- Hindi News »
- Technology »
- Iqoo 12 Price Reduced On Amazon India Iqoo 13 Will Be Launched In India Soon
iQOO 12 की कीमत में आई कमी, iQOO 13 भारत में जल्द होगा लॉन्च
- Written By: सिमरन सिंह
iQOO 13 का बेसब्री से इंतजार कर रहे यूजर्स के लिए खुशखबरी है कि यह स्मार्टफोन भारत में 3 दिसंबर को लॉन्च होने जा रहा है। यह हैंडसेट पहले चीन में लॉन्च हो चुका है।

iQOO 12 And iQOO 13 को लेकर जानकारी सामने आई है। (सौ. Design)
नवभारत डिजिटल डेस्क. iQOO अपने नए स्मार्टफोन की लॉन्चिंग से पहले भारतीय बाजार में अपनी पुरानी मॉडल iQOO 12 की कीमत में जबरदस्त कटौती कर रहा है। iQOO 12 के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत पहले 59,999 रुपये थी, जो अब घटकर 52,999 रुपये हो गई है। इस शानदार डिस्काउंट के अलावा, यूजर्स को बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर्स का भी लाभ मिल रहा है, जिसके तहत आप पुराने स्मार्टफोन को बदलकर 3,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।
iQOO 12 के स्पेसिफिकेशन्स
iQOO 12 में 6.78 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 14 के साथ आता है, और भविष्य में Android 15 के साथ अपग्रेड किया जाएगा। इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर है, जो स्मार्टफोन को तेज और बेहतर प्रदर्शन देने में सक्षम है।
ये भी पढ़े: केंद्र सरकार ने Electric cars के लिए बनाई योजना, फीडबैक को ध्यान में रखते हुए किया काम
सम्बंधित ख़बरें
UPI यूजर्स हो जाएं सावधान, ये सेटिंग ऑन नहीं की तो खाते से उड़ सकते हैं पैसे, NPCI भी दे चुका है चेतावनी
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
Aaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
FIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
iQOO 13: भारत में इस दिन होगा लॉन्च
iQOO 13 का बेसब्री से इंतजार कर रहे यूजर्स के लिए खुशखबरी है कि यह स्मार्टफोन भारत में 3 दिसंबर को लॉन्च होने जा रहा है। यह हैंडसेट पहले चीन में लॉन्च हो चुका है। iQOO 13 में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलेगा, जो इसे पहले से कहीं ज्यादा पावरफुल बनाएगा। इसमें 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज का विकल्प मिलेगा, जो इसे एक बेहतरीन मल्टीटास्किंग डिवाइस बनाता है।
iQOO 13 का डिस्प्ले और डिजाइन
iQOO 13 में 6.82 इंच का 2K BOE Q10 OLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले में LTPO 2.0 टेक्नोलॉजी और 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा, जो HDR सपोर्ट के साथ एक वाइविड और स्मूथ विजुअल एक्सपीरियंस प्रदान करता है।
iQOO 13 का दमदार कैमरा सेटअप
iQOO 13 में कैमरे के मामले में भी कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS के साथ होगा, जो शानदार फोटो और वीडियो क्वालिटी प्रदान करेगा। इसके अलावा, एक Telephoto लेंस और एक Ultra-Wide Angle लेंस भी मिलेगा। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का कैमरा दिया जाएगा।
ये भी पढ़े: 66 + रुपये में उठाएं Amazon Prime का मजा, इस तरह से मिलेगा फायदा
iQOO 13 की बैटरी और फास्ट चार्जिंग
iQOO 13 में 6,150mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन की बैकअप प्रदान करेगी। साथ ही, इसमें 120W का वायर्ड फास्ट चार्जर मिलेगा, जो स्मार्टफोन को जल्दी चार्ज करने में मदद करेगा। इसके अलावा, इन-डिस्प्ले अल्ट्रा सोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा भी दी गई है, जो सुरक्षा के मामले में बेहतरीन है।
Iqoo 12 price reduced on amazon india iqoo 13 will be launched in india soon
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
UPI यूजर्स हो जाएं सावधान, ये सेटिंग ऑन नहीं की तो खाते से उड़ सकते हैं पैसे, NPCI भी दे चुका है चेतावनी
May 31, 2026 | 03:13 AMSambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM










