Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Meta का नया AI लॉकेट मचाएगा धूम, बिना स्क्रीन हर वक्त करेगा आपकी मदद, OpenAI-Apple को मिलेगी टक्कर?

Meta AI Pendant: Meta अब Ray-Ban स्मार्ट ग्लास के बाद एक ऐसी तकनीक ला रहा है जिसको गले में पहनने से ही आपको AI की पूरी मदद मिल पाएगी। जिसको AI Pendant के तौर पर लाया जा सकता है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Jun 01, 2026 | 06:40 AM

Meta AI Pendant (Source. Gemini)

Follow Us
Close
Follow Us:

Meta AI Pendant Screenless AI: Meta एक बार फिर से टेक जगत को हैरान करने के लिए तैयार है, आज के समय में मेटा सिर्फ ऐप्स और सोशल प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं रहना चाहती। जिसका सबूत Ray-Ban स्मार्ट ग्लास है और इसके बाद अब कंपनी एक ऐसे AI डिवाइस ला सकती है जो भविष्य में लोगों के काम करने और तकनीक से जुड़ने के तरीके को बदलने की ताकत रखता है। जानकारी में बताया जा रहा है कि Meta एक AI Pendant जो गले में पहनने वाले स्मार्ट लॉकेट होगा उसको विकसित कर रहा है, जिससे यूजर्स को हर समय, किसी भी जगह AI की मदद मिल सकेगी।

गले में पहनिए और हर वक्त पाइए AI का साथ

द इन्फॉर्मेशन की जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार Meta का यह नया AI Pendant एक वॉयस-बेस्ड डिजिटल असिस्टेंट की तरह काम करेगा। जिसको यूजर्स आसानी से गले में पहन पाएंगे और यह लगातार एक्टिव रह कर मदद करेगा। वहीं इस डिवाइज का मकसद लोगों को एक ऐसा पर्सनल AI अनुभव देना है जो हर समय यूजर की जरूरत को समझकर उसकी मदद कर सकें। वैसे तो अभी कंपनी ने इस फीचर्स की कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है लेकिन माना जा रहा है कि यह डिवाइस कई स्मार्ट AI सुविधाओं से लैस होगा। वहीं अभी तक यह भी साफ नहीं है कि इस डिवाइज में कैमरा या अन्य सेंसर शामिल होगे या नहीं।

Limitless की टेक्नोलॉजी बन सकती है सबसे बड़ा हथियार

Meta की इस नई सोच और प्रोजेक्ट को AI स्टार्टअप Limitless से जोड़ा जा रहा है। Limitless के बारे में बताए तो यह कुछ साल पहले 99 डॉलर कीमत वाला एक क्लिप-ऑन पेंडेंट लॉन्च हुआ था जो बातचीत को रिकॉर्ड और ट्रांसक्राइब करने के साथ-साथ जेनरेटिव AI की मदद से उसकी समरी भी तैयार कर सकता था। वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि Meta इसी तकनीक को और उन्नत बनाकर अपने नए AI Pendant में शामिल कर सकती है। ऐसे में जो यूजर्स मीटिंग नोट्स, बातचीत के सारांश और अन्य दैनिक कार्यों को आसानी से मैनेज करना चाहते है, उनके लिए काम आसान हो जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

Vivo का बड़ा धमाका, 75 घंटे बैटरी और 58dB Noise Cancellation वाले हेडफोन्स लॉन्च

Oura Ring 5 लॉन्च: अब उंगली में पहनी रिंग बताएगी हेल्थ का पूरा हाल, AI फीचर्स और नई तकनीक से लेंस

Apple का सबसे बड़ा AI दांव, नया Siri बनेगा ChatGPT जैसा स्मार्ट, iPhone यूजर्स चौंक जाएंगे

महंगे होते जा रहे Smartphones, AI फीचर्स, 5G और कैमरा क्वालिटी ने बढ़ाई आपकी जेब की टेंशन

ऑफिस कर्मचारियों के लिए भी बड़ी तैयारी

Meta की इस नई तकनीक से यह तो साफ हो रहा है कि वह सिर्फ आम उपभोक्ताओं को ही नहीं बल्कि कॉर्पोरेट सेक्टर को भी टारगेट कर रहा है। ऐसे में लीक हुई जानकारी में पता चला है कि कंपनी Wearables for Work नाम के एक बिजनेस प्रोजेक्ट पर भी काम कर रही है। जिसका उद्देश्य एंटरप्राइज ग्राहकों के लिए ऐसे स्मार्ट वियरेबल्स तैयार करना है जो ऑफिस प्रोडक्टिविटी बढ़ाने में मदद करें।

ये भी पढ़े: UPI यूजर्स हो जाएं सावधान, ये सेटिंग ऑन नहीं की तो खाते से उड़ सकते हैं पैसे, NPCI भी दे चुका है चेतावनी

स्क्रीनलेस AI डिवाइसेज की बढ़ती रेस

आज के समय में देखा जा रहा है कि टेक इंडस्ट्री में स्क्रीनलेस AI असिस्टेंट्स और स्मार्ट वियरेबल्स का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। जिसको देखते हुए अब OpenAI, Google और Apple जैसी कंपनियां भी इस दिशा में लगातार नए प्रयोग ला रही हैं। ऐसे में Meta का नया AI Pendant बाजार में बड़ी हलचल पैदा कर सकता है। वहीं इस जानकारी के सामने आने के बाद अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि कंपनी इसे कब लॉन्च कर सकती है और इसमें कौन-कौन से एडवांस फीचर्स को शामिल किया जाएगा।

Meta screenless ai support by meta ai pendant

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 01, 2026 | 06:40 AM

Topics:  

  • Artificial Intelligence
  • Tech News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.