Netflix का नया दांव: Instagram Reels और YouTube Shorts को टक्कर देने की तैयारी, ऐप में जोड़ेगा शॉर्ट वीडियो फीचर

कंपनी का लक्ष्य है कि यूजर्स को इंस्टाग्राम या यूट्यूब पर स्विच करने से रोका जा सके, और इसके लिए वह अपने मोबाइल ऐप में वर्टिकल शॉर्ट वीडियो फीचर जोड़ने की तैयारी कर रही है।
Netflix
Netflix का नया फीचर। (सौ. X)
Published on: 
Updated on: 

नवभारत टेक डेस्क: छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, आज हर कोई शॉर्ट वीडियो का दीवाना है। Instagram Reels और YouTube Shorts ने लोगों के स्क्रीन टाइम में बड़ा हिस्सा कब्जा लिया है। इसी ट्रेंड को देखते हुए अब Netflix भी मैदान में उतरने को तैयार है। कंपनी का लक्ष्य है कि यूजर्स को इंस्टाग्राम या यूट्यूब पर स्विच करने से रोका जा सके, और इसके लिए वह अपने मोबाइल ऐप में वर्टिकल शॉर्ट वीडियो फीचर जोड़ने की तैयारी कर रही है।

मोबाइल-ओनली फीड की टेस्टिंग शुरू, यूजर्स को मिलेगा नया अनुभव

Netflix वर्तमान में एक नए मोबाइल-ओनली वीडियो फीड की टेस्टिंग कर रही है। अगर यह फीचर जल्द ही रोलआउट होता है, तो यूजर्स अपने मोबाइल ऐप के ज़रिए न केवल Netflix की ऑरिजनल फिल्में और शोज़ देख पाएंगे, बल्कि ऐप पर ही शॉर्ट वीडियो कंटेंट का भी आनंद ले सकेंगे।

Netflix Short Videos: हर यूजर को मिलेगा पसंदीदा कंटेंट

Netflix का यह नया फीचर Instagram Reels की तरह काम करेगा। यूजर्स एक वीडियो से दूसरी पर स्वाइप कर सकेंगे, वीडियो को सेव कर पाएंगे और मनपसंद वीडियो को अपने दोस्तों के साथ शेयर भी कर सकेंगे। कंपनी के अनुसार, "ये क्लिप्स रैंडम नहीं हैं, इन्हें ‘आज के टॉप पिक्स फॉर यू’ सेक्शन से क्यूरेट किया गया है।" इसका मतलब है कि हर यूजर को उसकी रुचि के अनुसार कस्टमाइज्ड शॉर्ट वीडियो दिखाए जाएंगे।

YouTube-Instagram से मुकाबले की पूरी तैयारी

Instagram और YouTube जैसे प्लेटफॉर्म पर शॉर्ट वीडियो देखने में लोग खूब समय बिताते हैं। Netflix अब इस होड़ में पीछे नहीं रहना चाहता। कंपनी का यह नया कदम मोबाइल यूजर्स को लंबे समय तक अपनी ऐप से जोड़े रखने की रणनीति का हिस्सा है। यह फीचर Netflix मोबाइल ऐप के एक नए टैब में दिखेगा, जिसे जल्द ही Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स पर रोलआउट किया जा सकता है। टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

अभी अमेरिका में टेस्टिंग, भारत में लॉन्च का इंतजार

फिलहाल, Netflix इस फीचर को अमेरिका के चुनिंदा यूजर्स के लिए जारी करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि यह सुविधा जल्द ही भारतीय यूजर्स को भी उपलब्ध कराई जाएगी। अब तक कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि भारत में यह फीचर कब तक लॉन्च किया जाएगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com