Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 16 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

SIR Form जमा हुआ या नहीं? घर बैठे 2 मिनट में करें स्टेटस चेक, जानें क्या करें अगर दिखे कोई गड़बड़ी

SIR Form Status: SIR के तहत अपना Enumeration Form भरकर BLO को जमा कर दिया है तो अगला सबसे जरूरी कदम यह सुनिश्चित करना है कि आपका फॉर्म चुनाव आयोग के सिस्टम मे जमा हो गया है या नहीं।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Jul 16, 2026 | 09:03 PM

SIR Form Status (Source. Navbharat Desk)

Follow Us
Follow Us:

SIR Form Status Check: अगर आपने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR के तहत अपना Enumeration Form भरकर BLO (Booth Level Officer) को जमा कर दिया है तो अगला सबसे जरूरी कदम यह सुनिश्चित करना है कि आपका फॉर्म चुनाव आयोग के सिस्टम में सफलतापूर्वक दर्ज हुआ है या नहीं। राहत की बात यह है कि इसके लिए आपको किसी सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। इसको आप अपने मोबाइल या लैपटॉप से घर बैठे कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके फॉर्म का स्टेटस देख सकते हैं। इससे समय रहते किसी भी गलती को सुधारा जा सकता है।

ऐसे करें SIR Form का स्टेटस चेक

  • सबसे पहले चुनाव आयोग के Voter Portal पर जाएं।
  • वहां होम पेज पर दिए गए Fill Enumeration Form विकल्प पर क्लिक करें।
  • अगर आपका पहले से अकाउंट नहीं है तो मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और कैप्चा की मदद से Sign Up करें।
  • जिनका अकाउंट पहले से बना हुआ है वे रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, पासवर्ड या OTP के जरिए लॉग इन कर सकते हैं।
  • लॉग इन करने के बाद फिर से Fill Enumeration Form विकल्प खोलें।
  • अब दिए गए बॉक्स में अपना Voter ID Number दर्ज करें और Search पर क्लिक करें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर आपके SIR फॉर्म का स्टेटस दिखाई देगा।

स्टेटस में क्या दिखे तो क्या समझें?

अगर आपका फॉर्म BLO द्वारा सफलतापूर्वक जमा कर दिया गया है तो स्क्रीन पर यह संदेश दिखाई देगा कि आपका फॉर्म संबंधित मोबाइल नंबर के साथ सबमिट हो चुका है। इसका मतलब है कि आपका आवेदन चुनाव आयोग के रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। अगर स्टेटस की जगह नया फॉर्म भरने का विकल्प दिखाई देता है तो इसका मतलब है कि आपका फॉर्म अभी तक सिस्टम में अपलोड नहीं हुआ है। वहीं यदि फॉर्म सबमिट दिख रहा है लेकिन उससे जुड़ा मोबाइल नंबर आपका नहीं है या बिना फॉर्म भरे ही सबमिट होने का मैसेज दिखाई दे रहा है तो यह डेटा एंट्री की गलती हो सकती है। ऐसी स्थिति में तुरंत BLO से संपर्क करना जरूरी है।

ये भी पढ़े: Apple ने बढ़ाई MacBook-iPad की कीमत, लेकिन स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी, Back to School Sale में बड़ा डिस्काउंट

सम्बंधित ख़बरें

Apple ने बढ़ाई MacBook-iPad की कीमत, लेकिन स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी, Back to School Sale में बड़ा डिस्काउंट

Google Pixel 11 Series का इंतजार खत्म, लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, नए Gold लुक और AI फीचर्स ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

iPhone 16 खरीदने का शानदार मौका, 13,000 से ज्यादा की छूट के साथ मिल रहा Apple का प्रीमियम फोन, जानें पूरी डील

Huawei ने लॉन्च किए दो नए फ्लैगशिप फोन, 6000mAh बैटरी, 200MP कैमरा और 100W फास्ट चार्जिंग से मचाएंगे धमाल

BLO से कैसे करें संपर्क?

अगर आपको अपने BLO से बात करनी है तो उसी Voter Portal पर जाकर Book a Call with BLO विकल्प चुनें। इसके बाद अपना Voter ID Number और कैप्चा दर्ज करके सर्च करें। स्क्रीन पर आपके BLO का नाम और मोबाइल नंबर दिखाई देगा जिससे आप सीधे संपर्क कर सकते हैं और अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं। वहीं समय पर स्टेटस चेक करने से भविष्य में वोटर लिस्ट से जुड़ी किसी भी परेशानी से बचा जा सकता है। इसलिए अगर आपने SIR फॉर्म जमा किया है तो एक बार उसका स्टेटस जरूर चेक करें।

Sir form been submitted check the status in just 2 minutes

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 16, 2026 | 09:03 PM

Topics:  

  • SIR
  • Tech News
  • Voter ID Card

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.