- Hindi News »
- Technology »
- Apple Biggest Ai Bet New Siri Will Become As Smart As Chatgpt
Apple का सबसे बड़ा AI दांव, नया Siri बनेगा ChatGPT जैसा स्मार्ट, iPhone यूजर्स चौंक जाएंगे
- Written By: सिमरन सिंह
New Siri: Apple अपने वर्चुअल असिस्टेंट Siri को अब तक का सबसे बड़ा अपग्रेड देने वाला है। अभी लीक हुई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि कंपनी 8 जून से शुरू होने वाले WWDC 2026 इवेंट में कुछ नया करेगी।

New Siri (Source. Gemini)
New Siri As ChatGPT: Apple अपने वर्चुअल असिस्टेंट Siri को अब तक का सबसे बड़ा अपग्रेड देने वाला है। अभी लीक हुई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि कंपनी 8 जून से शुरू होने वाले WWDC 2026 इवेंट में नए AI-पावर्ड Siri को पेश कर सकती है। इसको लेकर दावा किया जा रहा है कि यह सिर्फ एक वॉयस असिस्टेंट नहीं रहेगा बल्कि ChatGPT जैसे AI चैटबॉट की तरह पूरा काम करेंगा। वहीं रिपोर्ट्स में यह दावा भी है कि Apple ने Siri के पूरे इंटरफेस और काम करने के तरीके को दोबारा डिजाइन किया है। जिसको लेकर खास बात उसका Google के साथ पार्टनरशिप है जो Gemini AI मॉडल की ताकत को इसमें जोड़ता है।
Dynamic Island में मिलेगा नया Siri अनुभव
लीक हुई जानकारी में बताया जा रहा है कि नया Siri अब iPhone के Dynamic Island में इंटीग्रेट हो सकती है। जिसमें यूजर्स Hey Siri बोलकर या पावर बटन प्रेस करके इसे एक्टिव कर पाएंगे। इसके अलावा Apple एक नया जेस्चर भी ला सकती है। जिसमें स्क्रीन के टॉप सेंटर से स्वाइप-डाउन करने पर Siri का नया Search & Ask इंटरफेस खुल जाएगा। इतना ही नहीं इस इंटरफेस को पूरी तरह AI-पावर्ड बनाया जा रहा है। जो यूजर्स को वेब सर्च, मैसेज भेजना, नोट्स बनाना, कैलेंडर अपॉइंटमेंट सेट करने और ऐप शॉर्टकट्स जैसी चीजें आसानी से करने में मदद करेंगी।
ChatGPT और Gemini जैसी सर्विस का भी मिल सकता है सपोर्ट
नया Siri सिर्फ टेक्स्ट नहीं बल्कि फोटो, डॉक्यूमेंट और वॉयस कमांड के जरिए भी काम करने वाली है। जो रिपोर्ट्स सामने आई है उसके अनुसार Apple इसमें ChatGPT, Claude और Gemini जैसी थर्ड-पार्टी AI सर्विस का सपोर्ट भी जोड़ सकती है। वहीं नया आने वाला खास फीचर इसका Context Awareness होगा। जिसका सीधा मतलब है कि Siri सिर्फ सवाल का जवाब नहीं देगी बल्कि स्क्रीन पर दिख रही जानकारी को भी समझा पाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
Gemini से रची गई दुनिया की बड़ी डिजिटल ठगी! Google ने 9000 फर्जी वेबसाइट बनाने वाले चीनी गिरोह पर किया मुकदमा
स्मार्टफोन होंगे और महंगे! नथिंग के सीईओ कार्ल पेई की चेतावनी, मेमोरी चिप की कमी से बढ़ेंगी कीमतें
OnePlus N6 होगा कंपनी का सबसे सस्ता फोन? भारत में लॉन्च के लिए तैयार, Amazon पर हुआ लिस्ट
ये भी पढ़े: महंगे होते जा रहे Smartphones, AI फीचर्स, 5G और कैमरा क्वालिटी ने बढ़ाई आपकी जेब की टेंशन
Apple के लिए क्यों है करो या मरो की स्थिति?
देखा जा रहा है कि AI की दौड़ में Apple फिलहाल Google, Microsoft और Samsung जैसी कंपनियों से काफी पीछे चल रहा है। जहां दूसरी कंपनियां लगातार नए AI फीचर्स लॉन्च कर रही हैं। वहीं Apple अभी तक 2024 में घोषित कई फीचर्स को पूरी तरह रोलआउट भी नहीं ला पाया है। ऐसे में नया Siri Apple के लिए बेहद अहम साबित हो सकता है। अगर यह अपग्रेड सफल रहा तो कंपनी AI बाजार में मजबूत वापसी कर सकती है लेकिन अगर यूजर्स को अनुभव पसंद नहीं आया तो Apple को भारी आलोचना का सामना भी करना पड़ सकता है।
Apple biggest ai bet new siri will become as smart as chatgpt
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 16 June 2026: इन राशि वालों के कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझेंगे, जानें मंगलवार का पूरा राशिफल
Jun 16, 2026 | 12:10 AM‘हमें पता है खान सर की पहुंच’, रौशन आनंद के भाई की मौत पर भड़के तेज प्रताप; तेजस्वी ने की जांच की मांग
Jun 15, 2026 | 11:17 PMMathura: लेनदेन के विवाद में खूनी संघर्ष, पथराव में एक युवक की मौत; पुलिस के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
Jun 15, 2026 | 11:15 PMChhatrapati Sambhajinagar में पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर भागी कार ने ऑटो को मारी टक्कर, फिर चालक हुआ गिरफ्तार
Jun 15, 2026 | 11:14 PM‘मैंने पहले ही CM फडणवीस को बताया था…’ अभिजीत दीपके पर हमले के बाद रोहिणी खडसे का बड़ा दावा
Jun 15, 2026 | 11:05 PMपेट्रोल से ₹20 तक सस्ता होगा E100 फ्यूल! जानिए गन्ने से बने इस नए ईंधन के फायदे और नुकसान- VIDEO
Jun 15, 2026 | 11:02 PMयह उनका फैसला है… TMC सांसदों के NCPI में विलय पर ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा बयान, बोले- टेलीविजन से मिली जानकारी
Jun 15, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

जयपुर में ‘कॉकरोचों’ के मुखिया का थप्पड़ों से स्वागत! युवकों ने अभिजीत को रसीद किए कई थप्पड़, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:52 PM
अमेरिका-ईरान में समझौते से क्या Israel पड़ गया अकेला? 5 पॉइंट में समझे अंदर की बात, VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:05 PM
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:57 PM
भाड़ में जाए G7 और फोटो खिंचवाना… हमारे लोग नाली के कीड़े नहीं, अमेरिका पर भड़के GD Bakshi; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:32 PM
अमेरिका ने दबाई PM मोदी की नस, भारतीय नागरिकों की मौत पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:14 PM
NEET पेपर लीक पर वाराणसी में बवाल, PM कार्यालय घेरने जा रहीं पल्लवी पटेल गिरफ्तार; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:01 PM













