-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Nokia 8210 4g Launched In India Battery Will Last For 27 Days On A Single Charge Know Price
भारत में हुआ Nokia 8210 4G लॉन्च, एक बार चार्ज करने पर 27 दिन चलेगी बैटरी; जानें कीमत
- Written By: मृणाल पाठक

Pic: Twitter
नई दिल्ली: दिग्गज टेक कंपनी HMD Global ने भारत में अपना एक नया फोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन Nokia 8210 4G है। HMD Global ही नोकिया ब्रांड से स्मार्टफोन को लॉन्च करता है। इस नई डिवाइस को दो कलर ऑप्शन में भारतीय बाजार में पेश किया गया है।
Specifications
Nokia 8210 एक फीचर फोन है, जो डुअल नैनो सिम सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। इस फोन में परफॉर्मेंस के लिए Unisoc T107 प्रोसेसर दिया गया है। ये फोन Series 30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है। इस फीचर फोन में 2.8-इंच QVGA डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 128MB की इंटरनल मेमोरी दी गई है, जिसे माइक्रो-एसडी कार्ड की मदद से 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। साथ ही यह 48MB के रैम के साथ आते है।
Make way for the OG of vintage phones. The all-new Nokia 8210 4G. Geared to walk the streets. Buy now: https://t.co/sKQDM2x8vf#ClassicsCalling #LoveTrustKeep #KeepItSimple #Nokia82104G pic.twitter.com/6hcXq3fwH8 — HMD India (@HMDdevicesIN) August 3, 2022
Nokia 8210 फोन के रियर में 0.3-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है। ये फीचर फोन FM रेडियो को भी वायर्ड और वायरलेस मोड में सपोर्ट करता है। इसमें MP3 प्लेयर भी मौजूद है। इसमें 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। साथ ही माइक्रो-USB पोर्ट को भी है। कनेक्टिविटी के लिए इस फीचर फोन में Bluetooth V5 का सपोर्ट है। इस फोन में कई प्री-लोडेड गेम्स जैसे Snake, Tetris, BlackJack दिए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Google पर 1 अरब डॉलर का भारी जुर्माना, EU के फैसले से टेक इंडस्ट्री में मची खलबली; जानिए क्या है पूरा विवाद
Xiaomi का नया 20,000mAh Power Bank भारत में लॉन्च, बस 3,499 रुपये में फोन और लैपटॉप दोनों होंगे चार्ज
Google Account में लॉग-इन करना होगा आसान, अब सेल्फी वीडियो से होगी पहचान, भूल गए पासवर्ड तो भी मिलेगी एक्सेस
SMS से लेकर UPI तक बढ़ा साइबर ठगी का खतरा, भारत में 146% बढ़े SMS स्कैम, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
Nokia 8210 फोन में में टॉर्च के साथ पावर, न्यूमेरिक और फंक्शन का भी सपोर्ट दिया गया है। पावर बैकअप के लिए Nokia 8210 4G फोन में 1,450mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन को लेकर कंपनी का दावा है कि इससे 6-घंटे तक का टॉकटाइम 4G नेटवर्क पर मिलता है। इसका स्टैंडबाय टाइम 27 दिन का है।
Price
Nokia 8210 4G फोन को भारत में 3,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। इस फीचर फोन को डार्क ब्लू और रेड शेड्स कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इस फोन को नोकिया इंडिया की वेबसाइट या ई-कॉमर्स साइट अमेज़न से खरीदा जा सकता है। कंपनी इस फोन पर एक साल के लिए रिप्लेसमेंट गारंटी भी दे रही है।
Nokia 8210 4g launched in india battery will last for 27 days on a single charge know price
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
T20 क्रिकेट में बड़ा उलटफेर! जोस बटलर ने क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, बना डाला ऐतिहासिक रिकॉर्ड
Jul 24, 2026 | 11:21 AMमहाराष्ट्र के सभी स्कूलों तत्काल सेफ्टी ऑडिट के आदेश, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, जानें नागपुर का हाल
Jul 24, 2026 | 11:13 AMइतिहास के सबसे बड़े रक्षा बजट के साथ सामने आया अमेरिका का गेम प्लान; आखिर किस बात का है डर?
Jul 24, 2026 | 11:12 AM8 आवारा कुत्तों ने 3 साल के मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, छत्रपति संभाजीनगर में नगर निगम पर फूटा गुस्सा
Jul 24, 2026 | 11:11 AMThe India Story Review: नेक इरादे से बनी ‘द इंडिया स्टोरी’, लेकिन कमजोर स्क्रीनप्ले ने बिगाड़ा खेल
Jul 24, 2026 | 11:11 AMAyurvedic Spices: सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं हैं ये 7 आयुर्वेदिक मसाले, जानिए इनके जबरदस्त फायदे
Jul 24, 2026 | 11:09 AMपेपर लीक के खिलाफ खुद आंदोलन कर चुके हैं धर्मेंद्र प्रधान, लाठीचार्ज में हुए थे घायल; क्या है वो 1997 की घटना?
Jul 24, 2026 | 11:08 AMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM














