भारत से इतना प्यार तो विदेश में क्यों रहते हो? आर माधवन-विवेक ओबेराय पर भड़के राज ठाकरे, PM मोदी के लिए ये बात
Raj Thackeray On PM Modi: MNS प्रमुख राज ठाकरे ने पीएम मोदी के समर्थक बॉलीवुड कलाकारों पर तंज कसते हुए कहा कि विवेक ओबेरॉय और आर. माधवन देश की तारीफ करते हैं लेकिन खुद दुबई में रहते हैं।
- Written By: आकाश मसने
राज ठाकरे, इनसेट- आर माधवन व विवेक ओबेरॉय (सोर्स: सोशल मीडिया)
Raj Thackeray Targets Vivek Oberoi And R Madhavan: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने एक बार फिर अपने तीखे बयानों से देश की राजनीति और बॉलीवुड के गलियारों में हलचल मचा दी है। मुंबई में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खुलकर समर्थन करने वाले बॉलीवुड अभिनेताओं को आड़े हाथों लिया।
राज ठाकरे ने विशेष रूप से अभिनेता विवेक ओबेरॉय और आर. माधवन पर निशाना साधते हुए सवाल उठाया कि अगर उन्हें लगता है कि वर्तमान सरकार के तहत भारत में सब कुछ ठीक चल रहा है, तो वे खुद देश छोड़कर दुबई में क्यों बस गए हैं?
यहां फिल्में बनाएंगे और वापस दुबई चले जाएंगे
राज ठाकरे ने साल 2019 में आई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक का जिक्र करते हुए तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि विवेक ओबेरॉय, जिन्होंने पीएम मोदी के जीवन पर फिल्म बनाई और उसमें खुद PM मोदी का किरदार निभाया, वह भी अब भारत छोड़कर दुबई रहने चले गए हैं। वहीं दूसरी ओर आर. माधवन, जो लगातार सरकार और पीएम की तारीफ करते हैं, वे कहां रहते हैं? वे भी दुबई में ही रहते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
राजू वाघमारे का राज ठाकरे पर पलटवार, बिना पुष्टि के आरोप लगाना गलत, सिद्धिविनायक ट्रस्टी दे चुके हैं सफाई
PM मोदी के खिलाफ बोलने वाली नाबालिग पर कार्रवाई खत्म, दिल्ली पुलिस ने क्लोज की FIR
नवभारत संपादकीय: माफी या संदेश? पीएम के बयान पर विपक्ष ने उठाए सवाल
नशे के खिलाफ देशव्यापी जंग: पीएम मोदी ने लॉन्च किया अभियान, फडणवीस बोले- सामूहिक प्रयास से बनेगा स्वस्थ भारत
राज ठाकरे ने आरोप लगाया कि ऐसे लोग भारत आते हैं, सरकार समर्थित फिल्में बनाते हैं, माहौल तैयार करते हैं और फिर वापस दुबई जाकर रहने लगते हैं। उन्होंने मोदी सरकार पर उद्योगपतियों के भारत छोड़ने और विदेश में जाकर बसने के लिए भी जिम्मेदार ठहराया।
पीएम मोदी को गालियां देने का किया विरोध
दिल्ली के जंतर-मंतर में नीट पेपर लीक को लेकर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान बच्चों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गालियां दिए जाने का राज ठाकरे ने भी विरोध किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पीएम मोदी के खिलाफ उपयोग की गई भाषा गलत थी।
पीएम मोदी के माफ कर देने वाले वीडियो का जिक्र करते हुए राज ठाकरे ने कहा कि वह उनकी बात से सहमत हैं। लेकिन यह बात उन्हें अपनी पार्टी के लोगों को भी बतानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बीजेपी के ट्रोल महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी से लेकर ठाकरे परिवार तक, मशहूर हस्तियों को भी निशाना बनाते हैं।
