अब ChatGPT और Gemini को टक्कर देगी नई Siri, iPhone यूजर्स के लिए बड़ा धमाका
Apple Siri AI Update: Apple ने अपने यूजर्स के अनभव को सबसे अच्छा बनाने के लिए अब तक कई काम किए है। वहीं इस साल अपने वर्चुअल असिस्टेंट Siri वह सबसे बड़ा AI अपडेट लॉन्च करने वाले है।
- Written By: सिमरन सिंह
New Siri (Source. Gemini)
Siri New Features: Apple ने अपने यूजर्स के अनभव को सबसे अच्छा बनाने के लिए अब तक कई काम किए है। वहीं इस साल अपने वर्चुअल असिस्टेंट Siri वह सबसे बड़ा AI अपडेट लॉन्च करने वाले है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि Siri को ज्यादा स्मार्ट, तेज और AI-पावर्ड बनाने पर काम चल रहा है। इसको लेकर खास बात यह है कि नए Siri में Google के Gemini AI मॉडल्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो Siri सीधे OpenAI के ChatGPT और Google Gemini जैसे AI चैटबॉट्स को टक्कर देने के लिए तैयार हो जाएगी।
Siri में मिल सकता है Auto-Delete Chats फीचर
रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि नई Siri यूजर्स को चैट हिस्ट्री ऑटो-डिलीट करने का विकल्प भी देगी। जिसका सीधा मतलब है कि यूजर तय कर पाएंगे कि उनकी बातचीत 30 दिन, 1 साल या हमेशा के लिए सेव रहे। इस फीचर को Messages ऐप जैसा हरी तैयार किया जा रहा है। जानकारी में यह भी माना जा रहा है कि Apple AI फीचर्स के साथ भी यूजर प्राइवेसी को सबसे ऊपर रखेगा। यही वजह है कि कंपनी डेटा सिक्योरिटी और AI के बीच संतुलन बनाने की कोशिश में लगातार लगी हुई है।
नया Siri देगा ChatGPT जैसा अनुभव
जानकारी में बताया जा रहा है कि Apple एक नया स्टैंडअलोन Siri ऐप भी तैयार कर रहा है। जो मौजूदा Siri से काफी अलग होने के साथ यूजर्स को ChatGPT या Gemini जैसा चैटबॉट अनुभव देगा। बताया जा रहा है कि नई Siri ज्यादा जटिल सवालों और मल्टी-स्टेप क्वेरी को भी आसानी से समझ पाएगी। जो अभी के समय में कई एडवांस सवालों के जवाब नहीं दें पाती है।वहीं Apple अब अपना मजबूत AI सिस्टम विकसित करने र काम कर रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
ChatGPT से सीखें AI, 30 दिन में बदल जाएगी आपकी Working Style, OpenAI ने लॉन्च किया खास Learning Plan
Samsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
Apple यूजर्स को बड़ा झटका, MacBook और iPad हुए महंगे, अब iPhone खरीदना भी पड़ सकता है भारी
iPhone खरीदना पड़ सकता है महंगा, iPhone 18 Pro में 20,000 रुपये तक की बढ़ोतरी के संकेत
Search or Ask फीचर करेगा बड़ा बदलाव
रिपोर्ट में यह दावा भी किया जा रहा है कि कंपनी Search or Ask नाम का नया शॉर्टकट फीचर भी लानने वाली है। इसे स्क्रीन पर ऊपर से नीचे स्वाइप करके इस्तेमाल किया जा सकेगा। संभावना है कि यूजर्स यह तय कर पाएंगे कि ऐप खोलते ही पुरानी चैट दिखे या हर बार नई बातचीत शुरू हो। इस खास बदलाव के बाद Siri को सिर्फ वॉयस असिस्टेंट नहीं बल्कि फुल AI चैट प्लेटफॉर्म बना दिया जाएगा।
ये भी पढ़े: BSNL का 599 वाला प्लान मचा रहा धूम, 70 दिन तक नहीं पड़ेगी रिचार्ज की जरूरत, मिलेगा 210GB Data
कब लॉन्च होगा नया Siri?
अभी तक की जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार Worldwide Developers Conference 2026 यानी WWDC 2026 में नए Siri की पहली झलक दिखाई जा सकती है और आम यूजर्स को यह फीचर iOS 27 अपडेट के साथ मिलेगा जो सितंबर में आने वाले नए iPhone मॉडल्स के साथ लॉन्च किया जाएगा।
