Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अब नहीं होगी टैब्स की खिचड़ी, Chrome का नया फीचर काम करेगा तेज, दिमाग रहेगा फ्रेश

Chrome New Feature: इंटरनेट पर काम करते समय कई टैब्स खोलना आज हर यूजर की आदत बन चुकी है। लेकिन जब स्क्रीन पर एक साथ बहुत सारे टैब्स खुल जाते हैं, तो काम करना मुश्किल हो जाता है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Apr 08, 2026 | 12:14 PM

Chrome (Source. Pixabay)

Follow Us
Close
Follow Us:

Chrome Vertical Tabs: इंटरनेट पर काम करते समय कई टैब्स खोलना आज हर यूजर की आदत बन चुकी है। लेकिन जब स्क्रीन पर एक साथ बहुत सारे टैब्स खुल जाते हैं, तो काम करना मुश्किल हो जाता है और स्पीड भी धीमी पड़ जाती है। इसी परेशानी को समझते हुए Google Chrome ने एक जबरदस्त नया फीचर लॉन्च किया है, जो आपकी ब्राउजिंग का पूरा अनुभव बदल सकता है।

अब साइड में दिखेंगे सभी टैब्स

अब तक Chrome में सभी टैब्स ऊपर की पट्टी में दिखते थे, लेकिन नए अपडेट के बाद आप इन्हें स्क्रीन के बाएं या दाएं साइड में शिफ्ट कर सकते हैं। इस फीचर को Vertical Tabs कहा जा रहा है। इससे सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि हर टैब का पूरा नाम साफ-साफ दिखाई देगा। साथ ही, Tab Groups को मैनेज करना भी बेहद आसान हो जाएगा। एक बार इस फीचर को एक्टिवेट करने के बाद यह डिफॉल्ट रूप से ऑन रहेगा, जब तक आप खुद इसे बंद न करें। यह फीचर खासकर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है जिन्हें ऊपर छोटे-छोटे टैब्स में पेज का नाम पढ़ने में दिक्कत होती थी।

Reading Mode हुआ और भी स्मार्ट

Vertical Tabs के साथ-साथ Google ने अपने Reading Mode को भी नया अवतार दिया है। अब यह फीचर फुल-पेज इंटरफेस में काम करेगा, जहां आपको सिर्फ जरूरी टेक्स्ट ही दिखाई देगा। इसका मतलब अब न कोई ऐड, न पॉप-अप, सिर्फ क्लीन और फोकस्ड रीडिंग एक्सपीरियंस। यह फीचर उन लोगों के लिए बेहद काम का है जो ऑनलाइन आर्टिकल पढ़ते समय बार-बार आने वाले विज्ञापनों से परेशान रहते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

सिर्फ 1 रुपये में सिम + 30 दिन फ्री, मिडिल क्लास के लिए BSNL का धमाका ऑफर, अब नहीं पड़ेगा महंगा रिचार्ज

अब सस्ते होंगे मोबाइल रिचार्ज, बिना डाटा वाले प्लान अनिवार्य, मिडिल क्लास को मिलेगा सीधा फायदा

Samsung का पुराना मैसेज ऐप होगा बंद, अब नहीं भेज पाएंगे SMS, जल्दी करें ये काम वरना पड़ेगा महंगा

अब बच्चों का स्क्रीन टाइम बनेगा स्मार्ट, Netflix Playground ऐप लॉन्च

Too many @GoogleChrome tabs open? Try vertical tabs, rolling out now. Just right-click any Chrome window and select “Show Tabs Vertically” to move your tabs to the side of the browser window, making it easier to read page titles and manage tab groups. pic.twitter.com/DO7ShWl89f — Google (@Google) April 7, 2026

कैसे करें इस फीचर को चालू?

Google के मुताबिक, इस फीचर को एक्टिवेट करना बेहद आसान है। इसके लिए आपको किसी भी टैब पर राइट क्लिक करना होगा और फिर “Show Tabs Vertically” ऑप्शन को चुनना होगा। कंपनी ने यह भी साफ किया है कि टैब्स खोलने की कोई नई लिमिट तय नहीं की गई है। आप जितने चाहें टैब खोल सकते हैं यह पूरी तरह आपके सिस्टम की परफॉर्मेंस पर निर्भर करेगा।

ये भी पढ़े: Samsung का पुराना मैसेज ऐप होगा बंद, अब नहीं भेज पाएंगे SMS, जल्दी करें ये काम वरना पड़ेगा महंगा

आखिर क्यों लाया गया यह बदलाव?

टेक एक्सपर्ट्स के अनुसार, नए ब्राउजर्स से बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण Google लगातार Chrome में नए-नए फीचर्स जोड़ रहा है। इससे पहले भी Chrome में AI, Split View और Autofill जैसे फीचर्स आ चुके हैं। कंपनी का कहना है कि Vertical Tabs और नया Reading Mode धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंचाया जाएगा, जिससे हर यूजर को बेहतर और आसान ब्राउजिंग अनुभव मिल सके।

No more tab clutter chrome new feature works faster

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 08, 2026 | 12:14 PM

Topics:  

  • Google
  • Google Chrome
  • Tech News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.