iPhone 18 Pro में मिलेंगे जबरदस्त बदलाव, जानें लीक में क्या जानकारी आई सामने
iPhone 18 Pro Release Date: Apple एक बार फिर अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च करने की तैयारी में है। ऐसे में कुछ बातें है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
- Written By: सिमरन सिंह
iPhone 18 Pro (Source. X)
iPhone 18 Pro Leak Information: Apple एक बार फिर अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च करने की तैयारी में है। हर साल की तरह इस बार भी सितंबर 2026 में नई सीरीज पेश की जा सकती है।
लेकिन इस बार एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी बेस मॉडल iPhone 18 को इस साल लॉन्च नहीं करेगी और उसे 2027 तक टाल सकती है। यह कदम यूजर्स के बीच काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।
डिजाइन में हल्का बदलाव, नया कलर करेगा एंट्री
iPhone 18 Pro सीरीज का डिजाइन काफी हद तक पिछले iPhone 17 Pro जैसा ही रहने की उम्मीद है। इसमें एल्यूमिनियम यूनिबॉडी और बड़ा कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
बुजुर्गों की जिंदगी बदल रहे ये Smart Gadgets, SOS Stick से Robot Cleaner तक, अब हर काम होगा आसान
Google का बड़ा ऐलान, Pixel 9 Pro यूजर्स की टेंशन खत्म, फ्री में बदली जाएगी डिस्प्ले और मिलेगा रिप्लेसमेंट
Google का फ्री AI Course मचा रहा धूम, बिना Coding सीखे बनाएं App, मिलेगा Professional Certificate
mAadhaar App होने वाला है बंद, UIDAI का बड़ा ऐलान, तुरंत डाउनलोड करें नया Aadhaar App
हालांकि, इस बार कंपनी नया सिंगल-टोन कलर डिजाइन पेश कर सकती है, जो पहले के टू-टोन लुक से अलग होगा। “Cosmic Orange” के बाद अब बर्गंडी या डीप रेड कलर आने की चर्चा तेज है, जो फोन को प्रीमियम लुक देगा।
डिस्प्ले में बड़ा बदलाव, छोटा होगा Dynamic Island
डिस्प्ले की बात करें तो iPhone 18 Pro में 6.3 इंच और Pro Max में 6.9 इंच का OLED स्क्रीन मिल सकता है। सबसे बड़ा बदलाव Dynamic Island में देखने को मिलेगा, जो करीब 35% छोटा हो सकता है। ऐसा इसलिए संभव होगा क्योंकि Face ID सेंसर को स्क्रीन के नीचे शिफ्ट किया जा सकता है। इससे यूजर्स को ज्यादा स्क्रीन स्पेस मिलेगा और एक्सपीरियंस बेहतर होगा।
iPhone 18 Pro की परफॉर्मेंस में जबरदस्त उछाल
इस बार Apple अपने नए A20 Pro चिपसेट के साथ बड़ा अपग्रेड देने की तैयारी में है। यह चिप 2nm प्रोसेस पर आधारित होगी, जो इसे और ज्यादा पावरफुल बनाएगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह चिप A19 Pro के मुकाबले करीब 15% तेज और 30% ज्यादा पावर एफिशिएंट हो सकती है। बैटरी की बात करें तो iPhone 18 Pro Max में 5,100mAh से 5,200mAh तक की बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो लंबे समय तक बैकअप दे सकती है।
ये भी पढ़े: Realme 16 5G आज होगा लॉन्च, सेल्फी लवर्स के लिए बड़ा धमाका, 2 दिन चलेगी बैटरी
कैमरा में नया टेक्नोलॉजी अपग्रेड
कैमरा सेटअप में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन टेक्नोलॉजी में सुधार जरूर होगा। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें तीनों सेंसर 48MP के होंगे प्राइमरी, अल्ट्रावाइड और 4x टेलीफोटो।
इस बार कंपनी मेन कैमरे में Variable Aperture दे सकती है, जिससे फोटो में बेहतर डेप्थ और एक्सपोजर कंट्रोल मिलेगा। साथ ही, नया 3-लेयर स्टैक्ड सेंसर लो-लाइट फोटोग्राफी को और बेहतर बना सकता है। फ्रंट में 18MP का सेंटर-स्टेज सेल्फी कैमरा मिलने की संभावना है।
कीमत और लॉन्च को लेकर क्या है अपडेट
iPhone 18 Pro और Pro Max को सितंबर 2026 में लॉन्च किया जा सकता है। साथ ही कंपनी अपना पहला फोल्डेबल iPhone भी पेश कर सकती है, जिससे बाजार में नई हलचल मच सकती है। कीमत की बात करें तो इसमें ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत करीब ₹1,34,900 और Pro Max की ₹1,49,900 के आसपास रह सकती है।
