Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Oura Ring 5 लॉन्च: अब उंगली में पहनी रिंग बताएगी हेल्थ का पूरा हाल, AI फीचर्स और नई तकनीक से लेंस

Smart Ring Launch: Oura ने अपनी नई स्मार्ट रिंग Oura Ring 5 को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। वहीं अपनी नई लॉन्च को लेकर कंपनी का दावा है कि यह नई रिंग पहले के मुकाबले ज्यादा छोटी, हल्की और स्मार्ट है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: May 30, 2026 | 11:08 AM

Oura Ring 5 (Source. Oura)

Follow Us
Close
Follow Us:

Fitness Tracking Ring: दुनिया स्मार्ट और वियरेबल्स बनती जा रही है और इसमें एक और बड़ा अपडेट आ गया है। बता दें कि Oura ने अपनी नई स्मार्ट रिंग Oura Ring 5 को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। वहीं अपनी नई लॉन्च को लेकर कंपनी का दावा है कि यह नई रिंग पहले के मुकाबले ज्यादा छोटी, हल्की और स्मार्ट है। इसको लेकर खास बात यह बताई जा रही है कि इसमें AI-पावर्ड हेल्थ फीचर्स, ब्लड प्रेशर ट्रेंड मॉनिटरिंग और रियल-टाइम एक्टिविटी ट्रैकिंग जैसे कई एडवांस फीचर्स शामिल किए गए है जो इसे सिर्फ एक फिटनेस गैजेट नहीं बल्कि एक पर्सनल हेल्थ असिस्टेंट बनाते हैं।

पहले से छोटी और ज्यादा मजबूत हुई नई रिंग

Oura Ring 5 ने नई रिंग में जो बदलाव किए है उसमें रिंग को हल्के टाइटेनियम मटेरियल से तैयार किया गया है। जिसको लेकर कंपनी बताती है कि यह Oura Ring 4 की तुलना में करीब 40 प्रतिशत छोटी है। वहीं बेहतर स्क्रैच रेजिस्टेंस के लिए इसमें मजबूत कोटिंग दी गई है। इसके अलावा IP68 रेटिंग और 100 मीटर तक वाटर रेजिस्टेंस इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए और भरोसेमंद बनाते हैं। इतना ही नहीं रिंग में नया सिग्नल आर्किटेक्चर, अपग्रेडेड LEDs और 12 एन्हांस्ड सिग्नल पाथवेज भी शमिल किए गए है। जिससे अलग-अलग स्किन टोन और उंगलियों के आकार पर भी हेल्थ डेटा की सटीकता बेहतर मिलती है।

हेल्थ राडार करेगा स्वास्थ्य पर नजर

इस नई स्मार्ट रिंग का सबसे बड़ा आकर्षण इसका नया हेल्थ राडार फीचर है। जिसमें यूजर के बायोमेट्रिक ट्रेंड्स का विश्लेषण लगातार किया जाता है। साथ ही इस डिवाइज में ब्लड प्रेशर सिग्नल्स और नाइटटाइम ब्रीदिंग मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स को भी शामिल किया गया हैं जो हृदय स्वास्थ्य और नींद के दौरान सांस लेने से जुड़ी समस्याओं के संकेतों को भी ट्रैक करता है। आखिर मेंबता दें कि Oura ऐप के जरिए यूजर्स रियल-टाइम में अपने वर्कआउट को भी मॉनिटर कर सकते है।

सम्बंधित ख़बरें

गड़चिरोली में स्वास्थ्य क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि, महिला स्वास्थ्य को नई दिशा; एक दिन में 27 सफल सर्जरी

आप भी गर्मियों में जल्दी थक जाते हैं? नियमित व्यायाम से बढ़ा सकते हैं अपना स्टेमिना, जानें कैसे

Apple का सबसे बड़ा AI दांव, नया Siri बनेगा ChatGPT जैसा स्मार्ट, iPhone यूजर्स चौंक जाएंगे

महंगे होते जा रहे Smartphones, AI फीचर्स, 5G और कैमरा क्वालिटी ने बढ़ाई आपकी जेब की टेंशन

AI देगा पर्सनल हेल्थ सलाह

AI की दुनिया में Oura Ring 5 में भी AI आधारित हेल्थकेयर सपोर्ट को जोड़ा गया है। जिसके लिए कंपनी ने Counsel Health के साथ साझेदारी कर AI-संचालित हेल्थ असिस्टेंस और एडवाइजर सिस्टम को शामिल करते हुए यूजर के डेटा के आधार पर व्यक्तिगत हेल्थ सुझाव देने को भी जोड़ा है। वहीं GLP-1 दवाएं लेने वाले यूजर्स के लिए नया GLP-1 Insights फीचर को डिवाइज में लाया गया है। जिससे मेटाबॉलिक हेल्थ को बेहतर तरीके से समझा जा सकेगा।

ये भी पढ़े: Apple का सबसे बड़ा AI दांव, नया Siri बनेगा ChatGPT जैसा स्मार्ट, iPhone यूजर्स चौंक जाएंगे

भारत में क्या है कीमत और कब मिलेगी?

जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिका में Oura Ring 5 के सिल्वर और ब्लैक वेरिएंट की कीमत 399 डॉलर जो भारतीय रुपये में करीब 38,000 रुपये रखी गई है। इसके साथ ही गोल्ड, स्टील्थ, ब्रश्ड सिल्वर और डीप रोज वेरिएंट की कीमत 499 डॉलर जो भारतीय रुपये में करीब 47,600 रुपये में उपलब्ध हैं।

बता दें कि अभी के लिए भारत में इसकी कीमत और लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की गई है लेकिन कंपनी ने बताया है कि हेल्थ राडार, ब्लड प्रेशर सिग्नल्स, नाइटटाइम ब्रीदिंग और GLP-1 Insights जैसे फीचर्स जून 2026 से भारतीय यूजर्स के लिए उपलब्ध कर दिए जाएगे। इसके साथ ही Live Activity Tracking, Locate और Data Deletion जैसे फीचर्स 4 जून से ग्लोबली रोलआउट होने वाले है।

Oura ring 5 launch ring worn on your finger will provide a complete health overview

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 30, 2026 | 11:08 AM

Topics:  

  • AI
  • Fitness Tips
  • Health News
  • Tech News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.