Apple के CEO ने किया खुलासा, बताया कब करेगें कंपनी को अलविदा

64 वर्षीय कुक ने कहा है कि ये सवाल पहले के मुकाबले अब मुझसे ज्यादा पूछा जाने लगा है कि मैं कब तक कंपनी के सीईओ के पद पर पहने वाला हूं। उन्हें ये जगह काफी पसंद है।
Apple CEO Tim Cook Statement on Leaving Company
टिम कुक (सौजन्य : सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

नई दिल्ली : दुनिया की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनी एप्पल के सीईओ टिम कुक ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि वो कब तक कंपनी के सीईओ के रुप में काम करते रहेंगे। एक इंटरव्यू में टिम कुक ने ये बताया है कि वह तब तक ही कंपनी के सीईओ बने रहेंगे, जब तक उन्हें नहीं लगता है कि वे कंपनी को अलविदा नहीं कह देते हैं। जानकारी के अनुसार, टिम कुक ने साल 2011 में एप्पल के सीईओ के पद बने रहते है।

एक इंटरव्यू के दौरान कुक से सवाल पूछा गया था कि वे कब तक कंपनी के सीईओ के पद पर बने रह सकते हैं। इस सवाल के जवाब में 64 वर्षीय कुक ने कहा कि हालांकि वो इस सवाल का पहले भी कई बार जवाब दे चुके है। साथ ही उन्होंने कहा है कि ये सवाल पहले के मुकाबले अब मुझसे ज्यादा पूछा जाने लगा है कि मैं कब तक कंपनी के सीईओ के पद पर पहने वाला हूं। इसके जवाब में कहा है कि उन्हें ये जगह काफी पसंद है और जब तक उनका मन करेगा वो तब तक इस कंपनी के सीईओ का जिम्मेदारी संभालते रहेंगे। इसके बाद ही मैं जीवन के अगले पड़ाव में फोकस करूंगा।

कठिन होगा एप्पल को अलविदा कहना

एप्पल के सीईओ के तौर पर काम करने वाले टिम कुक ने ये कहा है कि एप्पल को छोड़ना उनके लिए काफी ज्यादा मुश्किल रहने वाला है, क्योंकि कंपनी के साथ काम करते हुए उन्हें लगभग 26 साल हो चुके है। इतना ही नहीं कुक ने ये भी कहा है कि एप्पल के बिना जिंदगी के बारे में सोचना भी काफी कठिन है, क्योंकि मैं 1998 से कंपनी के साथ जुड़ा हुआ हूं। मेरे जीवन का काफी लंबा समय मैंने एप्पल कंपनी के साथ बिताया है और ये मुझे काफी पसंद भी है। कुक ने कंपनी के सीईओ रहते हुए एप्पल के लिए कई सारे प्रोडक्ट्स लॉन्च किए है, जिसमें एप्पल और एप्पल वॉच जैसे प्रोडक्ट्स भी शामिल है।

इन कंपनियों में काम कर चुके हैं कुक

एप्पल के सीईओ का पद संभालने से पहले टिम कुक कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के रुप में भी काम कर चुके हैं। एप्पल ज्वॉइन करने से पहले टिम कुक कॉम्पैक और इंटेलिजेंट इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी कंपनियों में भी काम कर चुके हैं। इतना ही नहीं टिम कुक आईबीएम जैसी कंपनी के साथ भी 12 साल तक काम कर चुके हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com