-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Xiaomi Redmi Smartphones Price Hike India New Price List
भारत में महंगे हुए Xiaomi और Redmi के स्मार्टफोन्स, Xiaomi 17T और Redmi 15 सीरीज की देखें नई प्राइस लिस्ट
- Written By: अनन्या तिवारी
Xiaomi और Redmi स्मार्टफोन खरीदने वालों को झटका मिलने वाला है, कंपनी कई मॉडल्स के दाम 1,000 से 5,000 रुपये तक बढ़ाने जा रही है। जानिए Xiaomi 17T और Redmi 15 सीरीज की नई कीमतें।

सांकेतिक फोटो (सोर्स-AI)
Xiaomi And Redmi Smartphones Price Increase Up To 5000 Rupees: अगर आप इस समय Xiaomi या Redmi का नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपको थोड़ा परेशान कर सकती है। एक रिपोर्ट में यह बड़ा दावा किया गया है कि कंपनी भारत में अपने कई लोकप्रिय स्मार्टफोन मॉडल्स की कीमतों को बढ़ाने जा रही है। शाओमी और रेडमी के स्मार्टफोन्स की कीमतों में 1,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक की बढ़ोतरी देखी जा सकती है।
स्मार्टफोन यूजर्स की जेब पर बढ़ेगा बोझ
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Xiomi अपने मिड-बजट और फ्लैगशिप, दोनों ही श्रेणियों के फोन के दाम बढ़ाने की तैयारी में है। टिप्स्टर अभिषेक यादव ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी साझा की है कि इस प्राइस हाइक का असर Xiaomi 17T, Redmi Note 15, Redmi 15A और Redmi 15C जैसे मॉडल्स पर पड़ेगा। खास बात यह है कि यह बढ़ोतरी इन स्मार्टफोन्स के किसी एक वेरिएंट पर नहीं, बल्कि सभी स्टोरेज वेरिएंट्स पर लागू हो सकती है।
फ्लैगशिप फोन की कीमतों में भारी उछाल
शाओमी का प्रीमियम फ्लैगशिप फोन Xiaomi 17T अब काफी महंगा होने वाला है। यह फोन दो स्टोरेज विकल्प में आता है, एक 12GB+256GB और दूसरा 12GB+512GB । इसका बेस वेरिएंट (12GB+256GB), जो पहले 59,999 रुपये में मिलता था अब 5,000 रुपये महंगा होकर 64,999 रुपये का हो जाएगा। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट (12GB+512GB), जिसकी पुरानी कीमत 64,999 रुपये थी अब 69,999 रुपये में उपलब्ध होगा।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: भारत के स्वदेशी ड्रोन पर दुनिया की दिलचस्पी, अमेरिका, चीन और ईरान के ड्रोन से कितना अलग है KAL?
चांद पर कैसे हुआ हादसा? 8690 kmph की स्पीड से रॉकेट टकराने से हुआ भीषण धमाका, सामने आया खौफनाक VIDEO
Vivo S2: 6 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत में Vivo S सीरीज की धमाकेदार वापसी, अगस्त में इस दिन होगा लॉन्च
25% बेहतर ANC और 32 घंटे की बैटरी लाइफ! Sony WF-1000XM6 और 1000X Collexion में छुपे हैं ये स्मार्ट AI फीचर्स
मिड-रेंज सेगमेंट में भी बढ़ा दाम
Redmi की सबसे लोकप्रिय ‘Note’ सीरीज भी इस प्राइस हाइक से अछूती नहीं है। Redmi Note 15 के दोनों वेरिएंट्स की कीमतों में करीब 2,000 रुपये का इजाफा किया जा रहा है।
- इसका 8GB+128GB वाला वेरिएंट अब 26,999 रुपये के बजाय 28,999 रुपये में मिलेगा।
- इसका हाई-एंड वेरिएंट 8GB+256GB, जो पहले 29,999 रुपये का था अब 31,999 रुपये में बेचा जाएगा।
बजट फोन भी अब नहीं रहे सस्ते
आम लोगों के बजट में आने वाली Redmi 15 सीरीज की कीमतों में भी 1,000 रुपये से 1,500 रुपये तक की वृद्धि की संभावना है।
- Redmi 15 सीरीज का शुरुआती दाम जो पहले 14,999 रुपये था, अब बढ़कर 15,999 रुपये हो सकता है। इसके 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 24,499 रुपये से बढ़कर 25,499 रुपये होने का अनुमान है।
- Redmi 15C सीरीज के 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये से बढ़कर 18,499 रुपये हो जाएगी।
- Redmi 15A: इस एंट्री-लेवल फोन का 4GB+64GB वेरिएंट अब 14,999 रुपये की जगह 15,999 रुपये में मिलेगा।
यह भी पढ़ें AI Solved Jacobian Conjecture: हार्वर्ड के गणितज्ञ ने AI की मदद से 87 साल पुरानी चुनौती ध्वस्त कर रचा इतिहास
शाओमी के साथ अन्य कंपनियां भी कतार में
दिलचस्प बात यह है कि कीमतों में बढ़ोतरी करने वाली शाओमी अकेली कंपनी नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार, Oppo ,Vivo , Realme और Samsung जैसी दिग्गज Android कंपनियां भी अपने दाम बढ़ा सकती हैं। इतना ही नहीं, एप्पल भी अपनी अपकमिंग iPhone 17 सीरीज की कीमतों में भारत में इजाफा कर सकता है। शाओमी ने इससे पहले भी अपने कुछ बजट फ्रेंडली फोन के दाम बढ़ाए थे, जो स्मार्टफोन बाजार में बढ़ती लागत की ओर इशारा करते हैं।
Xiaomi redmi smartphones price hike india new price list
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














