-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Career »
- Csc Aadhar Supervisor Operator Recruitment 2026 Apply Online
7 राज्यों में आधार सुपरवाइजर बनने का सुनहरा मौका, 12वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई, ऐसे करें आवेदन
- Written By: अक्षय साहू
CSC Aadhaar Recruitment 2026: सीएससी ई-गवर्नेंस ने 7 राज्यों में आधार सुपरवाइजर और ऑपरेटर के 312 पदों पर भर्ती निकाली है। 12वीं पास युवाओं के लिए बेहतरीन मौका, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन।

7 राज्यों में आधार सुपरवाइजर के लिए नई भर्ती की घोषणा (AI जनरेटेड इमेज)
CSC Aadhar Supervisor Recruitment 2026: डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत काम करने वाले युवाओं के लिए एक बेहद अच्छी खबर सामने आई है। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करने वाली कंपनी सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड (सीएससी एसपीवी) ने नई भर्तियों की घोषणा की है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए देश के 7 अलग-अलग राज्यों में एक साल के कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर जिला स्तर पर आधार सुपरवाइजर और ऑपरेटर के लगभग 312 खाली पदों को भरा जाएगा। इन पदों पर भर्ती आधार सेवा केंद्रों (ASK) के संचालन को बेहतर बनाने के लिए की जा रही है।
किन राज्यों में निकली हैं कितनी सीटें?
सीएससी की इस भर्ती में सबसे अधिक सीटें बिहार और कर्नाटक राज्यों के लिए तय की गई हैं। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, बिहार में 101 पद और कर्नाटक में 157 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में 29, छत्तीसगढ़ में 18, मध्य प्रदेश में 5, महाराष्ट्र में 1 और गोवा में 1 पद पर भर्ती निकाली गई है। इन सभी जगहों पर स्थानीय स्तर पर सेवाएं देने के लिए योग्य उम्मीदवारों का चुनाव किया जाएगा।
जानिए आपके जिले में कितने पद हैं खाली
अगर जिलेवार बात करें, तो बिहार के 38 जिलों में वैकेंसी है, जिनमें पटना और पूर्वी चंपारण में 6-6, बेगुसराय और मधुबनी में 5-5, तथा गया, पूर्णिया और समस्तीपुर में 4-4 पद शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के 29 जिलों जैसे लखनऊ, कानपुर नगर, गाजियाबाद, अयोध्या, बरेली, वाराणसी और हाथरस में 1-1 पद पर भर्ती होगी। छत्तीसगढ़ में बालोद व कोण्डागांव में 4-4 और बलरामपुर में 5 पद हैं। मध्य प्रदेश के छतरपुर, सिवनी, झाबुआ, धार और सीहोर में 1-1 पद तथा महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में 1 सीट तय है। कर्नाटक के बल्लारी में 12, मैसूर में 8 और दक्षिण कन्नड़ व तुमकुरु में 7-7 पद शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
AAI Job Alert: मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों के लिए 8 अगस्त से करें ऑनलाइन आवेदन, 1.80 लाख तक मिलेगी सैलर
AIIMS Kalyani Recruitment 2026: एमबीबीएस पास के लिए जूनियर रेजिडेंट के 84 पदों पर भर्ती, जानें पूरी डिटेल
Plantd इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में करेगी विस्तार, 5,000 लोगों को मिल सकते हैं नौकरी के अवसर
ISRO NRSC Recruitment 2026: इसरो के राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग केंद्र में 48 पदों पर भर्ती
ये है फॉर्म भरने की आखिरी तारीख
इन सभी पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो चुकी है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती का हिस्सा बनना चाहते हैं, वे सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं। फॉर्म भरने और रजिस्ट्रेशन पूरा करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त तय की गई है। समय सीमा खत्म होने के बाद किसी भी उम्मीदवार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए समय रहते प्रक्रिया पूरी कर लें।
यह भी पढ़ें- AAI Job Alert: मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों के लिए 8 अगस्त से करें ऑनलाइन आवेदन, 1.80 लाख तक मिलेगी सैलर
जानें शैक्षणिक योग्यता के साथ अन्य खास बातें
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा 10वीं पास के साथ 2 साल का आईटीआई या 3 साल का पॉलिटेक्निक डिप्लोमा करने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आवेदक के पास यूआईडीएआई (UIDAI) द्वारा अधिकृत एजेंसी से जारी आधार ऑपरेटर या सुपरवाइजर का वैलिड सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार को कंप्यूटर की बेसिक जानकारी होना भी जरूरी है।
आवेदकों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष तय की गई है। जो युवा इन सभी शर्तों को पूरा करते हैं, वे बिना देरी किए 20 अगस्त से पहले सीएससी के पोर्टल पर जाकर अपना आवेदन सबमिट कर दें और इस मौके का लाभ उठाएं।
Csc aadhar supervisor operator recruitment 2026 apply online
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
7 राज्यों में आधार सुपरवाइजर बनने का सुनहरा मौका, 12वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई, ऐसे करें आवेदन
Aug 03, 2026 | 02:12 PMKangana Ranaut का नया बयान चर्चा में, इंस्टाग्राम पोस्ट से फिर छिड़ी बहस; क्या सोनाक्षी सिन्हा पर साधा निशाना?
Aug 03, 2026 | 02:09 PMपूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता पारस जैन का निधन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
Aug 03, 2026 | 02:05 PMबेसा नगर पंचायत में PWD की बड़ी लापरवाही: जानलेवा गड्ढों से बेहाल सड़कें, हादसों का शिकार हो रहे वाहन चालक
Aug 03, 2026 | 02:02 PMBreastfeeding Week: शुरुआती महीनों में स्तनपान करने वाले बच्चों का दिमाग होता है ज्यादा तेज, मेमोरी भी शार्प
Aug 03, 2026 | 02:01 PMअभिजीत दीपके के परिवार से मिलना शिंदे के नेताओं को पड़ा महंगा, BJP ने की कार्रवाई की मांग
Aug 03, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव: 8वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त 6.5 हजार के पार, घनश्याम सिंह बोले- 15 हजार वोटों से जीतूंगा
Aug 03, 2026 | 01:49 PMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM














