DU के हंसराज कॉलेज ने बंद किया नॉनवेज, हॉस्टल कैंटीन के मेनू में केवल शाकाहारी खाना

Non Veg Food Ban
PHOTO-ANI
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) के हंसराज कॉलेज (Hansraj College) में नॉनवेज खाना बंद है। कैंटीन और हॉस्टल (canteen and hostel) में केवल वेज खाना ही परोसा जाएगा। कोरोना महामारी के दौरान शुरू हुई ऑनलाइन क्लॉस (online classes) के दौरान कैंटीन और हॉस्टल में खाना देना बंद कर दिया गया था। अब जब ऑफ़लाइन क्लास शुरू हुई है तो खाने से मेनू से नॉनवेज खाना बाहर कर दिया गया है। 

समाचार एजेंसी ANI से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज ने कोविड महामारी के बाद ऑफलाइन पढ़ाई फिर से शुरू होने के बाद कैंटीन या छात्रावास में छात्रों को मांसाहारी भोजन परोसना बंद कर दिया है।

https://twitter.com/ANI/status/1614437491205099521

फ़िलहाल इस फैसले को लेकर कई छात्रों में काफी नाराजगी है। बताया जा रहा है कि इसको लेकर छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन से शिकायत की है। मांग की गई है कि जल्द से जल्द कॉलेज के कैंटीन और हॉस्टल में नॉनवेज खाना बनाने और परोसने की अनुमति दी जाय। फ़िलहाल इस मामले में हॉस्टल प्रबंधन ने कोई निर्णय नहीं लिया है। माना जा रहा है  कि इस दिशा में अभी कोई विचार नहीं किया गया है। फिलहाल एक कमिटी बनाने की चर्चा है। जिसके बाद इस मसले पर विचार किया जाएगा।      

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com