Jio और Airtel को मिलेगी टक्कर! BSNL दिसंबर में लाएगा मेड इन इंडिया 5G सर्विस
BSNL Launch 5G Network: BSNL अब निजी कंपनियों जैसे Jio, Airtel और Vi को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में है। वही देश में हाई-स्पीड 5G सेवाएं देने की तैयारी कर चुका है।
- Written By: सिमरन सिंह
BSNL 5G भारत में आने वाला है। (सौ. Design)
BSNL 5G Service: भारत की सरकारी दूरसंचार कंपनी BSNL अब निजी कंपनियों जैसे Jio, Airtel और Vi को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में है। जहां प्राइवेट ऑपरेटर पहले से देशभर में हाई-स्पीड 5G सेवाएं दे रहे हैं, वहीं BSNL भी आखिरकार अपनी स्वदेशी तकनीक आधारित 5G सर्विस दिसंबर 2025 तक लॉन्च करने जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुरुआत दिल्ली और मुंबई से होगी।
BSNL की 5G सर्विस का आगाज: दिल्ली और मुंबई से होगी शुरुआत
सूत्रों के अनुसार, BSNL ने अपनी 5G सर्विस के लिए सभी जरूरी इक्विपमेंट और टेक्निकल टेस्टिंग पूरी कर ली है। डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस (DoT) के एक अधिकारी ने बताया, “सभी सिस्टम उम्मीद के मुताबिक काम कर रहे हैं, और कंपनी दिसंबर 2025 तक दोनों मेट्रो शहरों में अपनी 5G सर्विस शुरू करने को तैयार है।” इस लॉन्च के साथ BSNL अपने यूजर्स को पहली बार हाई-स्पीड 5G नेटवर्क की सुविधा देगा। यह उन उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत है जो अब तक सरकारी नेटवर्क से जुड़े रहने के बावजूद धीमी स्पीड की समस्या से जूझ रहे थे।
प्राइवेट कंपनियों को मिलेगी चुनौती
Jio और Airtel जैसे प्राइवेट ऑपरेटर देशभर में पहले से 5G सर्विस प्रदान कर रहे हैं, लेकिन BSNL की एंट्री से टेलीकॉम मार्केट में बड़ा बदलाव आ सकता है। चूंकि BSNL का नेटवर्क पूरी तरह से ‘मेड इन इंडिया’ टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा, यह कदम सरकार के ‘आत्मनिर्भर भारत’ मिशन को भी मजबूती देगा।
सम्बंधित ख़बरें
जीरो माइल पर निर्माण बना मुसीबत, पश्चिम नागपुर में इंटरनेट संकट; मेट्रो निर्माण के दौरान कटी BSNL केबल
OTT और DTH की टेंशन खत्म, BSNL का नया प्लान सिर्फ 42 रुपये में दिखाएगा 600+ चैनल, डेटा भी नहीं होगा खर्च
वाशिम में मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सेवाओं को मजबूत करने पर जोर, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
BSNL JTO Recruitment 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, उम्र सीमा और आवेदन
ये भी पढ़े: अब घर बैठे बनवाएं राशन कार्ड, सरकार ने शुरू की नई ऑनलाइन सुविधा, जानें पूरा तरीका
देरी का असली कारण: आत्मनिर्भर भारत मिशन
कई लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि BSNL ने 5G सर्विस लॉन्च करने में इतनी देरी क्यों की। दरअसल, सरकार का उद्देश्य था कि यह सेवा विदेशी तकनीक पर निर्भर हुए बिना देश में विकसित हो। इसी दिशा में, सरकार ने TCS, Tejas Networks और C-DoT के साथ करीब ₹25,000 करोड़ का समझौता किया है। इस प्रोजेक्ट के तहत देशभर में एक लाख 4G टावर लगाए जा रहे हैं जिन्हें धीरे-धीरे 5G में अपग्रेड किया जाएगा। अब तक BSNL ने 95,000 से अधिक टावर इंस्टॉल कर लिए हैं और आने वाले महीनों में ये सभी 5G नेटवर्क से कनेक्ट हो जाएंगे।
डिजिटल इंडिया की दिशा में बड़ा कदम
BSNL की यह लॉन्चिंग न केवल प्राइवेट कंपनियों को टक्कर देगी बल्कि डिजिटल इंडिया अभियान को भी नई दिशा देगी। पूरी तरह से भारतीय तकनीक से तैयार यह 5G नेटवर्क देश की तकनीकी आत्मनिर्भरता की ओर एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
