OpenAI और Google का कड़ा मुकाबला, लॉन्च हुआ नया सर्च इंजन

ChatGPT मॉडल को इस तरह से ट्रेड किया जा रहा है कि यह रियल टाइम असर दे सकेगी। OpenAI के अनुसार अब यूजर्स देश और समय पर अपने सवालों के जवाब पा सकेंगे।
SearchGPT new
SearchGPT को ChatGPT सामने ला चुका है। (सौ. SearchGPT)
Published on: 
Updated on: 

नवभारत डिजिटल डेस्क. लंबे इंतजार के बाद OpenAI ने अपना सर्च इंजन SearchGPT को लॉन्च कर दिया है। SearchGPT का प्रोटोटाइप जारी करने के बाद ChatGPT मॉडल को इस तरह से ट्रेड किया जा रहा है कि यह रियल टाइम असर दे सकेगी। OpenAI के अनुसार अब यूजर्स देश और समय पर अपने सवालों के जवाब पा सकेंगे।

SearchGPT के बारे में बताएं तो इसमें रिजल्ट्स के साथ संबंधित वेब सोर्स के लिंक भी दिए जाएंगे। इसके लिए आपको पहले सर्च इंजन पर जाना पड़ता था। यहां फिलहाल चार ChatGPT Plus और टीम यूजर्स के लिए उपलब्ध किया गया है। इसके अलावा SearchGPT को वेटिंग लिस्ट में भी शामिल यूजर्स के लिए आज से सुविधा के लिए रखा जाएगा।

अगले हफ्ते से मिलेगा इन्हें एक्सिस

इसी के साथ बता दे की एंटरप्राइज और एजुकेशन यूजर्स को अगले हफ्ते से इसका एक्सेस दिया जाएगा। OpenAI अगले कुछ महीनो में सभी फ्री यूजर्स के लिए एक फीचर को रोल आउट करने की तैयारी कर रही है। जिसमें ChatGPT Search, OpenAI के GPT-4 मॉडल की एक हाइब्रिड वर्जन को संचालित करना है। जो वेब में रियल टाइम जानकारी और तस्वीरें दे पाएगी। जिसमें भारत स्पोर्ट्स स्कोर, समाचार अपडेट, स्टॉक प्राइस और स्रोतों की लिंक मिल सकते हैं।

क्या है अपडेटेड वर्जन?

सर्च मॉडल GPT-4o का ऑप्टिमाइज वर्जन देखा जाए तो इसमें इन्नोवेटिव सिंथेटिक डेटा जेनरेशन विधियां जैसे OpenAI के o1-preview से आउटपुट डिस्टलेशन के साथ बेहतरीन तरीके से ट्रेड किया जाएगा। ChatGPT Search यूजर को असर देने के लिए थर्ड पार्टी सर्च इंजनों के साथ-साथ सीधे कंटेंट में इंटीग्रेटेड करने वाली है।

पोल प्रश्नों के लिए जानकारी एपी और रॉयटर्स जैसे आउटलेट से ली जाएगी। ओपनएआई ने घोषणा की है कि वह अपनी खोज क्षमताओं को और बेहतर बनाएगा, विशेष रूप से खरीदारी और यात्रा के क्षेत्रों में, और अधिक कठोर शोध के लिए अपने ओ1 "तर्क" मॉडल का उपयोग करेगा।