Instagram का नया फीचर कमाई करने में करेगा मदद, इस Card में मिलेंगे कई फायदे
इंस्टाग्राम ने नया फीचर्स लाया है। जिसमें कई तरह से यूजर्स अगर बिजनस करते है तो आप कस्टमाइज प्रोफाइल कार्ड बना सकते हैं। इस फीचर की मदद से अब क्रिएटर इंस्टाग्राम यूजर्स को दो स्लाइड वाले प्रोफाइल कार्ड मिलेंगे।
- Written By: सिमरन सिंह
Instagram ने अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर लाया है जो अपकी पैसे कमाने में मदद करेंगा। (सौ. Design)
नवभारत डिजिटल डेस्क. इंस्टाग्राम अपने यूजर्स के लिए एक शानदार नया फीचर लेकर आया है, जिसमें आप कस्टमाइज प्रोफाइल कार्ड बना सकते हैं। इस फीचर की मदद से अब क्रिएटर इंस्टाग्राम यूजर्स को दो स्लाइड वाले प्रोफाइल कार्ड मिलेंगे, जिसमें वह लोगों के साथ इसे शेयर करने का ऑप्शन भी रख पाएंगे। यानी यूजर्स अपनी प्रोफाइल के लिए डिजिटल बिजनेस कार्ड दे सकते हैं। ऐसे में जानते हैं डिटेल्स की यह क्या है?
इंस्टाग्राम का प्रोफाइल कार्ड
दो स्लाइड वाला कार्ड इंस्टाग्राम प्रोफाइल शो करेगा, जो एक प्रकार का डिजिटल बिजनेस कार्ड होगा। इसमें यूजर्स को QR कोड भी दिया जाएगा, जिससे वह बड़ी आसानी से एक-दूसरे से कनेक्ट कर सकते हैं। प्रोफाइल पिक्चर और बायो में जाने के बाद आपको इससे काफी ज्यादा और भी चीजें देखने को मिलेंगी।
यह एक तरह का कस्टमाइज कार्ड है, जिसे वर्चुअल बिजनेस कार्ड की तरह यूज किया जा सकता है। इंस्टाग्राम कार्ड को आपको एक तरफ पोस्ट डिटेल के साथ दिया जाएगा, वहीं दूसरी तरफ प्रोफेशनल पिक्चर के साथ, जिसमें आपका प्रोफाइल नाम और बायो शो हो रहा होगा। दूसरी तरफ QR कोड होगा, जिससे आप एक-दूसरे से जोड़ सकते हैं। इस फीचर की मदद से लोग अपनी प्रोफाइल को बड़ी आसानी से दूसरों तक पहुंचा सकते हैं और उन्हें प्रोफाइल बार-बार तलाशने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ENG: आखिरी टी20 में बड़ा बदलाव! वैभव सूर्यवंशी ड्रॉप, श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
महाराष्ट्र में वीबी-जी राम जी योजना का रोडमैप तैयार, मिलेगी 125 दिन रोजगार और ग्रामीण विकास को नई रफ्तार
VIDEO: पिता के सामने युवती को कार से खींचकर पीटा, बैड टच और कपड़े फाड़ने की कोशिश
उज्जैन: MBBS सीट दिलाने के नाम पर ₹4.25 लाख की साइबर धोखाधड़ी, मास्टरमाइंड पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
ये भी पढ़े: बिना सिम कार्ड के होगी किसी से भी बात, भारत सरकार लाएगी नई टेक्नोलॉजी
कैसे होगी मदद
ऐसे में अगर आपका बिजनेस पेज है और आप किसी के साथ उसे शेयर करना चाहते हैं, तो आपको अलग से कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस आपको एक कार्ड शेयर करना है, जिसकी मदद से वह आपकी प्रोफाइल तक पहुंच सकते हैं। इसमें लगे QR कोड से वह आपको सर्च कर सकते हैं। फिर बड़ी आसानी से इंस्टाग्राम के लोडिंग पेज तक पहुंच सकते हैं। कोई भी यूजर इस फीचर का इस्तेमाल कर सकता है।
