैं, जिससे यह साफ हो गया है कि यह डिवाइस मिडिल क्लास ग्राहकों के लिए एक शानदार विकल्प बन सकता है। खास बात यह है कि फोन में दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर जैसे कई प्रीमियम फीचर्स मिलने वाले हैं। आइए जानते हैं लॉन्च से पहले कंफर्म हुए इस फोन के 5 सबसे खास फीचर्स कौन से है।
50MP Sony LYT 710 कैमरा सेंसर
Motorola Edge 70 Fusion में दुनिया का पहला 50 मेगापिक्सल Sony LYT 710 कैमरा सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और डेप्थ व मैक्रो सेंसर भी मिलेंगे। खास बात यह है कि फोन के सभी कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करेंगे। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा, जिससे यूजर्स को शानदार फोटो और वीडियो क्वालिटी मिलेगी।
7000mAh की बड़ी बैटरी
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी बैटरी मानी जा रही है। कंपनी इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दे रही है, जो लंबे समय तक बैकअप देने में सक्षम होगी। जो लोग ज्यादा वीडियो देखते हैं, गेम खेलते हैं या लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए यह बैटरी काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Samsung ने भारत में लॉन्च किए Galaxy Z Fold8 Ultra, Fold8 और Flip8, 200MP कैमरा, Galaxy AI और दमदार ऑफर्स
Realme ने चीन को कहा अलविदा, OnePlus छोड़ रहा है पश्चिमी बाजार, ColorOS 17 में बदल जाएगी पूरी रणनीति?
Google ने लॉन्च किए Gemini 3.6 Flash और 3.5 Flash-Lite, पहले से ज्यादा तेज, सस्ता और स्मार्ट AI
X यूजर्स सावधान, Urgent Login Alert वाला ईमेल कर सकता है अकाउंट खाली, एक क्लिक में हैकर्स चुरा रहे पासवर्ड
Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर
Motorola Edge 70 Fusion में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया जाएगा। यह प्रोसेसर तेज परफॉर्मेंस और स्मूद मल्टीटास्किंग के लिए जाना जाता है। इस प्रोसेसर की मदद से यूजर्स गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और हैवी ऐप्स को आसानी से चला पाएंगे।
1.5K डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट
फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला शानदार डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके साथ 5200 निट्स पीक ब्राइटनेस, 144Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट भी मिलेगा। इसका मतलब है कि यूजर्स को वीडियो देखने और गेमिंग के दौरान बेहद स्मूद और ब्राइट स्क्रीन एक्सपीरियंस मिलेगा।
68W टर्बो पावर फास्ट चार्जिंग
Motorola इस फोन के साथ 68 वॉट का टर्बो पावर फास्ट चार्जर भी देने वाली है। इससे बड़ी बैटरी होने के बावजूद फोन को कम समय में चार्ज किया जा सकेगा।
ये भी पढ़े: Amazon की बड़ी सेल शुरू: मोबाइल, लैपटॉप, AC और फ्रिज पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, जानिए कब और क्या होगा सस्ता
Motorola Edge 70 Fusion की संभावित कीमत
लॉन्च के बाद यह फोन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। लीक्स के मुताबिक, इस फोन के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग 34,999 रुपये हो सकती है। इसके अलावा यह फोन 8GB RAM + 256GB स्टोरेज और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट में भी लॉन्च किया जा सकता है। अगर यह फोन इसी कीमत में आता है, तो यह Samsung, Vivo और iQOO जैसे बड़े ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर दे सकता है।
लॉन्च में सामने आएंगी बाकी जानकारियां
फोन की सटीक कीमत, बिक्री की तारीख और लॉन्च ऑफर्स जैसी बाकी जानकारी का खुलासा आज के लॉन्च इवेंट के दौरान किया जाएगा।
