- Hindi News »
- Technology »
- Government Postpones Decision To Curb Import Of Laptops Computers Till October 31
नहीं रुकेगा लैपटॉप, कम्प्यूटर का इम्पोर्ट; केंद्र सरकार ने अंकुश लगाने के फैसले को 31 अक्टूबर तक टाला
- Written By: किर्तेश ढोबले

नई दिल्ली: सरकार ने शुक्रवार को लैपटॉप, कम्प्यूटर और टैबलेट के आयात पर अंकुश लगाने के फैसले को 31 अक्टूबर तक टाल दिया। ऐसे में इलेक्ट्रॉनिक कंपनियां तीन महीने तक लाइसेंस के बिना इन उपकरणों का आयात कर सकेंगी। अब इन कंपनियों को एक नवंबर से लैपटॉप और कम्प्यूटर का आयात करने के लिए सरकार से लाइसेंस लेना होगा।
विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने शुक्रवार को एक आदेश में कहा कि तीन नवंबर को जारी अधिसूचना अब एक नवंबर से प्रभावी होगी। सरकार यह भी सुनिश्चित करेगी कि पहले से पारगमन में मौजूद खेप को मंगाने में कंपनियों को किसी तरह की असुविधा न हो। सरकार ने एक दिन पहले ही इन उपकरणों के आयात के लिए लाइसेंस को जरूरी कर दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
भारत में ऑनलाइन गेमिंग पर कसेगा शिकंजा: 1 मई 2026 से लागू होंगे नए नियम, अब हर चाल पर होगी इस अथॉरिटी की नजर
15 साल बाद Apple को मिलेगा नया CEO, टिम कुक देंगे इस्तीफा, ये इंजीनियर संभालेगा कंपनी की कमान
नवभारत विशेष: अब जमीनी जंग में उतरेंगे मशीनी योद्धा, बदलेगा युद्धों का चेहरा
फेक न्यूज और गलत कंटेंट दिखाने पर सरकार का बड़ा एक्शन, 15 OTT प्लेटफॉर्म्स बैन
यह कदम उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिहाज से इन उपकरणों के हार्डवेयर में मौजूद खामियों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। आईटी मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि लाइसेंस के आधार पर आयात की मंजूरी देने से केंद्र सरकार इसपर नजर रख पाएगी कि भारत में किस देश में निर्मित लैपटॉप एवं टैबलेट आ रहे हैं। इससे सुरक्षा संबंधी चिंताओं का समाधान करने में मदद मिलेगी। साथ ही इस कदम से घरेलू विनिर्माण को भी बढ़ावा मिलेगा। (एजेंसी)
Government postpones decision to curb import of laptops computers till october 31
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में सुरक्षा ‘रामभरोसे’, कचरा गाड़ियां और आवारा जानवर बने मौत का कारण
Apr 23, 2026 | 02:10 PMतमिलनाडु चुनाव 2026: मतदान केंद्रों पर उमड़ा सितारों का मेला! रजनीकांत से लेकर कमल हासन ने किया मतदान
Apr 23, 2026 | 02:09 PMबेलापुर कोर्ट का बड़ा आदेश, 42 हजार की रिश्वत मामले में Navi Mumbai मनपा अधिकारी रिमांड पर
Apr 23, 2026 | 02:07 PMहर सवाल का जवाब नहीं देता ChatGPT, इन सवालों पर हो जाता है चुप
Apr 23, 2026 | 02:06 PMहोर्मुज के बाद अब Malacca Strait पर भी टोल लगाने की उठी मांग, इंडोनेशिया और सिंगापुर में ठनी
Apr 23, 2026 | 02:04 PMईरान छोड़ें अमेरिकी नागरिक, हवाई क्षेत्र खुलते ही वॉशिंगटन ने जारी किया ‘एग्जिट’ अलर्ट
Apr 23, 2026 | 02:04 PMझालमुड़ी मैंने खाई, मिर्ची TMC को लगी…, 4 मई को बंगाल में बंटेगी मिठाई, नादिया से PM Modi ने किया जीत का ऐलान
Apr 23, 2026 | 02:04 PMवीडियो गैलरी

रक्तरंजित हुआ मुर्शिदाबाद…वोटिंग के दौरान TMC और हुमायूं कबीर के समर्थकों में हिंसक झड़प, इलाके में तनाव
Apr 23, 2026 | 01:54 PM
‘मेरे दुश्मनों के साथ भी ऐसा न हो’, पहलगाम हमले की बरसी पर शुभम की पत्नी की बातें झकझोर देंगी
Apr 22, 2026 | 10:56 PM
केदारनाथ में सिस्टम शर्मसार! पिता के शव के साथ धूप में बिलखता रहा बेटा, डीएम ने नहीं दिया हेलीकॉप्टर
Apr 22, 2026 | 10:46 PM
अखिलेश यादव की दिवंगत मां पर टिप्पणी के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने चप्पलों से पीटी मेयर की नेमप्लेट, देखें VIDEO
Apr 22, 2026 | 10:37 PM
ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़? ‘राजा शिवाजी’ ट्रेलर में ‘वाघ नख’ वाले इस सीन को देख मचा बवाल
Apr 22, 2026 | 10:37 PM
PM मोदी को आतंकवादी कहने पर भड़की BJP, कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा, खरगे-राहुल पर जमकर साधा निशाना
Apr 22, 2026 | 02:01 PM














