अब नहीं खर्च होगा हजारों का पैसा, सिर्फ टेक्स्ट लिखकर बनाएं गाना, Google का नया AI फीचर मचाएगा धूम
Google Gemini Music Feature: अब गाना बनाने के लिए न महंगे स्टूडियो की जरूरत है, न भारी-भरकम सॉफ्टवेयर की और न ही मिक्सिंग कंसोल की। Google Gemini का नया AI म्यूजिक मॉडल Lyria 3 ये सब काम करेंगा।
- Written By: सिमरन सिंह
Lyria 3 Google (Source. Google Blog)
Gemini AI Music Generator: अब गाना बनाने के लिए न महंगे स्टूडियो की जरूरत है, न भारी-भरकम सॉफ्टवेयर की और न ही मिक्सिंग कंसोल की। Google Gemini का नया AI म्यूजिक मॉडल Lyria 3 यूजर्स को सिर्फ टेक्स्ट लिखकर 30 सेकंड का पूरा म्यूजिक ट्रैक तैयार करने की सुविधा दे रहा है। यह फीचर खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो सोशल मीडिया रील, यूट्यूब वीडियो, पॉडकास्ट या किसी क्रिएटिव प्रोजेक्ट के लिए बैकग्राउंड म्यूजिक बनाना चाहते हैं।
क्या है Lyria 3 और कैसे करता है काम?
Lyria 3, Google DeepMind का एडवांस AI म्यूजिक जनरेशन मॉडल है। यह आपके दिए गए इनपुट को समझकर एक प्रोफेशनल क्वालिटी म्यूजिक ट्रैक में बदल देता है।
आप तीन तरीकों से म्यूजिक बना सकते हैं:
सम्बंधित ख़बरें
Jio का बड़ा AI धमाका, अब सिर्फ Hey Jio बोलते ही बनेगी कॉल की Summary, अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं
अब 20 बार गलत PIN डालना पड़ेगा भारी, Google का नया सिक्योरिटी फीचर बढ़ाएगा सुरक्षा
OnePlus का सस्ता 5G फोन लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, 3 दिन का बैकअप और 3,000 तक की छूट, मिडिल क्लास हो जाएगा खुश
Google का नया AI मॉडल मचाएगा तहलका, सिर्फ 4 सेकंड में तैयार होगी फोटो, कीमत भी रहेगी कम
- टेक्स्ट प्रॉम्प्ट लिखकर
- इमेज अपलोड करके
- शॉर्ट वीडियो के जरिए
आपको बस यह बताना होता है:
- मूड (रोमांटिक, इमोशनल, एनर्जेटिक)
- जॉनर (पॉप, लो-फी, सिनेमेटिक, मेटल)
- टेम्पो (स्लो, 70 BPM, फास्ट)
- इंस्ट्रूमेंट (गिटार, पियानो, ड्रम्स)
- वोकल चाहिए या नहीं
इसके बाद AI खुद ही कंपोजिशन, लेयरिंग, मिक्सिंग और जरूरत पड़ने पर लिरिक्स तक तैयार कर देता है।
ऐसे बनाएं अपना AI म्यूजिक ट्रैक (स्टेप-बाय-स्टेप)
इस फीचर की सबसे खास बात यह है कि आपको कोई अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है।
1. जेमिनी ऐप ओपन करें
डेस्कटॉप या मोबाइल पर Gemini ऐप खोलें।
2. नया चैट शुरू करें
चैट में ‘म्यूजिक जनरेशन’ ऑप्शन चुनें।
3. इनपुट का तरीका चुनें
शुरुआत के लिए टेक्स्ट प्रॉम्प्ट सबसे आसान रहेगा।
4. डिटेल में प्रॉम्प्ट लिखें
जैसे: ‘क्रिएट ए सिनेमेटिक हिंदी बैकग्राउंड स्कोर विध स्लो टेंपो, सॉफ्ट पियानो एंड वायोलिन, इमोशनल मूड.’
5. ट्रैक तैयार
प्रॉम्प्ट डालते ही Lyria 3 ऑटोमैटिक म्यूजिक तैयार कर देगा, जिसमें आपको मिलेगा:
- लेयर्ड इंस्ट्रूमेंट्स
- बैलेंस्ड मिक्सिंग
- AI वोकल्स (जरूरत पड़ने पर)
आप इसे प्रीव्यू करके सीधे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
AI कंटेंट की पहचान भी आसान
Google हर म्यूजिक ट्रैक में SynthID वॉटरमार्किंग जोड़ता है, जिससे यह आसानी से पता चल जाता है कि यह कंटेंट AI द्वारा बनाया गया है। इससे फेक और असली कंटेंट में फर्क करना आसान हो जाता है।
ये भी पढ़े: AI का खतरनाक खेल, बेटियों की फोटो से बनाई अश्लील तस्वीरें, अब कोर्ट में बड़ा बवाल
कौन कर सकता है इस्तेमाल?
- 18 साल से अधिक उम्र के यूजर्स
- हिंदी और अंग्रेजी समेत कई भाषाओं का सपोर्ट
- पेड प्लान में ज्यादा ट्रैक बनाने की सुविधा
क्यों है यह फीचर गेम-चेंजर?
पहले म्यूजिक बनाने के लिए इंस्ट्रूमेंट, रिकॉर्डिंग सेटअप और एडिटिंग सॉफ्टवेयर की जरूरत होती थी, जिसमें काफी पैसा और समय लगता था। अब सिर्फ एक टेक्स्ट प्रॉम्प्ट से 30 सेकंड का प्रोफेशनल ट्रैक तैयार हो सकता है। कंटेंट क्रिएटर्स और यूट्यूबर्स के लिए यह फीचर किसी वरदान से कम नहीं है।
