iOS 27 Finance Lock: नहीं भरी किस्त तो काम करना बंद कर देंगे iPhone के फीचर्स, बीटा कोड से हुआ बड़ा खुलासा
iPhone EMI: Apple iOS 27 में नया 'फाइनेंस लॉक' फीचर लाने की तैयारी में है। अगर आपने iPhone EMI या लीज का भुगतान समय पर नहीं किया, तो आपका फोन Restricted Mode में चला जाएगा।
- Written By: अनन्या तिवारी
सांकेतिक फोटो (सोर्स-AI)
Apple Lease Program Restricted Mode: अगर आप भी Apple का iPhone, Mac या iPad खरीदने का सपना देख रहे हैं और इसे EMI या कंपनी के आगामी लीज प्रोग्राम (Lease Program) के जरिए लेने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। Apple अपने आने वाले सॉफ्टवेयर अपडेट iOS 27 में एक ऐसा फीचर जोड़ने की तैयारी कर रहा है, जो EMI न चुकाने वाले यूजर्स की मुश्किलें बढ़ा सकता है।
iOS 27 बीटा कोड से हुआ चौंकाने वाला खुलासा
हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार, iOS 27 के बीटा वर्जन के कोड में कुछ ऐसे संकेत मिले हैं जो बताते हैं कि Apple एक नए ‘फायनेंस लॉक’ सिस्टम पर काम कर रहा है। 9to5Mac की रिपोर्ट के मुताबिक, इस नए फ्रेमवर्क को ‘App Managed Features’ नाम दिया गया है। यह सिस्टम किसी भी अधिकृत फाइनेंसिंग या लीजिंग ऐप को डिवाइस को रजिस्टर करने और समय-समय पर उसकी पेमेंट स्थिति की जांच करने की अनुमति देगा। सरल शब्दों में कहें तो, अगर आप अपने डिवाइस की लीज की शर्तों का उल्लंघन करते हैं या समय पर भुगतान नहीं करते हैं, तो Apple आपके फोन के फीचर्स को सीमित कर सकता है।
Apple का नया ‘लीज प्रोग्राम’ और इसकी शर्तें
खबरें हैं कि Apple जल्द ही अमेरिका में ‘Apple Upgrade’ नाम का एक नया लीज प्रोग्राम शुरू करने जा रहा है। इस योजना के तहत ग्राहक iPhone, Mac, iPad और Apple Watch जैसे प्रीमियम डिवाइस को खरीदने के बजाय, एक तय मासिक शुल्क देकर इस्तेमाल कर सकेंगे। यह बिल्कुल कार लीजिंग की तरह होगा, जहां 24 से 36 महीनों की अवधि पूरी होने पर आप डिवाइस वापस कर सकते हैं या नया मॉडल ले सकते हैं। लेकिन इसी प्रोग्राम के साथ Apple भुगतान की सुरक्षा के लिए कड़े नियम भी लागू कर रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Lava Virat V1 5G: देसी कंपनी Lava का बड़ा दांव, 15k के बजट में Poco-Samsung को देगा सीधी टक्कर
Samsung Galaxy Unpacked 2026: आज लॉन्च होंगे 3 नए फोल्डेबल फोन और स्मार्टवॉच, जानें डिटेल्स
फोन की स्लो स्पीड से हैं परेशान? इन आसान Android Tricks से होम स्क्रीन को बनाएं बेहतर
Google Vids का बड़ा धमाका: अब Gemini Omni और Personal Avatar से वीडियो बनाना होगा और भी आसान
पेमेंट मिस हुई तो एक्टिव हो जाएगा ‘Restricted Mode’
अगर कोई यूजर समय पर किस्त नहीं चुकाता है, तो डिवाइस पर ‘Restricted Mode’ लागू किया जा सकता है। इस मोड के एक्टिव होते ही आपके iPhone के अधिकांश ऐप्स और फीचर्स काम करना बंद कर देंगे। चौंकाने वाली बात यह भी है कि अगर कोई ऐप लॉक हो जाता है, तब भी उसकी App Store Subscription अपने आप बंद नहीं होगी, यानी आप ऐप यूज नहीं कर पाएंगे लेकिन उसका पैसा कटता रहेगा।
मुसीबत में काम आएंगे ये ‘जरूरी ऐप्स’
हालांकि, Apple ने सुरक्षा और आपातकालीन स्थितियों का ध्यान रखा है। Restricted Mode के दौरान भी कुछ बेसिक ऐप्स काम करते रहेंगे। iOS 27 के कोड के अनुसार, Accessibility Reader, App Store, Health, Phone, Messages, Clock, Settings, Wallet और Passwords जैसे ऐप्स खुले रहेंगे ताकि यूजर जरूरी सेवाओं का इस्तेमाल कर सके।
चोरी या अवैध बिक्री पर भी लगेगी लगाम
Apple केवल भुगतान तक ही सीमित नहीं है; कोड में ‘Partner Finance Lock’ नाम का एक और फीचर देखा गया है। इसका मुख्य उद्देश्य यूजर्स को डिवाइस रिसेट करके बेचने या उसके कीमती पार्ट्स निकालकर बाजार में खपाने से रोकना है। यह सिस्टम Apple के ‘Find My’ नेटवर्क से जुड़ा होगा, जिससे डिवाइस को ट्रैक करना और लॉक रखना आसान होगा, हालांकि इसमें फाइनेंस कंपनी को आपकी लोकेशन की जानकारी नहीं दी जाएगी।
यह भी पढ़ें Jio ने लॉन्च किया नया Freedom Pack: ₹10,000 में 15 महीने की वैधता, 100 Mbps स्पीड और 12 OTT ऐप्स का फायदा
यह फीचर आएगा भारत में भी
फिलहाल ये सभी जानकारियां iOS 27 बीटा कोड पर आधारित हैं और Apple ने आधिकारिक तौर पर इनकी पुष्टि नहीं की है। आमतौर पर ऐसे फीचर्स पहले अमेरिका और यूरोपीय देशों में लॉन्च किए जाते हैं। सार्वजनिक रिलीज से पहले इनमें बदलाव की पूरी संभावना है, लेकिन एक बात साफ है कि भविष्य में iPhone की EMI न चुकाना यूजर्स को काफी भारी पड़ सकता है।
