-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Itc Takes Action On Violation Of 5g Patent Motorola May Be Banned In This Country
Motorola को झटका, ITC ने 5G पेटेंट के उल्लंघन पर लिया एक्शन, इस देश में हो सकता है बैन
- Written By: सिमरन सिंह
Motorola मोबिलिटी ने स्वीडन की कंपनी एरिक्सन के 5G वायरलेस टेक्नोलॉजी पेटेंट का उल्लंघन किया है। हालांकि, यह अंतिम फैसला नहीं है। यदि इस फैसले को बरकरार रखा जाता है, तो Motorola स्मार्टफोन के अमेरिका में आयात पर प्रतिबंध

Motorola को इस देश में किया जा सकता है बैन। (सौ. Motorola)
नवभारत टेक डेस्क: दिग्गज स्मार्टफोन कंपनी Motorola को बड़ा झटका लग सकता है। यूएस इंटरनेशनल ट्रेड कमीशन (ITC) ने हाल ही में फैसला सुनाया है कि लेनोवो की Motorola मोबिलिटी ने स्वीडन की कंपनी एरिक्सन के 5G वायरलेस टेक्नोलॉजी पेटेंट का उल्लंघन किया है। हालांकि, यह अंतिम फैसला नहीं है। यदि इस फैसले को बरकरार रखा जाता है, तो Motorola स्मार्टफोन के अमेरिका में आयात पर प्रतिबंध लग सकता है।
एरिक्सन का Motorola पर आरोप
एरिक्सन ने ITC में शिकायत दर्ज कराई थी कि Motorola ने उसकी 5G टेक्नोलॉजी का बिना अनुमति उपयोग किया है। ITC ने इस पर एरिक्सन के पक्ष में फैसला दिया है। यदि यह फैसला लागू होता है, तो अमेरिका में Moto G, Edge, और Razr जैसे Motorola फोन पर प्रतिबंध लग सकता है। साथ ही, कंपनी पर भारी जुर्माना भी लगाया जा सकता है। इस विवाद का अंतिम फैसला अप्रैल में आने की संभावना है।
लेनोवो ने आरोपों को किया खारिज
लेनोवो ने एरिक्सन के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। कंपनी का कहना है कि वह पेटेंट नियमों का पालन कर रही है। दोनों कंपनियों के बीच पेटेंट को लेकर विवाद सिर्फ अमेरिका तक सीमित नहीं है, बल्कि दक्षिण अमेरिका, ब्रिटेन, और उत्तरी कैरोलिना में भी उनके बीच मुकदमेबाजी चल रही है।
सम्बंधित ख़बरें
7100mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला Motorola Edge 70 Max 15 जुलाई को होगा लॉन्च, फीचर्स ने बढ़ाई चर्चा
7000mAh बैटरी वाला Moto G77 Power इस दिन होगा लॉन्च, कीमत जानकर मिडिल क्लास हो जाएगा खुश
Motorola का नया स्मार्टफोन लॉन्च, 50MP सेल्फी कैमरा, 5200 निट्स डिस्प्ले और दमदार बैटरी ने बढ़ाई हलचल
नया फोन खरीदने का है प्लान? इस हफ्ते लॉन्च होंगे 3 धांसू स्मार्टफोन, 6500mAh बैटरी से लेकर AI कैमरा तक सब
अमेरिकी बाजार में Motorola की स्थिति
यदि अमेरिका में Motorola स्मार्टफोन्स की बिक्री पर रोक लगती है, तो यह कंपनी के लिए एक बड़ा झटका होगा। काउंटरप्वाइंट रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 की तीसरी तिमाही में Motorola का अमेरिकी बाजार में 14% का हिस्सा था। कंपनी ने इस साल अपनी हिस्सेदारी में 21% की वृद्धि दर्ज की थी।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
Motorola के लिए बड़ा खतरा
Motorola के स्मार्टफोन अमेरिका में बेहद लोकप्रिय हैं। यदि यह प्रतिबंध लागू होता है, तो कंपनी को न केवल आर्थिक नुकसान होगा, बल्कि उसकी बाजार हिस्सेदारी पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
Itc takes action on violation of 5g patent motorola may be banned in this country
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
छिंदवाड़ा के मुआरी गांव में अवैध शराब के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, बोलेरो से सड़क पर फेंकी शराब की पेटियां
Jul 28, 2026 | 08:27 AMहॉकी इंडिया सब जूनियर अकादमी चैंपियनशिप: राउंडग्लास पंजाब का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन, तमिलनाडु को 41-0 से रौंदा
Jul 28, 2026 | 08:22 AMनवभारत संपादकीय: फास्ट ट्रैक कोर्ट काफी नहीं, पेपर लीक रोकने को परीक्षा प्रणाली में बड़े सुधार जरूरी
Jul 28, 2026 | 08:21 AMकलवा में 50 करोड़ की खेल परियोजना शुरू, उप मुख्यमंत्री शिंदे ने रखा अंतरराष्ट्रीय स्वीमिंग पूल की आधारशिला
Jul 28, 2026 | 08:21 AMBigg Boss 20 को लेकर आया बड़ा अपडेट, सलमान खान के शो का हिस्सा बन सकते हैं ये बड़े चेहरें
Jul 28, 2026 | 08:20 AMअमरनाथ यात्रियों से भरी बस 20 मीटर गहरी खाई में गिरी, जवानों के रेस्क्यू ऑपरेशन से बची 50 जानें
Jul 28, 2026 | 08:18 AMनवभारत विशेष: कम लागत, हाई टेक्नोलॉजी… वैश्विक स्पेस बाजार में भारत की बड़ी उड़ान
Jul 28, 2026 | 08:12 AMवीडियो गैलरी

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM














