- Hindi News »
- Technology »
- Is It Right Or Wrong To Use The Laptop While It Is Charging Know The Opinion Of Experts
लैपटॉप चार्जिंग में लगाकर इस्तेमाल करना सही या गलत, जानें एक्सपर्ट्स की राय
आज की डिजिटल दुनिया में लंबे समय तक लैपटॉप पर काम करना पड़ता है, लेकिन उसे चार्जिंग पर लगाकर इस्तेमाल करना सेफ है या नहीं? आइए जानते हैं एक्सपर्ट्स की राय।
- Written By: मनोज आर्या

प्रतीकात्मक तस्वीर
आज की डिजिटल दुनिया में घर हो या ऑफिस आपको हमेशा लंबे समय तक लैपटॉप पर काम करना पड़ता है। अगर आप भी लैपटॉप पर लंबे समय तक काम करते हैं और उसे चार्जिंग पर लगाकर इस्तेमाल करना आपकी आदत बन गई है, तो ये सवाल जरूर आपके मन में आता होगा कि क्या इससे लैपटॉप खराब हो सकता है? आइए जानते हैं एक्सपर्ट्स इस बारे में क्या कहते हैं और इस आदत का लैपटॉप की बैटरी और परफॉर्मेंस पर क्या असर पड़ता है।
आमतौर पर लैपटॉप को चार्जिंग पर लगाकर इस्तेमाल करना खतरनाक नहीं होता है। आजकल के मॉडर्न लैपटॉप स्मार्ट तकनीक से लैस होते हैं, जो ओवरचार्जिंग से खुद को बचा लेते हैं। मतलब, जब बैटरी फुल चार्ज हो जाती है, तो चार्जिंग अपने आप रुक जाती है और डिवाइस डायरेक्ट एसी पावर से चलने लगता है।
बैटरी पर असर जरूर पड़ सकता है
हालांकि, अगर आप लगातार लैपटॉप को चार्जिंग पर लगाकर इस्तेमाल करते हैं, तो बैटरी की क्षमता धीरे-धीरे घट सकती है। इसका मतलब ये नहीं कि बैटरी एकदम खराब हो जाएगी, लेकिन उसकी परफॉर्मेंस में थोड़ा फर्क आ सकता है। खासकर जब आप लैपटॉप को बहुत ज्यादा हीटिंग वाले कामों जैसे वीडियो एडिटिंग या गेमिंग के लिए यूज कर रहे हों, तब गर्मी बैटरी की उम्र पर असर डाल सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
मच्छरों से छुटकारा अब आसान, मिडिल क्लास के लिए सस्ते और स्मार्ट गैजेट्स, घर बनेगा नो-मच्छर ज़ोन
लैपटॉप जल्दी खराब हो रहा है? ये 5 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, अभी बदलें आदतें
नवभारत विशेष: अब जमीनी जंग में उतरेंगे मशीनी योद्धा, बदलेगा युद्धों का चेहरा
नवभारत विशेष: जंग पर भारी पड़ रहे लगातार ड्रोन हमले, कम लागत के रणनीतिक हथियार
बैटरी की हेल्थ के लिए क्या करें?
बैटरी की हेल्थ अच्छी बनाए रखने के लिए कुछ आसान टिप्स अपना सकते हैं –
- हमेशा बैटरी को पूरी तरह खत्म होने से पहले चार्ज करें।
- बहुत ज्यादा हीटिंग होने पर लैपटॉप को कुछ देर के लिए बंद कर दें।
- अगर लैपटॉप लंबे समय तक सिर्फ प्लग इन मोड में यूज हो रहा है, तो बीच-बीच में उसे बैटरी पर चलाकर भी देखें।
मानसून में क्यों कम हो जाती है एसी की कूलिंग? जानिए असली वजहें और समाधान
क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
टेक विशेषज्ञों का मानना है कि लैपटॉप चार्जिंग पर चलाना पूरी तरह से सेफ है, लेकिन अगर आप बैटरी की परफॉर्मेंस को लंबे समय तक बनाए रखना चाहते हैं, तो इस्तेमाल में संतुलन बनाकर रखें। यानी न तो हमेशा चार्जिंग पर रखें और न ही बार-बार जीरो से सौ प्रतिशत तक चार्ज करें। कुल मिलाकर, लैपटॉप को चार्जिंग पर लगाकर काम करना किसी भी तरह से नुकसानदेह नहीं है, लेकिन थोड़ी समझदारी जरूर जरूरी है। अगर आप कुछ आसान बातों का ध्यान रखें, तो आपके डिवाइस की बैटरी भी लंबा चलेगी और उसका परफॉर्मेंस भी दमदार बनी रहेगी।
Is it right or wrong to use the laptop while it is charging know the opinion of experts
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Share Market में उतरने की तैयारी में Mahavitran कंपनी, बिजली बिल बढ़ेगा या सुधरेगी सर्विस? जानें पूरा प्लान
Apr 09, 2026 | 05:28 PMविराट कोहली का नाम सुनते ही गुस्सा हो गए बाबर आजम, पत्रकार ने किया था सवाल, देखें वीडियो
Apr 09, 2026 | 05:26 PM‘कूड़ेदान’ में गया ईरान का शांति प्रस्ताव! जेडी वेंस का बड़ा दावा, तेहरान ने ChatGPT से लिखवाया सीजफायर समझौता
Apr 09, 2026 | 05:22 PM‘Splitsvilla X6’ में दो कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त हाथापाई, कपड़े फेंकने से शुरू हुआ झगड़ा बना बड़ा बवाल
Apr 09, 2026 | 05:22 PMNashik TCS Case: ‘ये कॉर्पोरेट जिहाद है’; नासिक टीसीएस यौन शोषण मामले में मंत्री नितेश राणे का बड़ा बयान
Apr 09, 2026 | 05:12 PMKKR के सामने पंत की लखनऊ सुपर जाएंट्स, जानें IPL 2026 में दोनों टीमों का कैसा रहा है सफर
Apr 09, 2026 | 05:11 PMभंडारा में खूनी संघर्ष: पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, इलाके में फैली सनसनी
Apr 09, 2026 | 05:06 PMवीडियो गैलरी

ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM
उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM














