OnePlus N6 होगा कंपनी का सबसे सस्ता फोन? भारत में लॉन्च के लिए तैयार, Amazon पर हुआ लिस्ट
OnePlus N6: वनप्लस भारत में अपनी नई 'N' सीरीज के साथ बजट स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। OnePlus N6 5G की लॉन्चिंग जल्द होने वाली है और इसे अमेजन पर लिस्ट कर दिया गया है।
- Written By: अमन उपाध्याय
OnePlus N6 की झलक, फोटो- सो. OnePlus
OnePlus N6 India Launch: प्रीमियम स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी OnePlus अब भारत में अपने मार्केट शेयर को बढ़ाने के लिए बजट रेंज में उतरने की तैयारी कर चुकी है। कंपनी की नई ‘N’ सीरीज का पहला फोन, जिसे रिपोर्ट्स में OnePlus N6 5G बताया जा रहा है, जल्द ही भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। ई-कॉमर्स दिग्गज Amazon पर इस फोन के लिए एक dedicated माइक्रोसाइट भी बना दी गई है।
क्या यह होगा सबसे सस्ता वनप्लस फोन?
खबरों की मानें तो OnePlus N6 5G को भारत में 20,000 रुपये से भी कम की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। यदि ऐसा होता है, तो यह इस साल लॉन्च होने वाला वनप्लस का सबसे सस्ता स्मार्टफोन बन जाएगा। तुलना के लिए, पिछले महीने कंपनी ने OnePlus Nord CE 6 Lite को भारत में 20,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया था।
डिजाइन और फीचर्स (टीजर के आधार पर):
- कलर: यह फोन ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्शंस में उपलब्ध हो सकता है।
- बनावट: टीजर के मुताबिक, फोन में फ्लैट रियर पैनल और फ्लैट फ्रेम दिया गया है। इसमें एक पावर बटन और एक वॉल्यूम कंट्रोल बटन दिखाई दे रहा है।
- लुक: इसका लुक और डिजाइन इस साल लॉन्च हुई OnePlus Nord 6 सीरीज की तरह हो सकता है।
- रणनीति: वनप्लस अब तक भारत में मुख्य रूप से फ्लैगशिप और मिड-बजट फोन पर ही ध्यान केंद्रित करता रहा है, लेकिन OnePlus N6 के साथ कंपनी की रणनीति बजट रेंज में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की है।
कब तक लॉन्च होगी N-Series?
ऐसी अफवाहें हैं कि N-Series अगले महीने लॉन्च हो सकती है। हालांकि, अभी तक इसको लेकर कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन अफवाहों की मानें तो यह फोन अगले महीने जुलाई में लॉन्च हो सकता है, जो संभवतः अमेजन प्राइम डे के आसपास होगा।
सम्बंधित ख़बरें
Zoho Corp ने लॉन्च किया स्वदेशी ‘Nathu La’ सर्वर, बिजली की लागत और खपत होगी कम
नेट न्यूट्रैलिटी विवाद के बीच Airtel का बड़ा कदम, ‘Priority Postpaid’ का नाम बदलकर रखा ‘Fast Lane’
Canva का बड़ा धमाका: अब बिना इंटरनेट भी बना पाएंगे धांसू डिजाइन, जानें नया ‘Offline Mode’ कैसे करेगा काम
बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर Apple का बड़ा कदम, iPhone में आएंगे नए पैरेंटल कंट्रोल फीचर्स
यह भी पढ़ें:- Zoho Corp ने लॉन्च किया स्वदेशी ‘Nathu La’ सर्वर, बिजली की लागत और खपत होगी कम
OnePlus Nord CE 6 Lite से कितना है अलग?
कंपनी का मौजूदा सस्ता फोन Nord CE 6 Lite 6.72 इंच के FHD+ डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek Dimensity 7400 Apex चिपसेट के साथ आता है। इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी और 50MP का मुख्य कैमरा मिलता है। उम्मीद की जा रही है कि N6 के फीचर्स भी इसी तरह बजट-फ्रेंडली होंगे।
