iPhone यूजर्स के लिए बड़ी अपडेट, iOS 26.3 हुआ जारी, अब एंड्रॉयड में स्विच करना भी होगा आसान
iOS 26.3 Update: Apple ने अपने iPhone यूजर्स के लिए नया iOS 26.3 अपडेट रोलआउट कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने iPadOS 26.3 भी पेश किया है। इससे पहले करीब दो महीने पहले iOS 26.2 जारी किया गया था।
- Written By: सिमरन सिंह
iPhone to Android (Source. Design)
iPhone To Android Data Transfer: Apple ने अपने iPhone यूजर्स के लिए नया iOS 26.3 अपडेट रोलआउट कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने iPadOS 26.3 भी पेश किया है। इससे पहले करीब दो महीने पहले iOS 26.2 जारी किया गया था। कंपनी के अनुसार, लेटेस्ट अपडेट में कई जरूरी बग फिक्स और सिक्योरिटी सुधार किए गए हैं। साथ ही कुछ नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं, जो यूजर एक्सपीरियंस को पहले से बेहतर बनाएंगे।
अब iPhone से Android में स्विच करना होगा आसान
iOS 26.3 का सबसे चर्चित फीचर है डिवाइस स्विचिंग को आसान बनाना। अब यूजर्स नए फोन की सेटअप प्रक्रिया के दौरान ही अपना डेटा ट्रांसफर कर सकेंगे। इस फीचर की मदद से फोटो, मैसेज, नोट्स, एप्स, पासवर्ड, फोन नंबर और अन्य जरूरी जानकारी सुरक्षित तरीके से ट्रांसफर की जा सकेगी। यानी अगर कोई यूजर iPhone से Android में जाना चाहता है, तो अब डेटा ट्रांसफर की झंझट काफी हद तक खत्म हो जाएगी।
लोकेशन ट्रैकिंग पर मिलेगा ज्यादा कंट्रोल
MacRumors की रिपोर्ट के मुताबिक, iOS 26.3 के साथ यूजर्स कैरियर लोकेशन ट्रैकिंग को सीमित कर सकेंगे। फिलहाल यह फीचर कुछ चुनिंदा नेटवर्क ऑपरेटर्स के साथ लाइव है। अमेरिका में Boost Mobile, जर्मनी में Telekom और थाईलैंड में AIS और True इस सुविधा को सपोर्ट करते हैं। यह फीचर उन iPhone मॉडल्स में काम करेगा, जिनमें Apple का C1 या C1X मॉडेम लगा है।
सम्बंधित ख़बरें
बुजुर्गों की जिंदगी बदल रहे ये Smart Gadgets, SOS Stick से Robot Cleaner तक, अब हर काम होगा आसान
Google का बड़ा ऐलान, Pixel 9 Pro यूजर्स की टेंशन खत्म, फ्री में बदली जाएगी डिस्प्ले और मिलेगा रिप्लेसमेंट
Google का फ्री AI Course मचा रहा धूम, बिना Coding सीखे बनाएं App, मिलेगा Professional Certificate
mAadhaar App होने वाला है बंद, UIDAI का बड़ा ऐलान, तुरंत डाउनलोड करें नया Aadhaar App
थर्ड-पार्टी वीयरेबल्स को मिलेगा सपोर्ट
Apple ने यूरोप में थर्ड-पार्टी वीयरेबल डिवाइस जैसे स्मार्टवॉच और हेडफोन के लिए सपोर्ट इनेबल कर दिया है। अब यूजर्स अपने iPhone से सिर्फ एक क्लिक में इन एक्सेसरीज को कनेक्ट कर पाएंगे। इतना ही नहीं, थर्ड-पार्टी स्मार्टवॉच पर भी iPhone की नोटिफिकेशन मिल सकेंगी।
नया वेदर वॉलपेपर और बेहतर कस्टमाइजेशन
इस अपडेट के साथ Apple ने नया वेदर वॉलपेपर भी पेश किया है। यूजर्स लॉक-स्क्रीन को अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज कर सकते हैं। पहले वेदर और एस्ट्रोनॉमी एक ही कैटेगरी में थे, लेकिन अब कंपनी ने वेदर को अलग सेक्शन में शिफ्ट कर दिया है, जिससे एक्सेस करना आसान होगा।
येे भी पढ़े: Android 17 आ रहा है, क्या आपके फोन को मिलेगा नया अपडेट? Google ने किया बड़ा ऐलान
किन iPhone में मिलेगा iOS 26.3?
यह अपडेट iPhone 11 और उसके बाद लॉन्च हुए सभी iPhone मॉडल्स में इंस्टॉल किया जा सकता है। अपडेट डाउनलोड करने के लिए यूजर्स को Settings > General > Software Update में जाकर नया वर्जन इंस्टॉल करना होगा।
