- Hindi News »
- Technology »
- Secret Features Of Google Play Store Which Helps To Prevent From Loss
ये हैं Google Play Store के सीक्रेट फीचर्स, नुकसान से बचाने में मिलेगी मदद
- Written By: अपूर्वा नायक
गूगल प्ले स्टोर का इस्तेमाल अक्सर ऐप डाउनलोड करने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी मदद से आप और भी कई कामों को आसानी से कर सकते हैं। साथ ही इसके कई सारे फायदे भी हैं।

गूगल प्ले स्टोर (सौ. सोशल मीडिया )
Google Play Store : सामान्य तौर पर हर कोई गूगल प्ले स्टोर का उपयोग सिर्फ ऐप को डाउनलोड करने के लिए करता है। लेकिन कोई भी ये नहीं जानता है कि इसके और भी बहुत सारे फायदे हैं।
देश के आधे से ज्यादा लोगों को तो ये भी जानकारी नहीं है कि गूगल प्ले स्टोर से क्या-क्या किया जा सकता है? ये ऐप्स डाउनलोड करने के अलावा आपको कई खतरनाक ऐप्स से बचा भी सकता है और उन्हें बेहतरीन तरीके से मैनेज करने में भी आपकी मदद कर सकता है।
ऐसे बचाता है गूगल प्ले स्टोर नुकसान से
अक्सर आपने देखा होगा कि गूगल प्ले स्टोर पर आपको गूगल प्ले प्रोटेक्ट नाम का टूल देखने के लिए मिलता है। ये टूल आपके डिवाइस को खतरनाक ऐप्स से बचाने के लिए स्कैन करता है, भले ही आपने किसी अन्य ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड ना किया हो। स्कैन के दौरान अगर इसमें कुछ संदिग्ध चीज मिलती है, तो ये आपको तुरंत ही अलर्ट मैसेज भेजता है। अगर आप खुद आगे होकर ऐप्स को स्कैन करना चाहते है, तो गूगल प्ले स्टोर ओपन करें, फिर राइट साइड में दिख रही प्रोफाइल आइकन पर टैप करें, आपको इसमें प्ले प्रोटेक्ट का ऑप्शन देखने के लिए मिल जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Fragrance: इत्र, परफ्यूम या डियो में क्या अंतर है, आप भी जाने लें, ताकि सही तरीके से कर सकें इस्तेमाल
Styling Tips: कम बजट में स्टाइलिश दिखने के 5 क्लासी स्टाइलिंग टिप्स, आपके लुक में लगाएंगे चार चांद
Makhana Kheer: ऐसे बनाएं मखाने की टेस्टी खीर, मुंह में घुल जाएगा स्वाद और मिठास, नोट करें रेसिपी
Multani Mitti: मुल्तानी मिट्टी से बनें ये 5 फेस पैक देंगे चेहरे पर कमाल का निखार, जानें लगाने की सही तरीका
सभी डिवाइस पर मिलती है ऐप्स Sync की सुविधा
अगर आपके पास एक ही गूगल अकाउंट से जुड़े कई Android स्मार्टफोन्स हैं, तो आप ऐप इंस्टॉलेशन को अपने आप सिंक कर सकते हैं। इसके लिए आप सिंक ऐप्स टू डिवाइस ऑप्शन की मदद ले सकते हैं, इस सीक्रेट फीचर के माध्यम से आप अपने टीवी, स्मार्टफोन, टैबलेट पर बिना अलग से ऐप डाउनलोड किए ही ऐप को इंस्टॉल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें :- UP में हादसों पर ब्रेक लगाएगा AI, जानें योगी सरकार का पूरा प्लान
बल्क ऐप मैनेजमेंट
अब डिवाइस को क्लियर करना पहले से ज्यादा आसान हो गया है, क्योंकि गूगल प्ले स्टोर आपको एक साथ कई ऐप्स अनइंस्टॉल करने की सुविधा देता है। इसके लिए आपको गूगल प्ले स्टोर ओपन करने के बाद राइट साइड पर प्रोफाइल पर क्लिक करना होगा, यहां पर आपको मैनेज ऐप्स एंड डिवाइस का ऑप्शन दिखायी देगा। इस ऑप्शन को सिलेक्ट करने के बाद आप अपने डिवाइस से एक साथ कितने भी ऐप्स को अन इंस्टॉल कर सकते हैं। जिसका सीधा मतलब है कि इसके बाद आपको एक-एक करके ऐप को अनइंस्टॉल करने की जरूरत नहीं होगी।
Secret features of google play store which helps to prevent from loss
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
RCB vs GT: धर्मशाला में पहले पहले बल्लेबाजी करेगी बेंगलुरु, देखें क्वालीफायर-1 में दोनों टीमों की प्लेइंग XI
May 26, 2026 | 07:18 PMPadmini Ekadashi Rules : अधिकमास की पद्मिनी एकादशी के दिन बिल्कुल न करें ये गलतियां, पड़ेगा बहुत भारी
May 26, 2026 | 07:11 PM‘वैश्विक मंच पर बढ़ा भारत का मान…’, PM Modi के सफल 12 वर्ष पर सीएम मोहन यादव ने दी बधाई; कही बड़ी बात
May 26, 2026 | 07:07 PMक्या अब पानी से दौड़ेंगी कारें? पेट्रोल-डीजल की टेंशन खत्म करने वाली नई टेक्नोलॉजी ने मचाई हलचल
May 26, 2026 | 07:05 PMबिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा स्थगित, अब 21 जून की जगह 28 जून को होगा एग्जाम
May 26, 2026 | 07:02 PMपिता समान चाचा बना ‘हैवान’, सागर में 9 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की कोशिश; पुलिस ने आरोपी को दबोचा
May 26, 2026 | 07:02 PMFragrance: इत्र, परफ्यूम या डियो में क्या अंतर है, आप भी जाने लें, ताकि सही तरीके से कर सकें इस्तेमाल
May 26, 2026 | 06:46 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM













