मुरैना जिला अस्पताल में हंगामा: नर्स ने अटेंडर को फेंक कर मारी ग्लूकोज की बोतल, वायरल हो रहा वीडियो
Nurse Attendant Dispute: मुरैना जिला अस्पताल में ग्लूकोज की बोतल बदलने को लेकर नर्स और मरीज के अटेंडर के बीच विवाद हो गया। वायरल वीडियो में नर्स अटेंडर पर बोतल फेंकती और अपशब्द कहती नजर आ रही है।
- Reported By: योगेश पाराशर | Edited By: प्रीतेश जैन
बोतल फेंकती नर्स (फोटो सोर्स- नवभारत)
Morena District Hospital News: मुरैना जिला अस्पताल एक बार फिर विवादों में आ गया है। इस बार मेडिकल वार्ड में भर्ती एक मरीज की ग्लूकोज की बोतल बदलने को लेकर नर्स और मरीज के अटेंडर के बीच विवाद हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं और स्टाफ के व्यवहार पर सवाल उठने लगे हैं।
जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर मेडिकल वार्ड में भर्ती एक मरीज की ग्लूकोज की बोतल खत्म हो गई थी। मरीज के परिजन नई बोतल लगाने के लिए कई बार नर्सिंग स्टाफ के पास पहुंचे, लेकिन आरोप है कि काफी देर तक कोई भी नर्स बोतल बदलने नहीं पहुंची। इससे नाराज होकर मरीज के अटेंडर ने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू कर दी।
वीडियो बनाते देख भड़की नर्स
वायरल वीडियो में एक स्टाफ नर्स वीडियो बना रहे युवक की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है। वीडियो में वह मोबाइल छीनने की कोशिश करती नजर आती है। अटेंडर का आरोप है कि इसी दौरान नर्स ने गुस्से में ग्लूकोज की बोतल उठाकर उसकी ओर फेंक दी और अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
सम्बंधित ख़बरें
हाथी जैसी ताकत होती है नारी में… सुधा मूर्ति ने सुनेत्रा पवार को दी ऐसी दुआ कि भर आएंगी आंखें, VIDEO वायरल
E20 पेट्रोल विवाद: बॉम्बे HC से नितिन गडकरी को राहत, सोशल मीडिया पर केस की मिली इजाजत; मेटा-गूगल की बढ़ी टेंशन
घर से भागी बेटी को वापस लाने मां ने रची साजिश, छोटी बेटी के जरिए अपहरण की दर्ज कराई झूठी शिकायत, ऐसे खुला राज
दिल्ली में हाई-लेवल समीक्षा के बाद एमपी कांग्रेस में बड़ी सर्जरी, सभी प्रकोष्ठ, कमेटियां और विभाग भंग
वीडियो में सुनाई दी विवादित टिप्पणी
मुरैना जिला अस्पताल के इस वायरल वीडियो में नर्स को यह कहते हुए भी सुना जा सकता है कि “सरकारी अस्पताल में क्यों आते हो, प्राइवेट में जाकर इलाज कराओ।” इस कथित टिप्पणी के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों और उनके परिजनों के साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए।
ये भी पढ़ें : सोशल मीडिया पोस्ट पर कांग्रेस में घमासान, अनुशासन बनाए रखने के लिए कांग्रेस ने थमाया नोटिस
अस्पताल प्रशासन की भूमिका पर नजर
वायरल वीडियो ने जिला अस्पताल की कार्यप्रणाली और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजर अस्पताल प्रशासन पर है कि मामले की जांच के बाद क्या कार्रवाई की जाती है। हालांकि अभी दोनों में से किसी भी पक्ष द्वारा कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
