भारत में 19 सितंबर से उपलब्ध होगा iPhone 17 सीरीज़, क्या होगी कीमत?
iPhone 17 pre-order: Apple ने iPhone 17 सीरीज़ को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने भारत में इसकी बिक्री 19 सितंबर से शुरू करने का ऐलान किया है। जिसमें भारत के स्टोर से 19 सिंतबर को फोन लिए जा सकते है।
- Written By: सिमरन सिंह
iphone 17 की कब शुरू होगी बिक्री। (सौ. Apple)
Apple iPhone 17 series: Apple ने अपनी बहुप्रतीक्षित iPhone 17 सीरीज़ को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने भारत में इसकी बिक्री 19 सितंबर से शुरू करने का ऐलान किया है। नई सीरीज़ की कीमत ₹82,900 से लेकर ₹2,29,900 तक रखी गई है। इस लॉन्च के साथ ही Apple ने अपना अब तक का सबसे पतला स्मार्टफोन iPhone Air भी पेश किया है, जिसकी मोटाई महज 5.6 मिमी है और यह केवल e-SIM सपोर्ट के साथ आएगा।
स्टोरेज विकल्पों में बड़ा बदलाव
Apple ने इस बार अपने नए मॉडलों में 128GB स्टोरेज का विकल्प पूरी तरह खत्म कर दिया है। इसका सीधा असर कीमत पर पड़ा है। बेस मॉडल की शुरुआती कीमत पिछली iPhone 16 सीरीज़ की तुलना में अधिक है।
iPhone 17 Pro अब 256GB स्टोरेज से शुरू होगा।
- इसके अतिरिक्त 512GB और 1TB के विकल्प भी उपलब्ध रहेंगे।
- वहीं, iPhone 17 Pro Max पहली बार 2TB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है।
Apple के CEO Tim Cook ने लॉन्चिंग के दौरान कहा, “iPhone 17 Pro अब तक का सबसे उन्नत iPhone है, जिसमें एक आकर्षक नया डिजाइन और शक्तिशाली क्षमता है।”
सम्बंधित ख़बरें
सड़क पर चलते-चलते 35 सेकंड में खुल जाएगा अपराधियों का पूरा रिकॉर्ड, लॉन्च हुआ Abhigyan ऐप
Instagram का बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल की हर फोटो पर लिख सकेंगे अलग कैप्शन, क्रिएटर्स के लिए नया क्रिएटिव फीचर
Jio का नया AI असिस्टेंट मचाएगा धूम, राशन से लेकर मनोरंजन तक सब करेगा मैनेज, नए युग की हुई शुरूआत
Telegram पर बैन लगते ही VPN डाउनलोड करने की मची होड़, लोग निकाल रहे जुगाड़, जानिए पूरा मामला
कीमतें और वेरिएंट
भारत में iPhone-17 सीरीज़ की शुरुआती कीमतें इस प्रकार हैं:
- iPhone 17: ₹82,900
- iPhone 17 Pro: ₹1,34,900
- iPhone 17 Pro Max: ₹1,49,900
- iPhone Air: ₹1,19,000
(नोट: यह सभी शुरुआती कीमतें हैं। स्टोरेज क्षमता बढ़ने पर दाम भी अधिक होंगे।)
ये भी पढ़े: स्मार्टफोन की जगह लेगा AI, नई टेक्नोलॉजी से बदलेगा डिजिटल असिस्टेंट का रूप
शानदार परफॉर्मेंस और बैटरी बैकअप
नई सीरीज़ में 6.3 इंच डिस्प्ले और शक्तिशाली A19 चिपसेट दिया गया है, जो iPhone 16 की तुलना में 20% तेज परफॉर्मेंस देता है। बैटरी बैकअप भी बेहतर बनाया गया है, जिसके चलते iPhone-17 अब 8 घंटे ज्यादा वीडियो प्लेबैक सपोर्ट करेगा।
प्री-ऑर्डर की तारीख
भारत सहित 63 देशों में 12 सितंबर सुबह 5 बजे से iPhone 17 सीरीज़ का प्री-ऑर्डर शुरू होगा। इसके बाद 19 सितंबर से ग्राहक इसे बाजार से खरीद सकेंगे।
