Google Chrome और Mozilla Firefox यूज़र्स सावधान! जारी की गई गंभीर सुरक्षा चेतावनी
CERT-In Warning: साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने देशभर में Google Chrome और Mozilla Firefox यूज़र्स के लिए एक गंभीर सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। उनका कहना है कि यूजर्स के डेटा को चुराया जा रहा है।
- Written By: सिमरन सिंह
Google Chrome and Mozilla Firefox के यूजर्सको चेतावनी। (सौ. AI)
Cyber Security For Google Chrome Mozilla Fire fox: भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In (Indian Computer Emergency Response Team) ने देशभर में Google Chrome और Mozilla Firefox यूज़र्स के लिए एक गंभीर सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। एजेंसी ने बताया है कि इन दोनों लोकप्रिय ब्राउज़र्स में कई बड़ी कमजोरियां पाई गई हैं, जिनका फायदा उठाकर हैकर्स यूज़र्स के पर्सनल डेटा को चुरा सकते हैं या उनके सिस्टम को क्रैश कर सकते हैं।
किन यूज़र्स को है सबसे ज्यादा खतरा?
CERT-In की रिपोर्ट के मुताबिक, Google Chrome की सुरक्षा खामियां Chrome OS और ChromeOS Flex यूज़र्स को प्रभावित कर सकती हैं। वहीं Mozilla Firefox में पाई गई कमजोरियां Firefox, Firefox ESR (Extended Support Release) और Thunderbird ईमेल क्लाइंट का इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स को निशाना बना सकती हैं।
इन वर्ज़न में मिलीं कमजोरियां
एजेंसी ने बताया कि हैकर्स जिन वर्ज़न्स को टारगेट कर सकते हैं, वे निम्नलिखित हैं:
सम्बंधित ख़बरें
बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर Apple का बड़ा कदम, iPhone में आएंगे नए पैरेंटल कंट्रोल फीचर्स
Siri AI हुआ लॉन्च: Apple का बड़ा धमाका, iPhone से लेकर Mac तक बदल जाएगा पूरा अनुभव
बैलेंस होने के बाद भी बंद हो सकता है आपका SIM, करोड़ों यूजर्स नहीं जानते ये जरूरी नियम
ChatGPT और Claude की बढ़ेगी टेंशन, Meta ला रहा है Hatch, 19,000 महीने वाला AI एजेंट मिनटों में कर देगा कई काम
- Mozilla Firefox: Version 144 से पहले के सभी वर्ज़न
- Mozilla Firefox ESR: Version 115.29 और 140.4 से पहले के वर्ज़न
- Mozilla Thunderbird: Version 140.4 और 144 से पहले के वर्ज़न
- Google ChromeOS: Version 16404.45.0 से पहले के वर्ज़न
क्या हो सकता है नुकसान?
Mozilla Firefox की खामियों का फायदा उठाकर साइबर अपराधी आपके सिस्टम में सेंध लगाकर संवेदनशील जानकारी चुरा सकते हैं। CERT-In के अनुसार, ये कमजोरियां MediaTrack-GraphImpl::GetInstance() में पाए गए Use-after-free बग, Memory Corruption, और Web Extension API से जुड़ी हैं। इसके अलावा, Android डिवाइस पर मौजूद Address Bar Spoofing गड़बड़ी के कारण हैकर्स नकली वेबसाइट दिखाकर यूज़र्स को गुमराह कर सकते हैं।
वहीं, Google Chrome के मामले में खतरा Heap Buffer Overflow बग से जुड़ा है जो Video, Sync, और WebGPU कंपोनेंट्स में पाया गया है। हैकर्स एक विशेष वेबसाइट तैयार कर यूज़र को उस पर क्लिक करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं और उसके सिस्टम पर हमला कर सकते हैं।
ये भी पढ़े: iPhone 17 Pro के Cosmic Orange मॉडल ने बदला रंग, यूजर्स में मचा हड़कंप जानिए क्या है पूरी सच्चाई
कैसे रहें सुरक्षित?
CERT-In की सलाह है कि सभी यूज़र्स तुरंत अपने ब्राउज़र्स को अपडेट करें, क्योंकि Google और Mozilla दोनों कंपनियों ने इन कमजोरियों को ठीक करने के लिए नए सिक्योरिटी पैच जारी किए हैं।
सुरक्षा के लिए अपनाएं ये कदम:
- अपने ब्राउज़र को Auto-Update Mode में रखें।
- पुराने वर्ज़न का उपयोग न करें।
- किसी भी संदिग्ध वेबसाइट या ईमेल लिंक पर क्लिक न करें।
- नियमित रूप से एंटीवायरस और सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर अपडेट करते रहें।
यह चेतावनी इस बात का प्रमाण है कि साइबर अपराधी लगातार नई कमजोरियों की तलाश में रहते हैं, इसलिए समय-समय पर अपने डिजिटल उपकरणों को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है।
