9000mAh बैटरी और 165FPS गेमिंग वाला OnePlus Nord 6, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
OnePlus Nord 6 India Launch: OnePlus ने आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है कि उसका बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन OnePlus Nord 6 भारत में 7 अप्रैल शाम 7 बजे लॉन्च होगा।
- Written By: सिमरन सिंह
OnePlus Nord 6 India Launch (Source. OnePlus)
OnePlus Nord 6 Specification: स्मार्टफोन मार्केट में एक बार फिर बड़ा मुकाबला देखने को मिलने वाला है। OnePlus ने आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है कि उसका बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन OnePlus Nord 6 भारत में 7 अप्रैल शाम 7 बजे लॉन्च होगा। इस बार कंपनी ने मिड-रेंज सेगमेंट में ऐसा फोन लाने की तैयारी की है, जिसमें दमदार परफॉर्मेंस, बड़ी बैटरी और प्रीमियम फीचर्स का जबरदस्त कॉम्बिनेशन मिलेगा।
पावरफुल प्रोसेसर और तगड़ी परफॉर्मेंस
OnePlus Nord 6 में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया जाएगा, जो हाई-एंड परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। कंपनी का दावा है कि यह फोन बेंचमार्क में Motorola Edge 60 Pro से 146% तक बेहतर स्कोर करता है। साथ ही AI परफॉर्मेंस में भी करीब 25% तक सुधार देखने को मिलेगा, जिससे यह फोन गेमिंग और मल्टीटास्किंग में शानदार अनुभव देगा।
गेमिंग लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी
यह Nord सीरीज का पहला स्मार्टफोन होगा, जो BGMI, Call of Duty और Free Fire जैसे पॉपुलर गेम्स में 165FPS तक की स्मूद गेमिंग सपोर्ट करेगा। यानी अब यूजर्स को लैग-फ्री और अल्ट्रा-स्मूद गेमिंग का मजा मिलेगा, जो इस प्राइस रेंज में बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Google अचानक हुआ डाउन, लाखों यूजर्स घबराए, सर्च नहीं चला तो सोशल मीडिया पर मची हलचल
Solar Panel लगवाने से पहले जान ले यह जरूरी बातें, एक्सपायरी डेट से लेकर कितनी जगह में हो जाएगा काम
Google ला रहा नया CAPTCHA सिस्टम, अब फोटो नहीं, QR Code स्कैन करके साबित करना होगा कि आप इंसान हैं
HP ने लॉन्च किए धांसू AI Laptop, 22 घंटे बैटरी, OLED डिस्प्ले और 80 TOPS AI पावर ने मचाई धूम
9000mAh बैटरी: लंबा बैकअप, कम टेंशन
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9000mAh Silicon-Carbon बैटरी है, जो इसे बाकी फोन्स से अलग बनाती है। कंपनी के मुताबिक, यह बैटरी 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और बायपास चार्जिंग को सपोर्ट करती है और सिर्फ 70 मिनट में फुल चार्ज हो सकती है। यानी बार-बार चार्ज करने की टेंशन खत्म।
शानदार डिस्प्ले और डिजाइन
OnePlus Nord 6 में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 1.5K रेजोल्यूशन और 3,600 निट्स तक की ब्राइटनेस के साथ आएगा। इसके अलावा Aqua Touch 2.0 टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे गीले या पसीने वाले हाथों में भी फोन आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।
कैमरा और अन्य फीचर्स
फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जो शानदार फोटो क्वालिटी देगा। इसके साथ 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलने की संभावना है, जिससे यूजर्स को स्पीड और स्टोरेज दोनों में कोई कमी नहीं होगी।
ये भी पढ़े: अब हर ऑर्डर पड़ेगा महंगा, Swiggy-Zomato की नई फीस से जेब पर बड़ा असर
कीमत और लॉन्च डिटेल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus Nord 6 की कीमत अपने पिछले मॉडल से 3,000 से 5,000 रुपये ज्यादा हो सकती है। ऐसे में इसकी शुरुआती कीमत करीब 35,000 रुपये रहने की उम्मीद है। फोन तीन कलर ऑप्शन Holographic Quick Silver, Fresh Mint और Low-Reflection Pitch Black में उपलब्ध होगा।
ध्यान दें
OnePlus Nord 6 अपने दमदार फीचर्स के साथ मिड-रेंज मार्केट में बड़ा गेम-चेंजर साबित हो सकता है। खासकर गेमिंग और बैटरी के मामले में यह फोन यूजर्स को नया एक्सपीरियंस देगा।
