Oscars 2029: अब टीवी नहीं, YouTube पर दिखेगा ऑस्कर का लाइव जादू
Oscars 2029: एंटरटेनमेंट की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स Oscar को लेकर एक ऐतिहासिक बदलाव सामने आया है। साल 2029 से ऑस्कर का ग्लोबल लाइव स्ट्रीमिंग टीवी चैनलों पर नहीं, YouTube पर आएंगा।
- Written By: सिमरन सिंह
Oscars 2029 YouTube पर आएंगा। (सौ. Design)
YouTube Oscars Live Streaming: एंटरटेनमेंट की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स Academy Awards (Oscar) को लेकर एक ऐतिहासिक बदलाव सामने आया है। साल 2029 से ऑस्कर का ग्लोबल लाइव स्ट्रीमिंग टीवी चैनलों पर नहीं, बल्कि सीधे YouTube पर किया जाएगा। इस फैसले के साथ ही ऑस्कर और अमेरिकी ब्रॉडकास्टर ABC के बीच चली आ रही करीब 50 साल पुरानी साझेदारी समाप्त हो जाएगी। नई डील के तहत दुनिया भर के दर्शक ऑस्कर अवॉर्ड्स को बिलकुल फ्री देख सकेंगे।
YouTube के नाम हुए ऑस्कर के ग्लोबल राइट्स
YouTube ने ऑस्कर के ग्लोबल ब्रॉडकास्टिंग राइट्स खरीद लिए हैं। यह डील साल 2029 से शुरू होकर 2033 तक लागू रहेगी। यानी अगले कई सालों तक दर्शक मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर YouTube के जरिए ऑस्कर का सीधा प्रसारण देख पाएंगे। यह फैसला डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की बढ़ती ताकत और बदलती दर्शक आदतों की ओर इशारा करता है।
100 मिलियन डॉलर से ज्यादा की ऐतिहासिक डील
ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों का कहना है कि YouTube ने इस डील के लिए 100 मिलियन डॉलर (करीब 840 करोड़ रुपये) से ज्यादा की बोली लगाई है। इस रेस में YouTube ने Disney, ABC और NBC Universal जैसे दिग्गज मीडिया हाउस को पीछे छोड़ दिया। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि YouTube के साथ 2033 तक का समझौता हो चुका है।
सम्बंधित ख़बरें
थिएटर्स के बाद OTT पर दस्तक देने को तैयार ‘Obsession’, घर बैठे देख पाएंगे साल की सबसे चर्चित हॉरर फिल्म
Kajal Aggarwal New Film: पेस्टिसाइड और कैंसर के कनेक्शन पर बनी फिल्म, ‘द इंडिया स्टोरी’ का टीजर हुआ वायरल
4000 करोड़ की मेगा फिल्म ‘रामायणम्’ पर दीपिका चिखलिया का रिएक्शन, बोलीं- जिम्मेदारी बहुत बड़ी है
‘बाहुबली 3’ पर लगी मुहर! 9 साल बाद लौटेगी माहिष्मती की कहानी? वायरल वीडियो ने बढ़ाई फैंस की बढ़ाई धड़कनें
YouTube पर दर्शकों को क्या-क्या मिलेगा?
इस समझौते के तहत YouTube सिर्फ मेन ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी ही नहीं दिखाएगा, बल्कि रेड कार्पेट इवेंट, पर्दे के पीछे की झलक (Behind-the-Scenes), गवर्नर्स बॉल का लाइव कवरेज भी दर्शकों को मिलेगा। अमेरिका में यह प्रसारण YouTube TV पर होगा, जबकि भारत समेत बाकी देशों में ऑस्कर का लाइव स्ट्रीम YouTube के मेन प्लेटफॉर्म पर फ्री उपलब्ध रहेगा।
ये भी पढ़े: Truecaller की छुट्टी! Jio-Airtel ने शुरू किया ऐसा फीचर, कॉल उठाने से पहले दिखेगी पूरी पहचान
टीवी से डिजिटल की ओर क्यों बढ़ा ऑस्कर?
बीते कुछ वर्षों में टीवी पर ऑस्कर की व्यूअरशिप में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। जहां 1998 में करीब 5.7 करोड़ लोगों ने ऑस्कर देखा था, वहीं 2025 में यह संख्या घटकर 1.8 करोड़ रह गई। युवा दर्शकों को जोड़ने और ग्लोबल रीच बढ़ाने के लिए एकेडमी ने डिजिटल प्लेटफॉर्म YouTube को चुना है।
2028 तक ABC के पास रहेंगे अधिकार
ध्यान देने वाली बात यह है कि ABC चैनल के पास 2028 तक ऑस्कर के अधिकार सुरक्षित हैं, जिसमें ऑस्कर की 100वीं वर्षगांठ का विशेष समारोह भी शामिल है। इसके बाद 2029 से ऑस्कर पूरी तरह डिजिटल युग में प्रवेश करेगा।
