Instagram का दिवाली गिफ्ट: Meta AI के साथ लॉन्च हुए नए दिवाली-थीम इफेक्ट्स, देखें कैसे करें इस्तेमाल
Instagram Diwali Effects: दिवाली का उल्लास चरम पर है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram ने अपने भारतीय यूज़र्स को एक खास तोहफा दिया है। Meta AI की मदद से विजुअल इफेक्ट्स लॉन्च किए है।
- Written By: सिमरन सिंह
Instagram मे दिया दिवाली का तोफा। (सौ. Pixabay)
Meta AI Diwali 2025: दुनिया भर में दिवाली का उल्लास चरम पर है और इस मौके पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram ने अपने भारतीय यूज़र्स को एक खास तोहफा दिया है। कंपनी ने Meta AI की मदद से दिवाली-थीम वाले नए विजुअल इफेक्ट्स लॉन्च किए हैं, जो यूज़र्स की Instagram Stories और Edits ऐप पर त्योहार की चमक बिखेर देंगे। ये लिमिटेड एडिशन इफेक्ट्स दिवाली की रोशनी, रंगों और खुशियों से प्रेरित हैं, जो आपकी हर पोस्ट को एक जादुई फेस्टिव टच देंगे।
दिवाली-थीम वाले AI इफेक्ट्स
इस बार Instagram ने यूज़र्स के लिए तीन बेहद आकर्षक इफेक्ट्स पेश किए हैं, जिनसे आपकी फोटो और वीडियो दिवाली जैसी चमक उठेंगी।
- Stories के लिए: Fireworks, Diyas और Rangoli
- वीडियो के लिए: Lanterns, Marigold और Rangoli
इन सभी इफेक्ट्स को यूज़र्स Restyle फीचर की मदद से लगा सकते हैं, जो अब Instagram और Edits ऐप दोनों में उपलब्ध है।
सम्बंधित ख़बरें
Instagram छोड़ो, यहां बनाओ पैसा, नए सोशल मीडिया ऐप्स से घर बैठे कमाई, YouTube और Facebook को भी छोड़ा पीछे
नमाज के फायदे बताने पर भड़के लोग, नमिता थापर को सोशल मीडिया पर किया गया बुरी तरह ट्रोल! देखें VIDEO
फिर पकड़े गए किंग कोहली? जर्मन हसीना की फोटो पर किया लाइक, फैंस बोले- अब अनुष्का से कौन बचाएगा
नवभारत निशानेबाज: ट्रंप ने किया पोप का अपमान, खुद को बताया ईसा जैसा महान
Instagram पर ऐसे लगाएं दिवाली इफेक्ट्स
अगर आप भी अपनी Instagram Story या वीडियो को दिवाली वाइब देना चाहते हैं, तो ये बेहद आसान है:
- Instagram खोलें और अपनी प्रोफाइल फोटो पर दिए ‘+’ आइकन से Stories सेक्शन में जाएं या स्क्रीन को बाईं ओर स्वाइप करें।
- अब अपनी गैलरी से फोटो या वीडियो चुनें जिसे पोस्ट करना है।
- ऊपर टूलबार से Restyle (ब्रश आइकन) पर टैप करें।
- अब आपको Diwali Effects सेक्शन दिखाई देगा।
- अपनी पसंद का इफेक्ट जैसे Fireworks, Diyas या Rangoli चुनें।
इसके बाद Meta AI तुरंत आपकी फोटो या वीडियो पर चुना गया विजुअल इफेक्ट अप्लाई कर देगा। परिणाम पसंद आने पर Done दबाएं और Your Story पर टैप करके पोस्ट कर दें।
Edits ऐप में ऐसे करें वीडियो एडिट
वीडियो एडिटिंग के शौकीनों के लिए Meta का Edits ऐप एक शानदार प्लेटफॉर्म है। यहां भी Restyle फीचर मौजूद है।
- ऐप खोलें और ‘+’ आइकन से नया प्रोजेक्ट शुरू करें।
- गैलरी या कैमरे से कोई वीडियो चुनें।
- नीचे दिए टूलबार से Restyle → Diwali हेडर पर टैप करें।
- अब Lanterns, Marigold या Rangoli में से कोई एक इफेक्ट चुनें।
AI इन इफेक्ट्स को आपके वीडियो पर अप्लाई कर देगा। आप चाहें तो रिजॉल्यूशन, फ्रेम रेट और कलर टोन जैसी सेटिंग्स एडजस्ट कर सकते हैं। वीडियो तैयार होने के बाद उसे एक्सपोर्ट करें और सोशल मीडिया पर शेयर करें।
ये भी पढ़े: घर बैठे देखें दुनिया के किसी भी देश का टीवी चैनल, वो भी बिल्कुल फ्री
सीमित समय के लिए ऑफर
Instagram के मुताबिक, ये दिवाली-थीम वाले AI इफेक्ट्स 29 अक्टूबर 2025 तक ही उपलब्ध रहेंगे। भारत के साथ-साथ ये फीचर ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, सिंगापुर और अमेरिका के यूज़र्स के लिए भी जारी किया गया है। अगर आप इस फेस्टिव सीज़न में अपनी Instagram Stories और Reels को खास बनाना चाहते हैं, तो Meta AI के दिवाली इफेक्ट्स ज़रूर ट्राई करें।
