अब नहीं भागना पड़ेगा ब्लड बैंक, मोबाइल पर चेक करें खून का स्टॉक, जान बचाने वाला नया तरीका
What Is UMANG App: अक्सर देखा जाता है कि जब किसी मरीज को अचानक खून की जरूरत पड़ती है, तो उसके परिवार वाले घबरा जाते हैं। जानकारी के अभाव में वे एक ब्लड बैंक से दूसरे ब्लड बैंक के चक्कर लगाते रहते हैं।
- Written By: सिमरन सिंह
Blood Bank (Source. Freepik)
Blood Availability Online: अक्सर देखा जाता है कि जब किसी मरीज को अचानक खून की जरूरत पड़ती है, तो उसके परिवार वाले घबरा जाते हैं। जानकारी के अभाव में वे एक ब्लड बैंक से दूसरे ब्लड बैंक के चक्कर लगाते रहते हैं, जिससे कीमती समय बर्बाद होता है। लेकिन अब सरकार की डिजिटल पहल ने इस बड़ी समस्या का आसान समाधान दे दिया है। अब आप अस्पताल पहुंचने से पहले ही अपने मोबाइल से यह जान सकते हैं कि आपके ब्लड ग्रुप का खून उपलब्ध है या नहीं।
क्या है UMANG ऐप?
UMANG यानी ‘यूनिफाइड मोबाइल एप्लीकेशन फॉर न्यू-एज गवर्नेंस’ एक सरकारी सुपर ऐप है, जिसे सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने विकसित किया है। इस ऐप में 1000 से ज्यादा सरकारी सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। इसी ऐप के जरिए आप ‘e-RaktKosh’ प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो देशभर के ब्लड बैंकों का रियल-टाइम डेटा दिखाता है।
मोबाइल से ऐसे करें ब्लड की जांच
अगर आपको तुरंत खून की जरूरत है, तो आप इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
सम्बंधित ख़बरें
Vitamin B12 Deficiency: विटामिन B12 की कमी को न करें नजरअंदाज, हो सकती हैं गंभीर समस्याएं
मुस्कान ही आधी दवा है! सर्वे में खुलासा- मरीजों की रिकवरी में वरदान साबित होता है डॉक्टरों का अच्छा बर्ताव
मास्क के पीछे: चिकित्सकों का उपचार कौन करता है?- नेशनल डॉक्टर्स डे 2026 की थीम ने समाज को दिखाया आईना
महायुति सरकार का बड़ा फैसला: NHM के 15,010 संविदा कर्मचारियों का समायोजन, 1,153 करोड़ का वार्षिक बजट मंजूर
- सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में UMANG ऐप डाउनलोड करें
- ऐप खोलकर सर्च बार में ‘e-RaktKosh’ या ‘Blood Bank’ लिखें
- इसके बाद अपना राज्य और जिला चुनें
- स्क्रीन पर आपके इलाके के सभी ब्लड बैंकों की लिस्ट दिखाई देगी
यहां आप देख सकते हैं कि किस ब्लड बैंक में कौन सा ब्लड ग्रुप (A+, B+, O- आदि) उपलब्ध है और कितनी यूनिट मौजूद है
ये भी पढ़े: Deepfake से बचना अब जरूरी, सरकार का बड़ा अलर्ट, 3 गुना तेज हुआ फर्जी कंटेंट हटाने का काम
क्यों है यह फीचर जीवन रक्षक?
इमरजेंसी के समय हर सेकंड कीमती होता है। ऐसे में गलत जगह जाने या जानकारी न होने के कारण देरी मरीज के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। यह ऐप आपको सीधे सही ब्लड बैंक तक पहुंचने में मदद करता है, जिससे समय की बचत होती है और मरीज की जान बचाने की संभावना बढ़ जाती है।
घर से निकलने से पहले करें यह काम
हालांकि ऐप पर डेटा लगातार अपडेट होता रहता है, लेकिन फिर भी सुरक्षित रहने के लिए ब्लड बैंक जाने से पहले वहां दिए गए नंबर पर फोन करके पुष्टि जरूर करें। इससे किसी भी तकनीकी समस्या या देरी से बचा जा सकता है। कुल मिलाकर, यह डिजिटल सुविधा मिडिल क्लास परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, जो इमरजेंसी में “टेंशन खत्म” करने का काम करती है।
