अब हर ऑर्डर पड़ेगा महंगा, Swiggy-Zomato की नई फीस से जेब पर बड़ा असर

Swiggy Platform Fees Increase: ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने के शौकीन हैं, तो यह खबर आपके बजट को झटका दे सकती है। Swiggy ने अपनी प्लेटफॉर्म फीस बढ़ाने का फैसला लिया है।
Every Order Just Got More Expensive Swiggy New Fees Hit Pockets Hard
Swiggy (Source. Design)
Updated on

Online Food Cost Increas: अगर आप ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने के शौकीन हैं, तो यह खबर आपके बजट को झटका दे सकती है। Swiggy ने अपनी प्लेटफॉर्म फीस बढ़ाने का फैसला लिया है, जिससे अब हर ऑर्डर पर आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। खास बात यह है कि इससे पहले Zomato भी अपनी फीस में बढ़ोतरी कर चुका है। यानी अब चाहे आप किसी भी ऐप से खाना मंगवाएं, आपकी जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ना तय है।

अब Swiggy पर कितनी देनी होगी फीस?

Swiggy ने प्लेटफॉर्म फीस को 14.99 रुपये से बढ़ाकर 17.58 रुपये प्रति ऑर्डर कर दिया है। इसका मतलब साफ है कि कंपनी ने फीस में करीब 17% की बढ़ोतरी की है। कंपनी का कहना है कि यह बढ़ोतरी प्लेटफॉर्म को बेहतर तरीके से ऑपरेट और मेंटेन करने के लिए की गई है। इससे पहले सितंबर 2025 में भी फीस में 20% का इजाफा किया गया था, जब इसे बढ़ाकर 14.99 रुपये किया गया था।

बार-बार ऑर्डर करने वालों को ज्यादा नुकसान

अब सबसे बड़ा असर उन लोगों पर पड़ेगा, जो रोजाना या बार-बार ऑनलाइन खाना ऑर्डर करते हैं। पहले जहां एक ऑर्डर पर कम फीस देनी पड़ती थी, वहीं अब हर बार ज्यादा चार्ज देना होगा। सीधी भाषा में कहें तो जितनी बार आप ऑर्डर करेंगे, उतनी बार आपकी जेब से ज्यादा पैसे कटेंगे। यानी यह बढ़ोतरी धीरे-धीरे आपके महीने के खर्च को काफी बढ़ा सकती है।

Zomato ने भी बढ़ाई फीस

Zomato ने भी अपने यूजर्स को राहत नहीं दी है। पहले कंपनी प्रति ऑर्डर 12.50 रुपये चार्ज करती थी, जिसे अब बढ़ाकर 14.90 रुपये कर दिया गया है। अगर GST को जोड़ दिया जाए, तो अब दोनों प्लेटफॉर्म्स पर प्लेटफॉर्म फीस लगभग 17.58 रुपये तक पहुंच जाती है। यानी दोनों ही कंपनियां यूजर्स से लगभग एक जैसा चार्ज ले रही हैं।

क्यों बढ़ रही है फीस?

बढ़ती महंगाई, ऑपरेशन कॉस्ट और बिजनेस प्रेशर को देखते हुए कंपनियां अपने मार्जिन को बनाए रखने की कोशिश कर रही हैं। यही वजह है कि लगातार फीस में इजाफा किया जा रहा है। हालांकि इसका सीधा असर ग्राहकों पर पड़ रहा है, खासकर मिडिल क्लास परिवारों पर, जिनके लिए हर छोटा खर्च मायने रखता है।

ध्यान दें

ऑनलाइन फूड डिलीवरी अब पहले जितनी सस्ती नहीं रही। ऐसे में अगर आप बजट कंट्रोल करना चाहते हैं, तो बार-बार ऑर्डर करने से पहले दो बार जरूर सोचें।

Navbharat Live
navbharatlive.com